Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

आम जनता से शालीनता से पेश आएं अधिकारी – मुख्यमंत्री साय

May 1, 2026

10 साल का इंतजार हुआ खत्म: संभावना सेठ की जिंदगी में आई खुशियों की नई सुबह – |

May 1, 2026

Royal Enfield की जबरदस्त शुरुआत: अप्रैल में बिक्री में उछाल, इलेक्ट्रिक बाइक से बढ़ी रफ्तार – |

May 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»IND vs SA: कप्तान बदला, किस्मत नहीं! शुभमन गिल के बाद ऋषभ पंत ने भी बतौर कप्तान अपने पहले टेस्ट में गंवाया टॉस
Sports

IND vs SA: कप्तान बदला, किस्मत नहीं! शुभमन गिल के बाद ऋषभ पंत ने भी बतौर कप्तान अपने पहले टेस्ट में गंवाया टॉस

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 22, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
IND vs SA: कप्तान बदला, किस्मत नहीं! शुभमन गिल के बाद ऋषभ पंत ने भी बतौर कप्तान अपने पहले टेस्ट में गंवाया टॉस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

गुवाहाटी:गुवाहाटी में शनिवार को जब बारसापारा स्टेडियम ने अपने पहले टेस्ट मैच की मेजबानी की, तब भारतीय टीम नई उम्मीदों के साथ मैदान में उतरी। शुभमन गिल की चोट के चलते ऋषभ पंत ने कप्तानी संभाली और वह भारत के 38वें टेस्ट कप्तान बन गए। इसके साथ ही वह एमएस धोनी के बाद भारत के केवल दूसरे विकेटकीपर-कप्तान बने। धोनी ने 2008 से 2014 तक 60 टेस्ट में भारतीय टीम की कप्तानी की।

हालांकि, कप्तान बदलने के बाद भी किस्मत भारतीय टीम के साथ नहीं रही। पंत ने टॉस के लिए सिक्का उछाला, दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा ने ‘हेड्स’ कहा और कॉल सही बैठा। इसी के साथ भारत ने पिछले नौ टेस्ट में से आठवीं बार टॉस गंवाया।

टॉस की कहानी और पिच का हाल

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतते ही बल्लेबाजी चुनी, क्योंकि गुवाहाटी की लाल मिट्टी वाली पिच पहले दो दिनों तक बल्लेबाजी के लिए मददगार मानी जा रही है। पिच बाद में स्पिनर्स को मदद दे सकती है, लेकिन शुरुआती सत्र बल्लेबाजी के लिए अनुकूल बताया जा रहा है। पंत ने टॉस हारने के बाद शांत प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘विकेट बल्लेबाजr के लिए अच्छा लग रहा है, लेकिन पहले गेंदबाजी करना भी बुरा विकल्प नहीं है।’

टॉस हार का लंबा सिलसिला

टॉस की बदकिस्मती नियमित कप्तान शुभमन गिल के समय से चली आ रही है। गिल इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट की सीरीज में एक भी टॉस नहीं जीत सके थे। हालांकि, भारत वह सीरीज 2–2 से बराबर करने में कामयाब रहा था। गिल ने अक्तूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में टॉस जरूर जीता था, लेकिन मौजूदा सीरीज के पहले टेस्ट में कोलकाता में फिर टॉस हार गए और भारत को उस मुश्किल पिच पर इसका खामियाजा भुगतना पड़ा, जहां चौथी पारी में भारत 124 रन तक नहीं पहुंच सका।



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleहिड़मा की मौत के बाद नक्सलियों ने जारी किया पत्र, 23 नवंबर को मनाएंगे प्रतिरोध दिवस, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Next Article स्टेशन पर ऑटो चालकों की लूटखसोट: 3 किमी सफर के लिए 100 रुपए तक की मांग
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

क्रिकेट से ज्यादा राजनीति? खिलाड़ियों के चयन पर उठे गंभीर सवाल

April 30, 2026
Sports

IPL 2026 पर मौसम का खतरा, मैच रद्द होने का बढ़ा डर » Fourth Eye News

April 25, 2026
Sports

क्रिकेट में बदलाव का दौर क्या खत्म हो रहा स्टार सिस्टम

April 24, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

आम जनता से शालीनता से पेश आएं अधिकारी – मुख्यमंत्री साय

May 1, 2026

10 साल का इंतजार हुआ खत्म: संभावना सेठ की जिंदगी में आई खुशियों की नई सुबह – |

May 1, 2026

Royal Enfield की जबरदस्त शुरुआत: अप्रैल में बिक्री में उछाल, इलेक्ट्रिक बाइक से बढ़ी रफ्तार – |

May 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.