Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को

May 6, 2026

छत्तीसगढ़ में अब महिलाओं के नाम जमीन रजिस्ट्री पर 50 प्रतिशत की छूट

May 6, 2026

‘सिनेमा से सत्ता तक’: विजय ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, क्या तमिलनाडु में शुरू होगा नया दौर? – |

May 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»छत्तीसग­ढ़ सिंचाई परियोजना मंडल की 33वीं बैठक में 14 नई सिंचाई परियोजनाओं को मिली सहमति
Chhattisgarh

छत्तीसग­ढ़ सिंचाई परियोजना मंडल की 33वीं बैठक में 14 नई सिंचाई परियोजनाओं को मिली सहमति

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 14, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
छत्तीसग­ढ़ सिंचाई परियोजना मंडल की 33वीं बैठक में 14 नई सिंचाई परियोजनाओं को मिली सहमति
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

रायपुर. छत्तीसग­ढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई ‘छत्तीसग­ढ़ सिंचाई परियोजना मंडल’ की 33वीं बैठक में विभिन्न क्षेत्रों के लिए 14 नई परियोजनाओं को सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसग­ढ़ सिंचाई परियोजना मंडल की 33वीं तथा वर्तमान सरकार के कार्यकाल की पहली बैठक संपन्न हुई जिसमें राज्य में सिंचाई क्षमता ब­ढ़ाने, भूजल स्तर सुधारने और शहरी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को सुदृ­ढ़ बनाने पर विस्तृत विमर्श किया गया.

उन्होंने बताया कि इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों के लिए 14 नई परियोजनाओं को सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई. बैठक में साय ने कहा कि किसानों की आय में वृद्धि और कृषि उत्पादन ब­ढ़ाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसी उद्देश्य से सिंचाई नेटवर्क का लगातार विस्तार किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि सिंचाई रकबा ब­ढ़ने से न केवल किसानों को लाभ मिलेगा बल्कि भूजल स्तर में सुधार होगा और पेयजल आपूर्ति को बेहतर ढंग से सुनिश्चित किया जा सकेगा.

अधिकारियों ने बताया कि बैठक में सरगुजा, बस्तर समेत मैदानी इलाकों तक सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर व्यापक चर्चा की गई. मुख्यमंत्री ने सभी परियोजनाओं की रूपरेखा, लागत और उनके लाभों की विस्तृत जानकारी ली और कहा कि प्रदेशभर में संतुलित विकास सुनिश्चित करने के लिए इन परियोजनाओं को गति प्रदान की जाएगी.

उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं के माध्यम से राज्य में लगभग एक लाख हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचाई क्षमता में वृद्धि होगी.
अधिकारियों ने बताया कि उनमें बस्तर जिले में देउरगांव बैराज सह उदवहन सिंचाई परियोजना, मटनार बैराज सह उद्धवहन सिंचाई परियोजना, रायपुर जिले के विकासखंड आरंग में महानदी पर मोहमेला सिरपुर बैराज योजना, बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड में छपराटोला फीडर जलाशय परियोजना, दुर्ग जिले के विकासखंड धमधा के सहगांव उद्धवहन सिंचाई योजना, खैराग­ढ़-छुईखदान-गंडई जिले में लमती फीडर जलाशय तथा नहरों का निर्माण कार्य, राजनांदगांव जिले में स्थित मोहारा एनीकट में पेयजल के लिए चौकी एनीकट से मोहारा एनीकट तक पाईप लाईन के माध्यम से जल प्रदाय योजना, जशपुर जिले के मैनी नदी में बगिया बैराज सह दाबयुक्त उद्ववहन सिंचाई योजना तथा अन्य परियोजनाएं शामिल हैं. उन्होंने बताया कि बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, साय मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleइजराइल ने 15 फलस्तीनियों के शव लौटाए: गाजा के स्वास्थ्य अधिकारी
Next Article मौसम में बदलाव: 17 से तापमान में मामूली बढ़ोतरी, सरगुजा समेत कई जगह शीतलहर alert
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में अब महिलाओं के नाम जमीन रजिस्ट्री पर 50 प्रतिशत की छूट

May 6, 2026
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 आईएएस अधिकारियों के प्रभार बदले

May 6, 2026
Chhattisgarh

झारखंड शराब नीति मामले में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को अग्रिम जमानत

May 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को

May 6, 2026

छत्तीसगढ़ में अब महिलाओं के नाम जमीन रजिस्ट्री पर 50 प्रतिशत की छूट

May 6, 2026

‘सिनेमा से सत्ता तक’: विजय ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, क्या तमिलनाडु में शुरू होगा नया दौर? – |

May 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.