Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

पश्चिम एशिया में सैन्य अभियान ‘धीरे-धीरे कम’ करने पर विचार कर रहे ट्रंप

March 21, 2026

आरसीबी ने शुरू की तैयारी: आईपीएल से पहले कोहली ने खिलाड़ियों को किया आगाह, समय बर्बाद नहीं करने की दी सलाह

March 21, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सरगुजा-सूरजपुर दौरा आज

March 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»टोल संग्रह की इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली एक साल में पूरे देश में शुरू हो जाएगी: गडकरी
Business

टोल संग्रह की इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली एक साल में पूरे देश में शुरू हो जाएगी: गडकरी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 4, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
टोल संग्रह की इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली एक साल में पूरे देश में शुरू हो जाएगी: गडकरी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि टोल संग्रह की मौजूदा प्रणाली एक साल के भीतर समाप्त हो जाएगी और इसकी जगह एक इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली लेगी, जो राजमार्ग से गुजरने वालों की निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करेगी.
उन्होंने प्रश्नकाल के दौरान लोकसभा में कहा कि नयी प्रणाली 10 स्थानों पर शुरू की गई है और एक साल के भीतर पूरे देश में इसका विस्तार किया जाएगा.

उन्होंने कहा, ”मौजूदा टोल व्यवस्था खत्म हो जाएगी. टोल के नाम पर आपको रोकने वाला कोई नहीं होगा. एक साल के अंदर पूरे देश में ‘इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन’ लागू कर दिया जाएगा.” गडकरी ने यह भी कहा कि फिलहाल देश भर में 10 लाख करोड़ रुपये की 4,500 राजमार्ग परियोजनाएं जारी हैं.

हाल में जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया’ (एनपीसीआई) ने भारत के राजमार्गों पर टोल संग्रह को सुव्यवस्थित करने के लिए राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह (एनईटीसी) कार्यक्रम विकसित किया है, जो इलेक्ट्रॉनिक टोल भुगतान के लिए एक एकीकृत ‘इंटरऑपरेबल प्लेटफॉर्म’ है.

दिल्ली में वायु प्रदूषण के मद्देनजर, गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र सरकार वैकल्पिक ईंधन को प्राथमिकता दे रही है और टोयोटा की ‘मिराई’ हाइड्रोजन ईंधन-सेल कार का उपयोग शुरू कर दिया गया है. गडकरी ने पूरक प्रश्नों के उत्तर में कहा, “भविष्य का ईंधन हाइड्रोजन है… मेरे पास एक कार भी है, जो हाइड्रोजन चालित है, और यह कार टोयोटा की है…यह र्मिसडीज के समान आराम देती है. कार का नाम ‘मिराई’ है, जो एक जापानी शब्द है जिसका अर्थ ‘भविष्य’ है.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को भारत के विकास के लिए परिवर्तनकारी बताया
Next Article बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की हालत नाजुक, इलाज के लिए लंदन ले जाया जाएगा
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, सामान्य पेट्रोल स्थिर

March 20, 2026
Business

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026
Business

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

पश्चिम एशिया में सैन्य अभियान ‘धीरे-धीरे कम’ करने पर विचार कर रहे ट्रंप

March 21, 2026

आरसीबी ने शुरू की तैयारी: आईपीएल से पहले कोहली ने खिलाड़ियों को किया आगाह, समय बर्बाद नहीं करने की दी सलाह

March 21, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सरगुजा-सूरजपुर दौरा आज

March 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.