Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार अंतर्गत राजनांदगांव में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में हुए शामिल

May 4, 2026

सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम जनमन के हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी

May 4, 2026

लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

May 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : घर में चल रहा था जुआ, पुलिस ने मारी रेड, 39 जुआरी गिरफ्तार, 9 लाख कैश जब्त
Chhattisgarh

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : घर में चल रहा था जुआ, पुलिस ने मारी रेड, 39 जुआरी गिरफ्तार, 9 लाख कैश जब्त

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 19, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : घर में चल रहा था जुआ, पुलिस ने मारी रेड, 39 जुआरी गिरफ्तार, 9 लाख कैश जब्त
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

दुर्ग। शहर के गया नगर क्षेत्र में दुर्ग पुलिस ने जुए का बड़ा फड़ पकड़ा है। यहां घर में जुआ चल रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस ने रेड मारी और मौके से 39 जुआरियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से लाखों की नगदी, ताशपत्ती और बड़ी संख्या में मोबाइल फोन बरामद किए गए।

जानकारी के अनुसार गया नगर कोस्टा तालाब के पास भागवत देशमुख अपने घर में लंबे समय से जुए का फड़ चला रहा था। 17 नवंबर 2025 को पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि बड़ी संख्या में लोग यहां ताश के पत्तों पर पैसों का दांव लगाते हुए जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर उप पुलिस अधीक्षक एलेक्जेंडर किरो के नेतृत्व में कोतवाली थाने और एसीसीयू की टीम तुरंत रवाना हुई।

मौके पर पहुंचते ही पुलिस ने रणनीति के तहत घर को चारों तरफ से घेर लिया और रेड की कार्रवाई शुरू की। पुलिस को देखते ही कई आरोपी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन सभी को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। कार्रवाई के दौरान मौके से चार नग ताशपत्ती, नकद 9,25,200 और 43 मोबाइल फोन जब्त किए गए।

पुलिस ने बताया कि सभी 39 जुआरियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में शहर के कई इलाकों के लोग शामिल हैं, जिनमें बोरसी, गंजपारा, गया नगर, मोहन नगर, अर्जुंदा, बालोद, पोटियाकला, सेक्टर 5 भिलाई और अन्य क्षेत्रों के निवासी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि जुआं खेलने वालों में पेशे से शिक्षक और पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

घर मालिक, पुलिसकर्मी समेत 39 गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी और घर मालिक भागवत देशमुख (63 वर्ष), निवासी गया नगर, दुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस के अनुसार जुआ में अब तक यह सबसे बड़ी कार्रवाई है। पुलिस इनके पुराने रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।

इन लोगों को किया गिरफ्तार : (1) हरीश देशमुख उम्र 43 साल, बोरसी (2) उल्लास 29 साल, गंजपारा दुर्ग (3) प्रलय राजपुत 31 साल, गया नगर दुर्ग (4) मिराज अली 25 साल , केलाबाड़ी पद्‌द्माभपुर (5) दीपक यादव 30 साल, केलाबाडी पद्मनाभपुर दुर्ग (6) सुरेश यादव 32 साल गिरधारी नगर, दुर्ग (7) बाबा गुप्ता 50 साल , राजीव नगर, दुर्ग (8) डेलेन्द्र कुमार 38 साल, अर्जुदा जिला बालोद (9) महेश कुमार जैन 40 साल, वार्ड न. 7 थाना अर्जुदा (10) गोलू यादव 27 साल, गिरधारी नगर, दुर्ग (11) राजेश गुजराती 53 साल, खण्डेलवाल कालोनी, दुर्ग (12) रवि साहू 31 साल, पोटियाकला, दुर्ग (13) खेलावन साहू 28 साल, पोटियाकला,दुर्ग (14) फामेश्वर निषाद 25 साल, पोटियाकला बस्ती पुलगांव दुर्ग (15) तामेश्वर कुमार 19 साल, पोटियाकला बस्ती पुलगांव दुर्ग (16) कमल गाढा 57 साल, ग्रीन चौक मोहन नगर दुर्ग (17) लक्की राजपूत 27 साल, पद‌मनाभपुर दुर्ग (18) प्रशांत जाटव 30 साल, हरनाबांधा, दुर्ग (19) आकाश साहू 32 साल, शक्ति नगर मोहन नगर दुर्ग (20) विनोद साहू 26 साल, कन्हैयापुरी दुर्ग (21) राहुल सिंग वर्मा 34 साल, सुभाष नगर धाना पद्‌नामपुर दुर्ग (22) नितीश देशमुख 44 साल, जवाहर नगर थाना मोहन नगर दुर्ग (23) सुरेन्द्र सुलाखे 20 साल, ग्रीन चौक थाना गोहन नगर दुर्ग (24) अमन सिंह पवार 23 साल, शंकर नगर दुर्ग (25) शैलेन्द्र पाण्डेय 44 साल, सेक्टर-5 भिलाई (26) दिपेश कुमार सोनी 48 साल, जवाहर नगर दुर्ग (27) हरीश कुमार पुरी 57 साल, बोरसी धाना पुलगांव दुर्ग (28) सुरेश कुमार 40 साल, चंडी मंदिर के पास दुर्ग (29) मोहम्मद रफीक 34 साल, राम नगर थाना मोहन नगर दुर्ग (30) अरूण तरोडे 33 साल, डिपरापारा सिटी कोतवाली दुर्ग (31) बंसत कुमार सोनी 30 साल, रामनगर उरला दुर्ग (32) अभिनव उमरे 28 साल, शंकर नगर दुर्ग मोहन नगर दुर्ग (33) अजय दिवान 28 साल, शंकर नगर दुर्ग (34) त्रिलोक कामडे 32 साल, उरला थाना मोहन नगर दुर्ग (35) नितेश जैन 35 साल, संगम चौक मोहन नगर दुर्ग (36) शाहिल हिरन खेडे 27 साल, नयापारा दुर्ग (37) युकेश्वर खरे 29 साल, उरला थाना मोहन नगर (38) चीनू ठाकुर 55 साल, ग्रीन चौक थाना मोहन नगर (39) भागवत देशमुख 63 साल, गया नगर दुर्ग।




Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपिछड़ी जनजाति परिवारों तक पहुंचा शुद्ध जल, रायपुर में लाभ
Next Article प्रदेश का जल भविष्य सुरक्षित करने में यह पुरस्कार होगा प्रेरणादाई: मुख्यमंत्री साय
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार अंतर्गत राजनांदगांव में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में हुए शामिल

May 4, 2026
Chhattisgarh

सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम जनमन के हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी

May 4, 2026
Chhattisgarh

लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

May 4, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202548 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202548 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार अंतर्गत राजनांदगांव में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में हुए शामिल

May 4, 2026

सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम जनमन के हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी

May 4, 2026

लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

May 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.