Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

एल्विश यादव को मिली जान से मारने की धमकी, 10 करोड़ की मांग से मचा हड़कंप – |

May 10, 2026

ऑपरेशन तलाश में दुर्ग पुलिस प्रदेश में अव्वल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले TI सम्मानित

May 10, 2026

सोने की कीमतें बढ़ने के बावजूद टाइटन, तनिष्क और कैरेटलेन को नहीं है कोई चिंता – |

May 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»भारत-पाकिस्तान ने व्यापार समझौते रद्द करने की धमकी के बाद ‘शांति स्थापित’ की: ट्रंप ने फिर किया दावा
International

भारत-पाकिस्तान ने व्यापार समझौते रद्द करने की धमकी के बाद ‘शांति स्थापित’ की: ट्रंप ने फिर किया दावा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 6, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
भारत-पाकिस्तान ने व्यापार समझौते रद्द करने की धमकी के बाद ‘शांति स्थापित’ की: ट्रंप ने फिर किया दावा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

न्यूयॉर्क. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने उस दावे को फिर दोहराया कि भारत और पाकिस्तान के बीच मई में तब ”शांति स्थापित” हुई जब उन्होंने दोनों परमाणु सशस्त्र देशों को धमकी दी कि अगर वे अपना सैन्य संघर्ष जारी रखते हैं तो वह (ट्रंप) उनके साथ व्यापार समझौते रद्द कर देंगे.

ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष रुकने के बाद से कई बार अपना यह दावा दोहराया है. ट्रंप ने बुधवार को फ्लोरिडा के मियामी में ‘अमेरिका बिजनेस फोरम’ को संबोधित करते हुए यह भी दावा किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य संघर्ष में आठ विमान ”मार गिराए गए थे.” हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि ये विमान किस देश के थे. अब तक ट्रंप यही कहते रहे हैं कि संघर्ष के दौरान सात विमान मार गिराए गए थे. उन्होंने कहा कि आठ महीनों में उन्होंने कोसोवो और र्सिबया तथा कांगो और रवांडा सहित आठ युद्धों को समाप्त कर दिया, जो लंबे समय से जारी थे.

उन्होंने कहा, ”पाकिस्तान और भारत…मैं उन दोनों के साथ एक व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा था और तभी…मैंने सुना कि वे युद्ध करने जा रहे हैं. सात विमान मार गिराए गए और आठवां विमान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया… कुल मिलाकर आठ विमान मार गिराए गए.” अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ”मैंने कहा, यह युद्ध है और वे इसमें आगे ब­ढ़ रहे हैं. वे दो परमाणु संपन्न राष्ट्र हैं. मैंने कहा, ‘जब तक आप शांति के लिए सहमत नहीं होते तब तक मैं आप लोगों के साथ कोई व्यापारिक समझौता नहीं करूंगा.”

उन्होंने कहा, ”दोनों देशों ने कहा, ‘बिल्कुल नहीं. इसका व्यापार से कोई लेना-देना नहीं है…’ मैंने कहा, ‘इसका हर जीच से लेना-देना है. आप परमाणु शक्ति संपन्न हैं. मैं आपके साथ व्यापार नहीं करूंगा. अगर आप एक-दूसरे के साथ लड़ेंगे तो हम आपके साथ कोई समझौता नहीं करेंगे.” ट्रंप ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच कहा, ”एक दिन बाद मुझे फोन आया कि ‘हमने शांति स्थापित कर ली है.’ वे रुक गए. मैंने कहा, ‘धन्यवाद. चलो व्यापार करते हैं.’ क्या यह बढि.या नहीं है? शुल्क (टैरिफ) के कारण ऐसा हुआ… टैरिफ के बिना, यह कभी नहीं होता.”

ट्रंप ने 10 मई को सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि भारत और पाकिस्तान वाशिंगटन की मध्यस्थता में ”देर रात” तक चली बातचीत के बाद ”पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम” पर सहमत हो गए हैं. इसके बाद से वह 60 से अधिक बार यह दावा दोहरा चुके हैं. हालांकि, भारत ने किसी भी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता से हमेशा इनकार किया है. मियामी में अपने भाषण में ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्होंने इजराइल और ईरान, मिस्र और इथियोपिया, आर्मेनिया और अजरबैजान तथा कंबोडिया और थाईलैंड के बीच भी संघर्षों को सुलझाने में मदद की. उन्होंने हाल ही में चीन, जापान और मलेशिया के साथ किए गए आर्थिक समझौतों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, ”ये सभी शानदार आर्थिक समझौते हैं, जो सभी के लिए फायदेमंद हैं.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleफिल्म ‘हक’ पर रोक से मप्र उच्च न्यायालय का इनकार, शाह बानो की बेटी की याचिका खारिज
Next Article सूरजपुर: ‘मृत’ बेटे को जिंदा पाकर परिवार में खुशी, किसी अन्य शव का कर दिया था अंतिम संस्कार
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

डॉक्टरों की कमी के बीच ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला, आव्रजन आवेदनों पर लगी रोक हटाई

May 8, 2026
International

पश्चिम एशिया में लंबे युद्ध की तैयारी कर रहा यूएस, भेजा 6500 टन गोला-बारूद; तस्वीरों ने बढ़ाई चिंता

May 1, 2026
International

अमेरिकी नाकाबंदी से ईरान पर बढ़ रहा दबाव, यूएस सेंट्रल कमान का दावा- तेहरान के रोके 38 जहाज

April 27, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

एल्विश यादव को मिली जान से मारने की धमकी, 10 करोड़ की मांग से मचा हड़कंप – |

May 10, 2026

ऑपरेशन तलाश में दुर्ग पुलिस प्रदेश में अव्वल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले TI सम्मानित

May 10, 2026

सोने की कीमतें बढ़ने के बावजूद टाइटन, तनिष्क और कैरेटलेन को नहीं है कोई चिंता – |

May 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.