Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»उतार-च­ढ़ाव भरे कारोबार में शेयर बाजार स्थिर रुख के साथ बंद
Business

उतार-च­ढ़ाव भरे कारोबार में शेयर बाजार स्थिर रुख के साथ बंद

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 13, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
उतार-च­ढ़ाव भरे कारोबार में शेयर बाजार स्थिर रुख के साथ बंद
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. स्थानीय शेयर बाजार में उतार-च­ढ़ाव के बीच बृहस्पतिवार को दोनों मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी मामूली ब­ढ़त के साथ बंद हुए. विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी के बीच वैश्विक बाजारों में कमजोर धारणा का घरेलू बाजार पर असर पड़ा.

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 12.16 अंक यानी 0.01 प्रतिशत की मामूली ब­ढ़त के साथ 84,478.67 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान ऊंचे में यह 84,919.43 अंक तक गया जबकि नीचे में 84,253.05 अंक तक आया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी नाममात्र 3.35 अंक यानी 0.01 प्रतिशत की ब­ढ़त के साथ 25,879.15 अंक पर बंद हुआ.

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, पावरग्रिड, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, सन फार्मास्युटिकल्स, मारुति सुजुकी इंडिया, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचसीएल टेक्नोलॉजीज प्रमुख रूप से लाभ में रहे.
दूसरी ओर, नुकसान में रहने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स की वाणिज्यिक वाहन इकाई, इटर्नल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लि., टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, ट्रेंट, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, हिंदुस्तान यूनिलीवर और इन्फोसिस शामिल हैं.

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ”घरेलू शेयर बाजार सकारात्मक कारोबार के बाद स्थिर बंद हुए. मुनाफावसूली ने सकारात्मक वैश्विक और घरेलू संकेतों के बावजूद शुरुआती ब­ढ़त को समाप्त कर दिया. अमेरिकी सरकार के विभागों में कामकाज ठप होने को समाप्त करने के लिए डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के एक अल्पकालिक वित्त पोषण विधेयक पर हस्ताक्षर करने और भारत के लिए शुल्क राहत की उम्मीदों से बाजार में तेजी आई.”

नायर ने कहा कि अक्टूबर में रिकॉर्ड निचले स्तर पर मुद्रास्फीति के आंकड़ों से नीतिगत दर में कटौती की उम्मीद ब­ढ़ी है. इससे ब्याज दर को लेकर संवेदनशील धातु और रियल्टी जैसे क्षेत्र निवेशकों के लिए आकर्षक बन गए हैं.” उन्होंने कहा, ”हालांकि, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की निकासी जारी रहने और कमजोर रुपये के बीच बिहार चुनाव के नतीजों से पहले ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली देखी गई. इससे मानक सूचकांक बंद होने तक लगभग अपरिर्वितत रहे.” मझोली कंपनियों से जुड़ा बीएसई मिडकैप सूचकांक 0.34 प्रतिशत और छोटी कंपनियों का स्मॉलकैप 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ.

बीएसई में सूचीबद्ध कुल 2,450 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 1,773 शेयरों में तेजी आई. वहीं 144 शेयरों के भाव अपरिर्वितत रहे.
रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा, ”क्षेत्रीय स्तर पर रुझान मिला-जुला रहा. रियल्टी, फार्मा और धातु शेयरों में ब­ढ़त दर्ज की गई, जबकि एफएमसीजी (दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों के शेयर) और आईटी में हल्का दबाव देखा गया. इस बीच, मिडकैप और स्मॉलकैप दोनों सूचकांकों में लगभग आधा प्रतिशत की गिरावट आई.” उन्होंने कहा कि उत्साहजनक घरेलू वृहद आंकड़ों, खासकर अक्टूबर में खुदरा मुद्रास्फीति के घटकर 0.25 प्रतिशत पर रहने से धारणा मजबूत हुई. इससे निकट भविष्य में आरबीआई द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें ब­ढ़ गई हैं. अमेरिकी शेयर बाजारों में मजबूती सहित सकारात्मक वैश्विक संकेतों ने भी बाजार की धारणा को मजबूत किया.

एशिया के अन्य बाजारों में, चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंग सेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी ब­ढ़त में रहे. यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में ज्यादातर में गिरावट का रुख था. बुधवार को अमेरिकी बाजार ब­ढ़त के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.29 प्रतिशत टूटकर 62.53 डॉलर प्रति बैरल पर रहा.

इस बीच, शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक लगातार तीसरे दिन शुद्ध बिकवाल रहे. बुधवार को उन्होंने 1,750.03 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने अपनी खरीदारी जारी रखी और 5,127.12 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 595.19 अंक मजबूत हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 180.85 अंक च­ढ़ा था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleMLA रिकेश सेन की नई पहल: वैशाली नगर विधानसभा के सभी वार्ड में होगी ‘शक्ति टीम’ गठित, क्राइम पर लगेगा अंकुश
Next Article शराब घोटाला केस में नई कार्रवाई — बघेल परिवार पर ईडी की नज़र, ₹61.20 करोड़ की संपत्ति कुर्क
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Business

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Business

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.