Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

क्रिकेट से ज्यादा राजनीति? खिलाड़ियों के चयन पर उठे गंभीर सवाल

April 30, 2026

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»इंडिगो ने अब तक 610 करोड़ रुपये के रिफंड की प्रक्रिया पूरी की: सरकार
Business

इंडिगो ने अब तक 610 करोड़ रुपये के रिफंड की प्रक्रिया पूरी की: सरकार

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 7, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
इंडिगो ने अब तक 610 करोड़ रुपये के रिफंड की प्रक्रिया पूरी की: सरकार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई/कन्नूर. इंडिगो ने रद्द या अत्यधिक विलंबित उड़ानों के लिए अब तक 610 करोड़ रुपये के रिफंड की प्रक्रिया पूरी कर ली है और शनिवार तक 3,000 नग सामान यात्रियों तक पहुंचा दिया गया है. सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी. सरकार ने कहा कि देश का विमानन नेटवर्क तेजी से सामान्य स्थिति की ओर लौट रहा है और परिचालन पूरी तरह स्थिर होने तक सभी सुधारात्मक कदम लागू रहेंगे.

सरकार ने शनिवार को एयरलाइन को निर्देश दिया था कि रद्द उड़ानों से संबंधित टिकटों का रिफंड रविवार शाम तक पूरा किया जाए और यात्रियों के छूटे हुए सामान को अगले 48 घंटे के भीतर उन तक पहुंचाया जाए. मंत्रालय ने कहा कि इंडिगो के हालिया परिचालन संकट के कारण उत्पन्न व्यवधान को दूर करने के लिए तेज और प्रभावी कदम उठाए गए हैं, ताकि यात्रियों को आगे कोई असुविधा न हो.

नागर विमानन मंत्रालय ने अपनी विज्ञप्ति में कहा, “इंडिगो अब तक 610 करोड़ रुपये का रिफंड की प्रक्रिया पूरी कर चुका है. रद्द उड़ानों से प्रभावित यात्रियों के यात्रा पुर्निनर्धारण में किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा. यात्रियों की सहायता के लिए विशेष सहायता केंद्र बनाए गए हैं, ताकि रिफंड और दोबारा बुकिंग से जुड़े मुद्दों का त्वरित समाधान हो सके.” मंत्रालय ने बताया कि देशभर में हवाई सेवाएं तेजी से सामान्य हो रही हैं. अन्य सभी घरेलू विमानन कंपनियां पूरी क्षमता के साथ सुचारू रूप से उड़ानें संचालित कर रही हैं, जबकि इंडिगो का प्रदर्शन भी लगातार सुधर रहा है. इंडिगो की उड़ानें शुक्रवार को 706 से बढक़र शनिवार को 1,565 हो गईं और रविवार शाम तक 1,650 तक पहुंचने की संभावना है.

माकपा नेता ने इंडिगो पर निशाना साधा

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता ई. पी. जयराजन ने रविवार को कहा कि उन्हें बहुत पहले ही यह एहसास हो गया था कि विमानन कंपनी इंडिगो ‘‘सही दिशा में नहीं जा रही है’’. वह विमानन कंपनी के उड़ानों में उत्पन्न मौजूदा व्यवधानों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे.

जयराजन की जुलाई 2022 में विमान के भीतर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हाथापाई हो गई थी, जिसके बाद इंडिगो ने उन पर तीन सप्ताह के लिये विमान में यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया था. जयराजन उस समय मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के साथ यात्रा कर रहे थे. घटना के बाद जयराजन ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि वह अब इंडिगो की उड़ानों में यात्रा नहीं करेंगे.

उन्होंने यहां एक समाचार चैनल से कहा, ‘‘बहुत पहले, मुझे एहसास हुआ कि कंपनी ने मेरे खिलाफ जो रुख अपनाया, उसकी वजह से वह सही दिशा में नहीं जा रही थी. दिल्ली में कुछ कांग्रेसी नेताओं ने इंडिगो के साथ साठगांठ की और मुझ पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिया गया.’’ केंद्र पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए जयराजन ने कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार इंडिगो की वजह से हो रही परेशानी के लिए जवाबदेह है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleवीर सैनिकों के कारण ही हमारे जीवन और संपत्ति सुरक्षित है – राज्यपाल डेका
Next Article रणवीर सिंह अभिनीत ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये की कमाई की
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

रुपये पर दबाव जारी: डॉलर के मुकाबले गिरावट, तेल कीमतों और ग्लोबल हालात ने बढ़ाई टेंशन – |

April 29, 2026
Business

मुनाफा बढ़ते ही उछले Coal India के शेयर, निवेशकों के चेहरे खिले – |

April 28, 2026
Business

Paytm पर RBI की बड़ी कार्रवाई: लाइसेंस रद्द होते ही शेयर लुढ़के, निवेशकों में हलचल तेज – |

April 27, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

क्रिकेट से ज्यादा राजनीति? खिलाड़ियों के चयन पर उठे गंभीर सवाल

April 30, 2026

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.