Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, अनुशासन, मेहनत और स्वस्थ दिनचर्या ही उपलब्धि की असली कुंजी – मुख्यमंत्री साय

May 11, 2026

सोना खरीदने की अपील पर ज्वेलरी इंडस्ट्री की चिंता बढ़ी, बोले कारोबारी- लाखों रोजगार पर पड़ सकता है असर – |

May 11, 2026

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : CM साय

May 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के करकमलों से 05 नवम्बर को जारी होगी महतारी वंदन योजना की 21वीं किश्त
Chhattisgarh

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के करकमलों से 05 नवम्बर को जारी होगी महतारी वंदन योजना की 21वीं किश्त

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 4, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के करकमलों से 05 नवम्बर को जारी होगी महतारी वंदन योजना की 21वीं किश्त
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

रायपुर. उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के करकमलों से छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना की लाभार्थी 69 लाख से अधिक महिलाओं को 21वीं किश्त के रूप में 647 करोड़ 28 लाख 36 हजार 500 रूपए की राशि जारी की जाएगी. लाभार्थी महिलाओं में 7658 महिलाएं बस्तर संभाग के उन गांवों की है, जो छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बीते 22 महीनों में संचालित माओवाद उन्मूलन अभियान के चलते माओवाद के प्रभाव से मुक्त हुए हैं. इन महिलाओं को पहली बार इस योजना का लाभ मिलेगा. उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन 5 नवम्बर को राजनांदगांव में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में महतारी वंदन योजना की 21वीं किश्त की राशि हितग्राही महिलाओं के बैंक खाते में ऑनलाईन ट्रांसफर करेंगे.

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना संचालित की जा रही है. इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपए की सहायता राशि दी जाती है. लाभार्थी महिलाओं को 20 किश्तों में अब तक कुल 13,024 करोड़ 40 लाख रूपए की सहायता राशि दी जा चुकी है. 05 नवम्बर को 21वीं किश्त की राशि 647.28 करोड़ रूपए की राशि जारी होने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 13,671 करोड़ 68 लाख रूपए हो जाएगा.

यहां यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की विशेष पहल पर बस्तर संभाग में माओवाद के प्रभाव से मुक्त हुए गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विकास एवं ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ दिलाने के उद्देश्य से नियद नेल्ला नार योजना शुरू की गई है. इस योजना के दायरे में शामिल 327 गांवों में तेजी से विकास के कार्य और ग्रामीणजनों को शासकीय सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है. इन्हीं प्रयासों के चलते पहली बार नियद नेल्ला नार योजना गांवों की महिलाओं को पात्रता के आधार पर इस योजना में शामिल किया गया है, जिनकी संख्या फिलहाल 7658 है, उन्हें पहली बार 76 लाख 26 हजार 500 रूपए की सहायता राशि इस योजना के तहत मिलेगी.

महिला एवं बाल विकास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नियद नेल्ला नार योजना में शामिल बीजापुर जिले के गांवों की 3872, दंतेवाड़ा जिले की 428, कांकेर जिले की 191, नारायणपुर जिले की 559 तथा सुकमा जिले की 2608 महिलाएं महतारी वंदन योजना की नयी लाभार्थी के रूप में दर्ज की गई है.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि नियद नेल्ला नार योजना में शामिल गांवों की शासन की सभी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लगातार पहल की जा रही है. यह खुशी की बात है कि माओवाद आतंक के प्रभाव से मुक्त हुए गांवों की महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने की शुरूआत उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के करकमलों से हो रही है.

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि महतारी वंदन योजना से महिलाओं के जीवन में आर्थिक स्थिरता आई है. आज माओवाद प्रभावित क्षेत्रों की महिलाओं तक यह योजना पहुंचना प्रदेश सरकार की उपलब्धि है. महतारी वंदन योजना के माध्यम से दी जा रही राशि से महिलाओं को परिवार की जरूरतों की पूर्ति, पोषण सुरक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण में बड़ी मदद मिल रही है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleअबूझमाड़ की महिलाओं ने बनाई मिसाल: जैविक बासमती से आत्मनिर्भरता की नई कहानी
Next Article मंधाना, जेमिमा, दीप्ति आईसीसी महिला विश्व कप टूर्नामेंट की टीम में शामिल
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, अनुशासन, मेहनत और स्वस्थ दिनचर्या ही उपलब्धि की असली कुंजी – मुख्यमंत्री साय

May 11, 2026
Chhattisgarh

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : CM साय

May 11, 2026
Chhattisgarh

मुख्यमंत्री ने महादेव घाट में की पूजा, प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की

May 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, अनुशासन, मेहनत और स्वस्थ दिनचर्या ही उपलब्धि की असली कुंजी – मुख्यमंत्री साय

May 11, 2026

सोना खरीदने की अपील पर ज्वेलरी इंडस्ट्री की चिंता बढ़ी, बोले कारोबारी- लाखों रोजगार पर पड़ सकता है असर – |

May 11, 2026

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : CM साय

May 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.