Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

आम की छांव में बदले सपनों के मायने : मुख्यमंत्री ने कहा—“अब करोड़पति दीदी बनने की सोचिए”

May 7, 2026

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश-आंधी, तापमान में गिरावट के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी

May 7, 2026

आंख की सर्जरी के बाद आराम पर अक्षय कुमार, ‘भूत बंगला’ की सफलता के बीच सामने आई बड़ी अपडेट – |

May 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»GST में कटौती से खुदरा महंगाई अक्टूबर में घटकर रिकॉर्ड निचले स्तर 0.25% पर
Business

GST में कटौती से खुदरा महंगाई अक्टूबर में घटकर रिकॉर्ड निचले स्तर 0.25% पर

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 12, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
GST में कटौती से खुदरा महंगाई अक्टूबर में घटकर रिकॉर्ड निचले स्तर 0.25% पर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. खुदरा मुद्रास्फीति अक्टूबर में घटकर रिकॉर्ड निचले स्तर 0.25 प्रतिशत पर आ गई. सब्जी, फल, अंडा जैसे खाने के सामान के सस्ता होने के साथ आम लोगों के उपयोग वाली लगभग 380 वस्तुओं पर जीएसटी में कटौती से महंगाई दर में नरमी आई है. अक्टूबर माह की उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति वर्तमान श्रृंखला (आधार वर्ष 2012) में सबसे कम है. इसमें जनवरी, 2014 से आंकड़े शामिल हैं. खुदरा मुद्रास्फीति सितंबर में 1.44 प्रतिशत और बीते साल अक्टूबर में 6.21 प्रतिशत थी.
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में खाद्य मुद्रास्फीति में गिरावट आई और यह शून्य से नीचे 5.02 प्रतिशत रही.

एनएसओ ने कहा कि अक्टूबर, 2025 के दौरान कुल (हेडलाइन) मुद्रास्फीति और खाद्य मुद्रास्फीति में गिरावट मुख्य रूप से जीएसटी दर में कटौती, अनुकूल तुलनात्मक आधार प्रभाव एवं तेल व वसा, सब्जियों, फलों, अंडे, जूते, अनाज, परिवहन तथा संचार की महंगाई दर में नरमी के कारण आई है. रिजर्व बैंक को खुदरा मुद्रास्फीति दो प्रतिशत घट-ब­ढ़ के साथ चार प्रतिशत पर रखने की जिम्मेदारी मिली हुई है. आरबीआई अपनी मौद्रिक नीति समीक्षा में मुख्य रूप से खुदरा मुद्रास्फीति पर गौर करता है. माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की घटी हुई दरें 22 सितंबर से लागू हुई हैं.

एनएसओ के आंकड़ों के अनुसार, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मुद्रास्फीति घटी है और यह क्रमश: 0.25 प्रतिशत और 0.88 प्रतिशत रही.
सबसे अधिक मुद्रास्फीति केरल (8.56 प्रतिशत) में रही, उसके बाद जम्मू-कश्मीर (2.95 प्रतिशत), कर्नाटक (2.34 प्रतिशत), पंजाब (1.81 प्रतिशत) और तमिलनाडु (1.29 प्रतिशत) का स्थान रहा. असम, बिहार, छत्तीसग­ढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में मुद्रास्फीति में कमी आई है.

मुद्रास्फीति के बारे में इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि खाद्य कीमतों में नरमी के साथ खपत वाली कई वस्तुओं पर जीएसटी दर घटाये जाने से महंगाई में कमी आई है. रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपने उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति अनुमान को 2.6 प्रतिशत से और कम कर सकती है.

उन्होंने कहा, ”यह स्थिति अक्टूबर, 2025 के नीति दस्तावेज के नरम रुख के साथ, दिसंबर, 2025 की मौद्रिक नीति समीक्षा में नीतिगत दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती का समर्थन करेगी. यह स्थिति तबतक बनी रहेगी जब तक कि वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर आश्चर्यजनक रूप से ऊंची न रहे.” केयरएज रेटिंग्स की मुख्य अर्थशास्त्री रजनी सिन्हा ने कहा कि सितंबर के अंत में जीएसटी दर को युक्तिसंगत बनाये जाने के साथ इसका सकारात्मक प्रभाव अक्टूबर की मुद्रास्फीति दर में कमी के रूप में दिखा है.

सिन्हा ने कहा, ”मौद्रिक नीति के नजरिये से, मुद्रास्फीति में नरमी आरबीआई को आर्थिक वृद्धि पर ध्यान देने के लिए ज्यादा गुंजाइश देती है. हालांकि, बाहरी चुनौतियां और अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता को लेकर अनिश्चितताएं बनी हुई हैं….” मौद्रिक नीति समिति की अगली बैठक तीन से पांच दिसंबर को होगी. एनएसओ उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आंकड़े 1,181 गांवों और 1,114 शहरी बाजारों से एकत्रित करता है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपरीक्षा परिणाम बेहतर बनाने की मुहिम: प्रशासन ने 22 अफसरों की टीम उतारी मैदान में
Next Article अभिनेता गोविंदा को अस्पताल से मिली छुट्टी, कहा ‘मैं ठीक हूं, ज्यादा कसरत कर ली थी’
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

‘घर के काम से करोड़ों का कारोबार’: Pronto ने जुटाए 20 मिलियन डॉलर, अब तेजी से बढ़ेगी सर्विस – |

May 7, 2026
Business

‘बड़ी जिम्मेदारी, बड़ा भरोसा’: कुमार मंगलम बिड़ला की एंट्री से उछला Vodafone Idea का शेयर – |

May 6, 2026
Business

ऑटो सेक्टर में धमाकेदार शुरुआत! अप्रैल में रिकॉर्ड बिक्री ने दिखाया जबरदस्त उछाल – |

May 5, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

आम की छांव में बदले सपनों के मायने : मुख्यमंत्री ने कहा—“अब करोड़पति दीदी बनने की सोचिए”

May 7, 2026

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश-आंधी, तापमान में गिरावट के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी

May 7, 2026

आंख की सर्जरी के बाद आराम पर अक्षय कुमार, ‘भूत बंगला’ की सफलता के बीच सामने आई बड़ी अपडेट – |

May 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.