Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार अंतर्गत राजनांदगांव में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में हुए शामिल

May 4, 2026

सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम जनमन के हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी

May 4, 2026

लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

May 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»अमेरिकी सांसदों ने भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को मान्यता देने वाला द्विदलीय प्रस्ताव पेश किया
Business

अमेरिकी सांसदों ने भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को मान्यता देने वाला द्विदलीय प्रस्ताव पेश किया

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 18, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
अमेरिकी सांसदों ने भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को मान्यता देने वाला द्विदलीय प्रस्ताव पेश किया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

न्यूयॉर्क/वाशिंगटन. अमेरिका के दो सांसदों ने अमेरिका और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी को मान्यता देते हुए एक द्विदलीय प्रस्ताव पेश किया है. इस प्रस्ताव में अमेरिकी ऊर्जा संसाधनों की खरीद ब­ढ़ाने के लिए भारत की सराहना की गई है और आतंकवाद-निरोध जैसी चुनौतियों का सामना करने के लिए निरंतर द्विपक्षीय सहयोग को रेखांकित किया गया है.

कैलिफोर्निया से हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में डेमोक्रेटिक सदस्य एमी बेरा और दक्षिण कैरोलिना के रिपब्लिकन सांसद जो विल्सन ने ”अमेरिका और भारत के बीच ऐतिहासिक साझेदारी के रणनीतिक मूल्य को मान्यता देते हुए” द्विदलीय प्रस्ताव पेश किया. बेरी कांग्रेस में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले भारतीय अमेरिकी सदस्य हैं. सोमवार को पेश किया गया प्रस्ताव विश्व के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच रक्षा, प्रौद्योगिकी, व्यापार, आतंकवाद निरोध और शिक्षा सहित महत्वपूर्ण क्षेत्रों में दशकों से ब­ढ़ते सहयोग को रेखांकित करता है. इसमें क्षेत्रीय स्थिरता, आर्थिक विकास और स्वतंत्र एवं मुक्त हिंद-प्रशांत को ब­ढ़ावा देने में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित किया गया है.

इसमें कहा गया है, ”तीन दशक से अधिक समय से, राष्ट्रपति क्लिंटन, बुश, ओबामा, ट्रंप और बाइडन के प्रशासन के तहत भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना अमेरिका की नीति रही है, जिसमें क्षेत्रीय स्थिरता, लोकतांत्रिक शासन, आर्थिक विकास और साझा क्षेत्रीय प्राथमिकताओं के लिए इसके महत्व को मान्यता दी गई है.” प्रस्ताव में मुंबई आतंकवादी हमलों का उल्लेख किया गया है, जिसमें ”भारत और अमेरिका दोनों के नागरिकों सहित 166 व्यक्तियों की मौत हो गई थी” और साथ ही 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकवादी हमले का भी उल्लेख किया गया है, जिसमें 26 नागरिक मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हो गए थे. पहलगाम हमले की द रेजिस्टेंस फ्रंट (लश्कर-ए-तैयबा का मुखौटा संगठन) ने जिम्मेदारी ली थी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleजब भारत जीत रहा था तब किसी ने स्पिन पिच का सवाल नहीं उठाया: भुवनेश्वर
Next Article जल संचय, जन भागीदारी अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्यों के लिए महासमुंद जिले को मिला प्रथम स्थान
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा रुपया: महंगे तेल और वैश्विक तनाव ने बढ़ाई चिंता – |

May 4, 2026
Business

महंगाई और सप्लाई संकट में भी Unilever को दिखा मौका—भारत बना ग्रोथ का सबसे बड़ा इंजन – |

May 3, 2026
Business

Kotak Mahindra Bank के नतीजे—मुनाफा बढ़ा, कारोबार में दिखी रफ्तार, लेकिन कुछ आंकड़े दे रहे संकेत – |

May 2, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202548 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202548 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार अंतर्गत राजनांदगांव में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में हुए शामिल

May 4, 2026

सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम जनमन के हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी

May 4, 2026

लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

May 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.