Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : CM साय

May 11, 2026

सड़क हादसे में तेलुगू अभिनेता भरत कांत का निधन – |

May 11, 2026

मुख्यमंत्री ने महादेव घाट में की पूजा, प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की

May 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»मेरे चुनाव प्रचार में नहीं उतरने और ‘शटडाउन’ के कारण रिपब्लिकन उम्मीदवार चुनाव हारे : ट्रंप
International

मेरे चुनाव प्रचार में नहीं उतरने और ‘शटडाउन’ के कारण रिपब्लिकन उम्मीदवार चुनाव हारे : ट्रंप

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 5, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
मेरे चुनाव प्रचार में नहीं उतरने और ‘शटडाउन’ के कारण रिपब्लिकन उम्मीदवार चुनाव हारे : ट्रंप
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

वाशिंगटन/लंदन. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि चुनाव प्रचार से उनकी अनुपस्थिति और ‘शटडाउन’ के कारण रिपब्लिकन पार्टी मंगलवार का मेयर चुनाव हार गई. जनवरी में राष्ट्रपति ट्रंप के व्हाइट हाउस में लौटने के बाद पहले बड़े चुनाव में डेमोक्रेट का दबदबा रहा. डेमोक्रेट-समाजवादी जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर चुनाव में जीत हासिल की, जबकि उनकी पार्टी के सहयोगी मिकी शेरिल न्यू जर्सी के गवर्नर चुने गए. एक अन्य डेमोक्रेट अबीगैल स्पैनबर्गर वर्जीनिया की गवर्नर बनीं जबकि भारतीय मूल की गजाला हाशमी को डिप्टी गवर्नर के रूप में निर्वाचित किया गया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ’ पर पोस्ट में कहा, ”चुनाव विश्लेषकों के अनुसार, ‘ट्रंप का चुनाव प्रचार में नहीं उतरना और ‘शटडाउन’, दो कारण थे, जिसके चलते रिपब्लिकन आज रात चुनाव हार गए.” सरकारी ‘शटडाउन’ 36वें दिन में प्रवेश कर गया है और पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अमेरिका में सरकारी खर्चों के लिए पैसा खत्म होने के बाद संसद की ओर से एक वित्तीय पैकेज को मंजूरी दिलानी होती है. संसद की मंजूरी नहीं मिलने पर ‘शटडाउन’ लागू किया जाता है. एक अन्य पोस्ट में ट्रंप ने मतदाता सुधारों का आ”ान किया.

उन्होंने लिखा, ”रिपब्लिकन, ‘फिलिबस्टर’ को समाप्त करें. कानून पारित कराने और मतदाता सुधार पर ध्यान केंद्रित करें.” ‘फिलिबस्टर’ एक संसदीय प्रक्रिया है, जिसमें विधायी निकाय के एक या अधिक सदस्य प्रस्तावित कानून पर बहस को इतना लंबा खींचते हैं कि निर्णय में देरी हो जाती है या उसे पूरी तरह से रोका जा सकता है.

ममदानी ने अपने विजय भाषण में ट्रंप को चुनौती दी, जिन्होंने राष्ट्रपति के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल में आव्रजन पर कड़ी कार्रवाई शुरू की है. उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क को आव्रजकों द्वारा चलाया जाएगा और उनकी ऐतिहासिक जीत के बाद इसका ”नेतृत्व भी एक आव्रजक” द्वारा किया जाएगा. भारतीय मूल के 34-वर्षीय जोहरान ममदानी को मंगलवार को न्यूयॉर्क सिटी का मेयर चुना गया. प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्माता मीरा नायर और भारतीय मूल के युगांडा के लेखक महमूद ममदानी के पुत्र जोहरान ममदानी ने पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो और रिपब्लिकन पार्टी के र्किटस स्लिवा को हराया है.

उम्मीद की जीत हुई : जोहरान ममदानी की जीत पर लंदन के मेयर सादिक खान
लंदन के मेयर सादिक खान ने बुधवार को न्यूयॉर्क के नवनिर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी को बधाई दी और ऐतिहासिक चुनाव परिणाम को ”भय पर आशा की जीत” बताया. खान (55) ने सोशल मीडिया पर अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के नव निर्वाचित मेयर को बधाई दी और इसकी तुलना लंदन के मेयर के रूप में अपने नेतृत्व से की.

पाकिस्तानी मूल के लेबर पार्टी के नेता खान ने खुद भी एक इतिहास रचा था, जब वह पिछले साल मई में लंदन में मेयर पद के लिए चुने जाने वाले पहले मुस्लिम व्यक्ति बने थे. खान ने कहा, ”न्यूयॉर्क वासियों के सामने एक स्पष्ट विकल्प था – आशा और भय के बीच चुनाव का और जैसा कि हमने लंदन में देखा – आशा की जीत हुई.” उन्होंने कहा, ”जोहरान ममदानी को उनकी ऐतिहासिक जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई.” खान का बयान ऐसे समय में आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क की जनता को ममदानी को वोट नहीं देने की अपील की थी. खान का भी ट्रंप के साथ वाकयुद्ध देखा गया है, जब उन्होंने खान को दुनिया में ”सबसे खराब” मेयर करार दिया था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleअनुशासन, परस्पर विश्वास, सटीकता और देशप्रेम के जज्बे के साथ वायु सेना के विमानों ने दिखाई कलाबाजी
Next Article बिलासपुर: लालबत्ती पर यात्री ट्रेन को नियंत्रित करने में विफलता के कारण हुई दुर्घटना
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

डॉक्टरों की कमी के बीच ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला, आव्रजन आवेदनों पर लगी रोक हटाई

May 8, 2026
International

पश्चिम एशिया में लंबे युद्ध की तैयारी कर रहा यूएस, भेजा 6500 टन गोला-बारूद; तस्वीरों ने बढ़ाई चिंता

May 1, 2026
International

अमेरिकी नाकाबंदी से ईरान पर बढ़ रहा दबाव, यूएस सेंट्रल कमान का दावा- तेहरान के रोके 38 जहाज

April 27, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : CM साय

May 11, 2026

सड़क हादसे में तेलुगू अभिनेता भरत कांत का निधन – |

May 11, 2026

मुख्यमंत्री ने महादेव घाट में की पूजा, प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की

May 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.