Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»धोखाधड़ी के आरोप वाली जनहित याचिका पर केंद्र, सीबीआई, ईडी व अनिल अंबानी को नोटिस
Business

धोखाधड़ी के आरोप वाली जनहित याचिका पर केंद्र, सीबीआई, ईडी व अनिल अंबानी को नोटिस

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 18, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
धोखाधड़ी के आरोप वाली जनहित याचिका पर केंद्र, सीबीआई, ईडी व अनिल अंबानी को नोटिस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, उच्चतम न्यायालय ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) और इसके समूह की कंपनियों की संलिप्तता वाली कथित व्यापक बैंकिंग और कॉर्पोरेट धोखाधड़ी की अदालत की निगरानी में जांच की मांग वाली जनहित याचिका पर मंगलवार को केंद्र, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), अनिल अंबानी और अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप (एडीएजी) से जवाब मांगा.

प्रधान न्यायाधीश बी आर गवई और न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन की पीठ ने जनहित याचिका दायर करने वाले और पूर्व केंद्रीय सचिव ई ए एस शर्मा की ओर से पेश हुए वकील प्रशांत भूषण की दलीलों पर गौर किया और तीन सप्ताह के भीतर जवाब मांगा. पीठ ने अब जनहित याचिका पर आगे की सुनवाई तीन सप्ताह बाद करना निर्धारित किया है. भूषण ने आरोप लगाया कि जांच एजेंसियां इस बड़े बैंकिंग घोटाले में बैंकों और उनके अधिकारियों की कथित मिलीभगत की जांच नहीं कर रही हैं. उन्होंने सीबीआई और ईडी को इस मामले में बैंकों और उनके अधिकारियों के खिलाफ जांच की स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश देने का अनुरोध किया. भूषण ने कहा कि यह मामला “संभवत? भारत के इतिहास में सबसे बड़ा कॉर्पोरेट धोखाधड़ी” का है. वकील ने आरोप लगाया कि प्राथमिकी 2025 में दर्ज की गई, जबकि धोखाधड़ी 2007-08 से चल रही थी.

उन्होंने कहा, “हम ईडी और सीबीआई से स्थिति रिपोर्ट चाहते हैं कि वे क्या जांच कर रहे हैं. स्पष्ट रूप से, वे बैंकों की मिलीभगत की जांच नहीं कर रहे हैं.” प्रधान न्यायाधीश ने कहा, “नोटिस जारी करें… तीन हफ़्तों में जवाब दें. उन्हें अपना जवाब दाखिल करने दें.” जनहित याचिका में अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस एडीएजी की कई कंपनियों में सार्वजनिक धन के व्यवस्थित तरीके से दुरुपयोग, वित्तीय विवरणों में हेराफेरी और संस्थागत मिलीभगत का आरोप लगाया गया है. इसमें कहा गया है कि 21 अगस्त को सीबीआई द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी और इससे संबंधित ईडी की कार्यवाही, कथित धोखाधड़ी के केवल एक छोटे से हिस्से पर ध्यान देती है.

याचिका में दावा किया गया है कि गंभीर अनियमितताओं को चिन्हित करने वाले विस्तृत फोरेंसिक ऑडिट के बावजूद, कोई भी एजेंसी बैंक अधिकारियों, लेखा परीक्षकों या नियामकों की भूमिका की जांच नहीं कर रही है. उन्होंने इसे “गंभीर विफलता” करार दिया है.
याचिका में कहा गया है, “एक ‘रिट ऑफ मैंडमस (परमादेश)” जारी करें… या प्रतिवादी संख्या 4 (अनिल अंबानी) और प्रतिवादी संख्या 5 (एडीएजी) द्वारा की गयी वित्तीय धोखाधड़ी की पूरी तरह से निष्पक्ष और समयबद्ध जांच करने के लिए सीबीआई और ईडी को अदालत की निगरानी में जांच का निर्देश दें.” इसमें प्रतिवादियों को सीबीआई और ईडी के अधिकारियों को शामिल करते हुए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का निर्देश देने की भी मांग की गई है, ताकि “गहन, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच” की जा सके.

याचिका में कहा गया है, “उचित रिट या निर्देश जारी करें कि एडीएजी, इसके प्रवर्तकों /निदेशकों और संबंधित कंपनी के मामलों की जांच की निगरानी इस माननीय न्यायालय द्वारा की जाए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जांच निष्पक्ष, स्वतंत्र, व्यापक और किसी भी बाहरी प्रभाव से मुक्त हो, और फोरेंसिक और ऑडिट रिपोर्ट में सामने आए वित्तीय या आपराधिक कदाचार का कोई भी पहलू जांच के दायरे से बाहर न रहे.” याचिका में एक व्यापक, समन्वित और न्यायिक निगरानी वाली जांच की भी मांग की गई है और दावा किया गया है कि सीबीआई और ईडी द्वारा की जा रही जांच अपर्याप्त है और इसे अगस्त 2025 में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) द्वारा दर्ज की गई एक संकीर्ण प्राथमिकी तक “जानबूझकर सीमित” कर दिया गया है.

इसमें कहा गया है कि 2013 से 2017 के बीच आरकॉम, रिलायंस इंफ्राटेल (आरआईटीएल) और रिलायंस टेलीकॉम (आरटीएल) ने एसबीआई के नेतृत्व वाले बैंकों के एक संघ से 31,580 करोड़ रुपये उधार लिए. एसबीआई ने 21 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें 2,929.05 करोड़ रुपये के नुकसान से संबंध में आपराधिक षड्यंत्र, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और कदाचार का आरोप लगाया गया था.

याचिका में कहा गया है कि प्राथमिकी 2019 में किए गए फोरेंसिक ऑडिट पर आधारित है, जिसमें संदिग्ध कोष प्रवाह, बैंक ऋणों से मिले पैसे को इधर-उधर करना, काल्पनिक लेनदेन और फर्जी कंपनियों के कथित उपयोग की जांच की गई थी. इसमें कहा गया है, “जांच एजेंसियों ने वर्तमान मामले में बैंक द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने में पांच साल की देरी को नजरअंदाज कर दिया है, जो स्पष्ट रूप से बैंक अधिकारियों और अन्य लोक सेवकों की संलिप्तता को इंगित करता है, जिनके आचरण की वजह से धोखाधड़ी हुई, यह छुपाई गई या सुविधाजनक बनाई गई.” इसमें कहा गया है कि सीबीआई और ईडी इस संस्थागत पहलू की जांच करने में पूरी तरह विफल रहे हैं और उन्होंने उन सरकारी अधिकारियों को जांच से बाहर रखा है जिनकी मिलीभगत या जानबूझकर की गई नि्क्रिरयता, आपराधिक साजिश का अनिवार्य हिस्सा है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरायपुर में मशरूम निर्माण इकाई में मजदूरी कर रहे 131 बच्चों को छुड़ाया गया
Next Article आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाए, न ही कोई लीपापोती हो : जयशंकर ने एससीओ में कहा
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

अकासा एयर 15 मार्च से लगाएगा ईंधन अधिभार, टिकट 199 से 1300 रुपये तक होंगे महंगे

March 14, 2026
Business

अमेजन इंडिया ने गुवाहाटी, कोलकाता में किया माल ढुलाई सेवाओं का विस्तार

March 13, 2026
Business

घरेलू बाजार में गिरावट का दौर जारी; सेंसेक्स 1240 अंक टूटा, निफ्टी 23300 के नीचे

March 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.