Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

एल्विश यादव को मिली जान से मारने की धमकी, 10 करोड़ की मांग से मचा हड़कंप – |

May 10, 2026

ऑपरेशन तलाश में दुर्ग पुलिस प्रदेश में अव्वल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले TI सम्मानित

May 10, 2026

सोने की कीमतें बढ़ने के बावजूद टाइटन, तनिष्क और कैरेटलेन को नहीं है कोई चिंता – |

May 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में फरार आरोपी का पता लगाए ईडी: उच्चतम न्यायालय
Chhattisgarh

महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में फरार आरोपी का पता लगाए ईडी: उच्चतम न्यायालय

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 6, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में फरार आरोपी का पता लगाए ईडी: उच्चतम न्यायालय
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. उच्चतम न्यायालय ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को महादेव सट्टेबाजी ऐप के सह-संस्थापक रवि उप्पल का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है. वह दुबई से भागकर किसी अज्ञात स्थान पर चला गया है. न्यायालय ने कहा कि सफेदपोश अपराध के आरोपियों के लिए अदालतों और जांच एजेंसियों को ”खिलौना बनाने” नहीं दिया जा सकता है.

न्यायमूर्ति एम.एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने आरोपी उप्पल के कानून से बचने पर गंभीर नाराजगी जताई और कहा, ”यह अदालत के विवेक को झकझोरता है, अब कुछ करना ही होगा.” बताया जाता है कि भारत में प्रवर्तन एजेंसियों से बच रहा उप्पल दुबई से किसी अज्ञात स्थान पर भाग गया है, जिसकी वजह से संयुक्त अरब अमीरात प्राधिकारियों ने उसकी प्रत्यर्पण प्रक्रिया रोक दी.

न्यायालय ने कहा, ”ऐसे अपराधियों के लिए अदालतें और एजेंसियां खिलौना नहीं हैं. ईडी उसे जल्द खोजे और गिरफ्तार करे.” शीर्ष अदालत उप्पल की याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें उसने छत्तीसग­ढ़ उच्च न्यायालय के 22 मार्च के आदेश को चुनौती दी है. उच्च न्यायालय ने उसे रायपुर की निचली अदालत में लंबित धन शोधन मामले की सुनवाई में शामिल होने का निर्देश दिया था.
ईडी की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस.वी. राजू ने न्यायालय को बताया कि उप्पल 2023 में दुबई में हिरासत में था लेकिन अब वहां से भाग निकला है. उन्होंने कहा कि ऐसे आर्थिक अपराधी अक्सर उन देशों में छिप जाते हैं जिनसे भारत की प्रत्यर्पण संधि नहीं है, जैसे ब्रिटिश र्विजन आइलैंड्स.

पीठ ने मामले की अगली सुनवाई 14 नवंबर के लिए निर्धारित कर दी, क्योंकि उसके वकील ने समय मांगा था. पीठ ने वकील से कहा कि वह उप्पल को भारत लौटने और कार्यवाही का सामना करने के लिए राजी करें. उप्पल को दिसंबर 2023 में इंटरपोल नोटिस के आधार पर दुबई में हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में उसे निगरानी में रिहा कर दिया गया. ईडी का कहना है कि उप्पल और उसके साथी सौरभ चंद्राकर ने 2018 में महादेव सट्टेबाजी ऐप शुरू किया था, जिसके जरिए अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी होती थी.

एजेंसियों के अनुसार, यह घोटाला करीब 6,000 करोड़ रुपये का है और कई राज्यों तक फैला है. चंद्राकर को अक्टूबर 2024 में दुबई में गिरफ्तार किया गया और उसका प्रत्यर्पण अनुरोध अभी लंबित है. यह मामला पहले छत्तीसग­ढ़ पुलिस के पास था, जिसने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी आरोपी बनाया था. बाद में जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी गई.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleजशपुर में 6-9 नवंबर तक ‘जशपुर जम्बूरी 2025’ का भव्य आयोजन
Next Article छत्तीसगढ रजत महोत्सव 2025 : उपराष्ट्रपति ने 34 अलंकरण से 37 विभूतियों एवं 4 संस्थाओं को किया सम्मानित, जानिए किसे मिला कौन सा सम्मान…
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

ऑपरेशन तलाश में दुर्ग पुलिस प्रदेश में अव्वल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले TI सम्मानित

May 10, 2026
Chhattisgarh

CG में नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

May 9, 2026
Chhattisgarh

वन अधिकार एक्ट, पेसा कानून के क्रियान्वयन के लिए सीएम की टास्क फोर्स गठित

May 9, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

एल्विश यादव को मिली जान से मारने की धमकी, 10 करोड़ की मांग से मचा हड़कंप – |

May 10, 2026

ऑपरेशन तलाश में दुर्ग पुलिस प्रदेश में अव्वल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले TI सम्मानित

May 10, 2026

सोने की कीमतें बढ़ने के बावजूद टाइटन, तनिष्क और कैरेटलेन को नहीं है कोई चिंता – |

May 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.