Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»बीजापुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में छह नक्सली ढेर
Chhattisgarh

बीजापुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में छह नक्सली ढेर

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 11, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
बीजापुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में छह नक्सली ढेर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

रायपुर. छत्तीसग­ढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में छह नक्सलियों को मार गिराया है. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. छत्तीसग­ढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षाबलों को नक्सल रोधी इस कार्रवाई में मिली सफलता पर बधाई दी है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में छह नक्सलियों को मार गिराया है तथा मुठभेड़ स्थल से हथियार, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया है.

उन्होंने बताया कि जिले के राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) बीजापुर, डीआरजी दंतेवाड़ा और विशेष कार्यबल (एसटीएफ) के संयुक्त दल को नक्सल रोधी अभियान में रवाना किया गया था.
बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जितेन्द्र यादव ने बताया कि इस अभियान के दौरान आज सुबह 10 बजे से संयुक्त दल और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है.

यादव ने बताया कि अब तक अभियान के दौरान मुठभेड़ स्थल से छह माओवादियों का शव, इंसास राइफल, स्टेनगन, .303 राइफल सहित अन्य हथियार, विस्फोटक सामान और अन्य माओवादी सामान बरामद किया गया है. बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि आज के अभियान का परिणाम सुरक्षा बलों के लिए एक निर्णायक और महत्वपूर्ण ब­ढ़त है. उन्होंने बताया कि यह सफलता ऐसे समय में मिली है जब माओवादी संगठन नेतृत्वविहीन, दिशाहीन और मनोबल हीन स्थिति में अपने कुछ बचे हुए ठिकानों में सिमटकर रह गया है.

अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और राज्य पुलिस के अतिरिक्त बल को आसपास के क्षेत्रों में भेजा गया है, जिससे अन्य फरार माओवादियों की घेराबंदी की जा सके. उन्होंने बताया कि चूंकि अभियान अभी जारी है, इसलिए मुठभेड़ के स्थान, अभियान में शामिल सुरक्षाबलों की संख्या तथा अन्य संवेदनशील जानकारी इस समय साझा नहीं की जा सकती, ताकि अभियान में लगे जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में सुरक्षाबलों ने तारलागुड़ा क्षेत्र के अंतर्गत अन्नाराम गांव के जंगल में हुई मुठभेड़ के बाद एक घायल माओवादी को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि घायल माओवादी का उपचार और पूछताछ जारी है.
राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री साय ने बीजापुर में सुरक्षाबलों की नक्सल रोधी कार्रवाई में मिली बड़ी सफलता पर बधाई दी है.

मुख्यमंत्री ने कहा, ”छत्तीसग­ढ़ पुलिस की डीआरजी और एसटीएफ के संयुक्त दल द्वारा नक्सलियों के साथ जारी मुठभेड़ में अब तक छह नक्सली मारे जा चुके हैं. यह लाल आतंक के समूल नाश की दिशा में सुरक्षाबलों के जवानों की बड़ी सफलता है.” साय ने कहा, ”नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के नेतृत्व में 31 मार्च 2026 तक देश और प्रदेश से नक्सलवाद को समाप्त करने का जो संकल्प लिया गया है, उसकी दिशा में यह एक और निर्णायक कदम है.

छत्तीसग­ढ़ सरकार इस मिशन को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे ब­ढ़ा रही है.” इस कार्रवाई के साथ, इस साल अब तक छत्तीसग­ढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ों में 259 नक्सली मारे जा चुके हैं. इनमें से 230 बस्तर संभाग में मारे गए हैं, जिसमें बीजापुर समेत सात जिले शामिल हैं, जबकि 27 अन्य गरियाबंद जिले में मारे गए हैं, जो रायपुर क्षेत्र में आता है. दुर्ग संभाग के मोहला-मानपुर-अंबाग­ढ़ चौकी जिले में दो और नक्सली मारे गए हैं. पुलिस ने बताया कि 22 सितंबर को, प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के दो बड़े नेता राजू दादा उर्फ कट्टा रामचंद्र रेड्डी (63) और कोसा दादा उर्फ कडारी सत्यनारायण रेड्डी (67), दोनों केंद्रीय समिति सदस्य, राज्य के नारायणपुर जिले में एक मुठभेड़ में मारे गए थे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleविभिन्न देशों के नेताओं ने दिल्ली विस्फोट की निंदा की
Next Article साहू समाज रिसाली तहसील के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Chhattisgarh

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.