Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी से सेंसेक्स ने 519 अंक टूटा, निफ्टी भी नुकसान में
Business

विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी से सेंसेक्स ने 519 अंक टूटा, निफ्टी भी नुकसान में

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 4, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी से सेंसेक्स ने 519 अंक टूटा, निफ्टी भी नुकसान में
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबंई. स्थानीय शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 519 अंक का गोता लगा गया जबकि निफ्टी 166 अंक टूट गया. विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी और एशिया तथा यूरोपीय बाजारों में कमजोर रुख के बीच घरेलू बाजार में गिरावट आई.

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 519.34 अंक यानी 0.62 प्रतिशत टूटकर 83,459.15 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान, यह 565.72 अंक तक नीचे आ गया था. पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 165.70 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,597.65 अंक पर रहा. सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में पावर ग्रिड में सबसे ज्यादा 3.13 प्रतिशत की गिरावट आई. सितंबर तिमाही के लाभ में गिरावट से कंपनी के शेयर में गिरावट आई. इसके अलावा इटर्नल, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, मारुति और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं.

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में टाइटन, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और भारतीय स्टेट बैंक शामिल हैं.
बेहतर वित्तीय परिणाम के कारण टाइटन में सबसे ज्यादा 2.28 प्रतिशत की तेजी आई. कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2025-26 की सितंबर तिमाही में 59 प्रतिशत च­ढ़कर 1,120 करोड़ रुपये रहा.

जियोजीत इनवेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ”कमजोर वैश्विक संकेतों और खासकर आईटी, धातु और बिजली क्षेत्रों में व्यापक बिकवाली के कारण भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए. छुट्टी के कारण कम कारोबारी दिन वाले सप्ताह को लेकर निवेशकों का रुझान सुस्त रहा. अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में ब­ढ़ोतरी और निकट भविष्य में फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में कटौती की घटती उम्मीदों के कारण जोखिम उठाने की क्षमता कम होने से एफआईआई ने लगातार चौथे सत्र में बिकवाली जारी रखी.” शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,883.78 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने पिछले कारोबार में 3,516.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

छोटी कंपनियों से जुड़ा बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 0.69 प्रतिशत टूटा जबकि मझोली कंपनियों से संबंधित मिडकैप 0.26 प्रतिशत नीचे आया. बीएसई में सूचीबद्ध कुल 2,549 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 1,618 शेयरों में तेजी आई. वहीं 162 शेयरों के भाव अपरिर्वितत रहे. ‘गुरु नानक जयंती’ के मौके पर बुधवार को शेयर बाजार बंद रहेंगे.

रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा, ”बड़ी कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली से धारणा प्रभावित हुई, जबकि कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच जोखिम उठाने की क्षमता कम रही. इसके अलावा, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की पूंजी निकासी ने भी सतर्कता को और ब­ढ़ा दिया.” शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,883.78 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने पिछले कारोबार में 3,516.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

एशिया के अन्य बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ बंद हुए. यूरोप के प्रमुख बाजारों में गिरावट का रुख रहा. अमेरिकी बाजार में ज्यादातर सोमवार को ब­ढ़त के साथ बंद हुए. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.34 प्रतिशत टूटकर 64.02 डॉलर प्रति बैरल पर रहा. सेंसेक्स सोमवार को 39.78 अंक च­ढ़ा था जबकि निफ्टी में 41.25 अंक की तेजी थी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleनारायणपुर : आश्रम छात्रावासों के निरीक्षण में लापरवाही बरतने वाले नोडल अधिकारियों पर होगी कड़ी कार्यवाही – कलेक्टर
Next Article BJP भिलाई जिला के नवनियुक्त पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक संपन्न… जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन हुए शामिल… बोले – भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उनके कार्यकर्ता है
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026
Business

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Business

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.