Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»सूरजपुर: ‘मृत’ बेटे को जिंदा पाकर परिवार में खुशी, किसी अन्य शव का कर दिया था अंतिम संस्कार
Chhattisgarh

सूरजपुर: ‘मृत’ बेटे को जिंदा पाकर परिवार में खुशी, किसी अन्य शव का कर दिया था अंतिम संस्कार

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 6, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
सूरजपुर: ‘मृत’ बेटे को जिंदा पाकर परिवार में खुशी, किसी अन्य शव का कर दिया था अंतिम संस्कार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

सूरजपुर. छत्तीसग­ढ़ के सूरजपुर जिले के एक गांव में 25 वर्षीय युवक पुरुषोत्तम महज एक सप्ताह के भीतर शोक, सदमे और खुशी का विषय बन गया. पुरुषोत्तम को मृत मानकर उसका अंतिम संस्कार कर चुके गमगीन परिजनों के चेहरे तब खुशी से खिल उठे जब उन्होंने घर लौटे अपने लाल (पुरुषोत्तम) को जिंदा देखा.

दरअसल परिजनों ने अपना लापता बेटा समझकर एक दूसरे व्यक्ति के शव का अंतिम संस्कार कर दिया था. पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि पुलिस अब उस व्यक्ति के परिजनों की तलाश शुरू कर दी है जिसका अंतिम संस्कार किया गया था. सूरजपुर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संतोष महतो ने बताया कि एक नवंबर (शनिवार) को सिटी कोतवाली पुलिस थाना के अंतर्गत मानपुर इलाके के एक कुएं से एक अनजान व्यक्ति की लाश मिली थी, जिसके बाद पहचान के लिए आस-पास के इलाकों में सूचना दी गई.

पड़ोसी गांव चंदरपुर के रहने वाले पुरुषोत्तम (25) के परिवार ने शव मिलने की खबर सुनकर पुलिस से संपर्क किया, क्योंकि पुरुषोत्तम दो दिनों से लापता था. अधिकारी ने बताया कि शव देखने के बाद परिवार के लोगों ने शव की पहचान पुरुषोत्तम के रूप में की है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया और शव परिवार को सौंप दिया. बाद में परिवार ने रीति रिवाज से शव को गांव के श्मशान घाट में दफना दिया.

अधिकारी ने बताया कि बाद में पुरुषोत्तम की ‘मौत’ की खबर सुनकर गांव पहुंचे रिश्तेदारों ने दुखी परिवार को बताया कि उसे अंबिकापुर में देखा गया है. एएसपी ने बताया कि जब पुरुषोत्तम की खोज शुरू की गई तब वह एक रिश्तेदार के घर में मिला और चार नवंबर को उसे घर वापस लाया गया. महतो ने बताया कि जिस व्यक्ति के शव को गलती से पुरुषोत्तम समझा गया था, उसकी पहचान नहीं हो पाई है.

शव के डीएनए सैंपल, फिंगरप्रिंट, कपड़े और अन्य सामान सुरक्षित रखे गए हैं तथा उसकी फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की गई है, जो आगे की जांच में मदद करेगी. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलता है कि अनजान व्यक्ति की मौत डूबने से हुई थी.
इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस हैरान है. पुरुषोत्तम ने स्थानीय संवाददाताओं से कहा, ”मैं सरगुजा जिले के अंबिकापुर गया था. बाद में मुझे एक रिश्तेदार से पता चला कि मेरे परिवार ने किसी व्यक्ति के शव को मेरा शव समझकर मुझे मृत मान लिया और शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया है. बाद में मैं घर लौट आया.” पुरुषोत्तम की मां, मानकुंवर ने कहा, ”मुझे शव की एक फोटो दिखाई गई थी और गांव के लोगों ने कहा था कि वह मेरे बेटे का शव था. मैं खुश हूं कि मेरा बेटा जिंदा है. मैं और कुछ नहीं कहना चाहती.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleभारत-पाकिस्तान ने व्यापार समझौते रद्द करने की धमकी के बाद ‘शांति स्थापित’ की: ट्रंप ने फिर किया दावा
Next Article वंदे मातरम् की गूंज नई पीढ़ी में जगाएगी राष्ट्रप्रेम और गर्व की भावना : मुख्यमंत्री साय
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Chhattisgarh

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.