Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Entertainment»पहलगाम हमले के बाद दर्शक फिल्म देखने के मूड में नहीं थे: ‘ग्राउंड जीरो’ के निर्देशक तेजस देओस्कर
Entertainment

पहलगाम हमले के बाद दर्शक फिल्म देखने के मूड में नहीं थे: ‘ग्राउंड जीरो’ के निर्देशक तेजस देओस्कर

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 30, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
पहलगाम हमले के बाद दर्शक फिल्म देखने के मूड में नहीं थे: ‘ग्राउंड जीरो’ के निर्देशक तेजस देओस्कर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ के निर्देशक तेजस देओस्कर ने कहा की फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन काफी हद तक इसलिए प्रभावित हुआ क्योंकि पहलगाम हमलों के कारण दर्शक फिल्म देखने के मूड में नहीं थे. हालांकि निर्देशक ने फिल्म को मिली प्रतिक्रिया पर संतोष व्यक्त किया.

फिल्म में हाशमी ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) अधिकारी नरेन्द्र नाथ धर दुबे की मुख्य भूमिका निभाई है. अधिकारी ने 2001 में संसद और अक्षरधाम मंदिर पर हुए आतंकवादी हमलों के ‘मास्टरमाइंड’ को पकड़ने के अभियान का नेतृत्व किया था. यह फिल्म 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए आतंकवादी हमले के तीन दिन बाद रिलीज हुई थी. हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें से ज्यादातर पर्यटक थे.

निर्देशक ने हाल ही में संपन्न हुए भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के रेड कार्पेट पर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”दुर्भाग्यवश, पहलगाम हमला फिल्म की रिलीज से दो दिन पहले हुआ, इसलिए पूरा देश कोई भी फिल्म देखने के मूड में नहीं था.” उन्होंने कहा, ”पहलगाम में जो कुछ हुआ और लोगों की जिस तरह से जान गई, उसे लेकर हम सभी चिंतित थे. उस दौरान हम सचमुच शोक में थे. इसलिए हम दर्शकों को कोई दोष नहीं देते. हां, यह और बेहतर हो सकता था. लेकिन मुझे इस बात पर भी गर्व है कि ‘ग्राउंड जीरो’ भी एक ऐसे विषय पर आधारित है जो पहलगाम की स्थिति के बहुत करीब है.”

दोओस्कर को ‘बकेट लिस्ट’, ‘छतरीवाली’ और ‘अजिंक्य’ जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए भी जाना जाता है. उन्होंने कहा, ”बहुत से लोग हमारी सुरक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं और ‘ग्राउंड जीरो’ उन्हीं में से एक नरेन्द्र नाथ धर दुबे की कहानी है.” देओस्कर ने कहा, ”हम कश्मीर में फिल्म की शूटिंग के दौरान सुरक्षित महसूस कर रहे थे, क्योंकि सरकार ने सुरक्षा सुनिश्चित की थी. जब हम शूटिंग कर रहे थे, तो जम्मू-कश्मीर में माहौल बिल्कुल शांतिपूर्ण था. जब हम फिल्मांकन के लिए स्थान का मुआयना कर रहे थे, तब मैं व्यक्तिगत रूप से पहलगाम (हमले) वाली जगह पर गया था, लेकिन मुझे कभी ऐसा नहीं लगा कि यह सुरक्षित नहीं है या हमारे साथ कुछ हो जाएगा.” ‘ग्राउंड जीरो’ 25 अप्रैल को रिलीज की गई. इसमें साईं ताम्हणकर और जोया हुसैन की भी अहम भूमिका है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबेल्जियम ने भारत को 1-0 से हराकर अजलन शाह हॉकी का खिताब जीता
Next Article श्रीलंका में दित्वा चक्रवात के कारण 330 से अधिक लोगों की मौत, भारत की मदद से बचाव अभियान जारी
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Entertainment

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026
Entertainment

खतरों के खिलाड़ी 15: नए-पुराने सितारों की एंट्री से बढ़ा रोमांच, जानिए पूरी कंटेस्टेंट लिस्ट और शो की डिटेल – |

April 28, 2026
Entertainment

बेटे की फिल्म देख भावुक हुए आमिर खान, मंच पर छलके आंसू और दिखा एक पिता का दिल – |

April 27, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.