Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»छत्तीसग­ढ़ के उपमुख्यमंत्री ने दो माओवादी नेताओं की माताओं से की मुलाकात
Chhattisgarh

छत्तीसग­ढ़ के उपमुख्यमंत्री ने दो माओवादी नेताओं की माताओं से की मुलाकात

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 10, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
छत्तीसग­ढ़ के उपमुख्यमंत्री ने दो माओवादी नेताओं की माताओं से की मुलाकात
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

सुकमा. छत्तीसग­ढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सोमवार को छत्तीसग­ढ़ के सुकमा जिले के सबसे संवेदनशील गांवों में से एक पूर्वर्ती का दौरा किया तथा दो प्रमुख माओवादी नेताओं के परिजनों से मुलाकात कर उनसे दोनों को हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने के लिए मनाने की अपील की. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

अधिकारियों ने बताया कि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, जिनके पास गृह विभाग भी है, आज अचानक सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड के अतिसंवेदनशील पूर्वर्ती गांव पहुंचे. जहां उन्होंने गांव में जनचौपाल का आयोजन किया. इस चौपाल में सभी ग्रामवासी और पूर्वर्ती से संबंध रखने वाले नक्सल नेता माड़वी हिड़मा और बारसे देवा के परिजन भी शामिल हुए. इसमें माड़वी हिड़मा की माता माड़वी पुंजी तथा बारसे देवा की माता बारसे सिंगे भी शामिल थीं.

जिले के कोंटा विकासखंड के अंतर्गत पूर्वर्ती गांव राजधानी रायपुर से लगभग 530 किमी दूर स्थित है. अधिकारी ने बताया कि उनके साथ बारसे देवा के परिवार से चाचा बारसे ढुंगा, भाई बारसे भीमा, बारसे सन्ना, बारसे आमता, बारसे सीमडा, भतीजा बारसे मड़का, बारसे हिड़मा, बहु बारसे जोगी और माड़वी हिड़मा के परिजनों में चाचा माड़वी देवा, माड़वी सोमा, चाची माड़वी सुक्की, भाई माड़वी हड़मा, माड़वी मासे, बहु माड़वी मंगली भी उपस्थित रहे. अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान उपमुख्यमंत्री शर्मा ने ग्रामीणों से मुलाकात की और गांव में आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के साथ भोजन किया और उन्हें उपहार भी दिए तथा उनके द्वारा की गई मांगों को पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए.

अधिकारियों ने बताया कि नक्सली नेताओं के परिजनों से भी उपमुख्यमंत्री शर्मा ने मुलाकात की. नक्सली नेताओं की माताओं माड़वी पुंजी और बारसे सिंगे ने बताया कि वे बड़े गैर जिम्मेदाराना तरीके से सब कुछ छोड़ कर जंगल में हथियार लेकर भटक रहे हैं.
उन्होंने अपने बच्चों से अपील की,” परिवार, गाँव, समाज को छोड़कर जंगल में हथियार लेकर भटकने से किसी का भला नहीं हो रहा है. अपने हथियार छोड़कर पुनर्वास का रास्ता चुनो और समाज, परिवार, परिजनों के बीच रहकर विकास तथा सबके हित के लिए कार्य करें.” एक विज्ञप्ति के अनुसार उनकी माताओं ने वीडियो जारी कर अपने बेटों को पुनर्वास करने की अपील की है.

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने परिजनों से कहा कि उनका प्रयास है कि सभी भटके युवा हथियार छोड़ पुनर्वास कर लेते हैं तो शासन उनका ख्याल रखेगी और समाज के बीच रहकर अहिंसक तरीके से मुख्यधारा में शामिल होकर वे क्षेत्र के विकास के लिए कार्य कर सकते हैं. क्षेत्र के विकास और समृद्धि के लिए सभी के साथ की आवश्यकता है. यह युवा शक्ति क्षेत्र के विकास की नींव बन सकते हैं.
अधिकारियों ने बताया कि उपमुख्यमंत्री शर्मा और पूरे शासन-प्रशासन द्वारा क्षेत्र की शांति के लिए हिड़मा तथा बारसे देवा के साथ दक्षिण बस्तर के भटके युवाओं के पुनर्वास के लिए भी सतत प्रयास किया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री शर्मा ने पूर्वर्ती में स्थापित केंद्रीय रिवर्ज पुलिस बल के 150 वीं बटालियन के कैंप में जाकर नक्सल मोर्चे पर कार्य करने वाले केंद्रीय सशस्त्र बलों के जवानों एवं पुलिस के जवानों से मुलाकात की और उन्हें प्रोत्साहित किया तथा नक्सल हिंसा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया. शर्मा ने कहा, ”बस्तर अंचल के प्रत्येक जवान का पराक्रम, त्याग और समर्पण राज्य तथा देश की अमूल्य धरोहर है. उनकी वीरता ने इस क्षेत्र की शांति और विकास की नई दिशा दी है.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleइजराइल ने 15 फलस्तीनियों के शव सौंपे : गाजा के स्वास्थ्य अधिकारी
Next Article ट्रंप ने 2020 के चुनाव नतीजों को पलटने के प्रयासों का समर्थन करने वाले अधिकारियों को किया माफ
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Chhattisgarh

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.