Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»शांति योजना और सुरक्षा पर यूरोपीय सहयोगियों के साथ लंदन में बातचीत करेंगे जेलेंस्की
International

शांति योजना और सुरक्षा पर यूरोपीय सहयोगियों के साथ लंदन में बातचीत करेंगे जेलेंस्की

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 8, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
शांति योजना और सुरक्षा पर यूरोपीय सहयोगियों के साथ लंदन में बातचीत करेंगे जेलेंस्की
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

लंदन. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की सोमवार को लंदन में फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन के नेताओं से मुलाकात करेंगे. कीव के यूरोपीय सहयोगी रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका सर्मिथत योजना पर कठिन वार्ता में यूक्रेन के हाथ मजबूत करने के लिए प्रयासरत हैं. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर के 10 डाउंिनग स्ट्रीट स्थित आवास पर उनके अलावा जेलेंस्की, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज जुटने वाले हैं.

जेलेंस्की ने रविवार देर रात कहा कि इस सप्ताह लंदन और ब्रसेल्स में यूरोपीय नेताओं के साथ उनकी बातचीत सुरक्षा, वायु रक्षा और यूक्रेन के युद्ध प्रयासों के लिए दीर्घकालिक वित्तपोषण पर केंद्रित होगी. नेता यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि किसी भी युद्धविराम को यूरोप और अमेरिका दोनों की ओर से ठोस सुरक्षा गारंटी का समर्थन प्राप्त हो ताकि रूस को फिर से हमला करने से रोका जा सके.

अमेरिकी और यूक्रेनी वार्ताकारों ने शनिवार को तीन दिवसीय वार्ता पूरी की, जिसका उद्देश्य अमेरिकी प्रशासन के शांति प्रस्ताव पर मतभेदों को कम करना था. जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर पोस्ट किया कि वार्ता में गंभीर और अर्थपूर्ण चर्चा हुई तथा राष्ट्रीय सुरक्षा एवं रक्षा परिषद के सचिव रुस्तम उमरोव और जनरल स्टाफ के प्रमुख आंद्रेई हनातोव उन्हें जानकारी देने के लिए यूरोप आ रहे हैं.

प्रस्ताव में एक प्रमुख विवाद का मुद्दा यह है कि क्या यूक्रेन को अपने पूर्वी डोनबास क्षेत्र का नियंत्रण रूस को सौंप देना चाहिए, जिसने उसके अधिकांश क्षेत्र पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है. यूक्रेन और उसके यूरोपीय सहयोगी जमीन सौंपने के विचार से सहमत नहीं हैं.
स्टार्मर ने कहा कि वह शांति समझौते को स्वीकार करने के लिए जेलेंस्की पर “दबाव नहीं डालेंगे”.

उन्होंने प्रसारक आईटीवी से कहा, ‘‘सबसे महत्वपूर्ण बात यह सुनिश्चित करना है कि अगर शत्रुता समाप्त होती है और मुझे उम्मीद है कि ऐसा होगा, तो यह न्यायसंगत और स्थायी होनी चाहिए और इसी पर हम आज दोपहर ध्यान केंद्रित करेंगे.” अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रविवार रात पत्रकारों के साथ बातचीत में जेलेंस्की से निराश दिखे थे और उन्होंने दावा किया था कि यूक्रेनी नेता ने “अभी तक प्रस्ताव नहीं पढ़ा है.” वांिशगटन में कैनेडी सेंटर आॅनर्स में भाग लेने से पहले ट्रंप ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि रूस को इससे कोई दिक्कत नहीं है लेकिन यह पक्का नहीं कि जेलेंस्की को यह ठीक लगे. उनकी टीम को यह पसंद है लेकिन उन्होंने इसे पढ़ा नहीं हैं.’’ क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि यह दस्तावेज, जो प्रशासन के मुख्य विदेश नीति हितों को रेखांकित करता है, काफी हद तक मास्को के दृष्टिकोण के अनुरूप है. पेसकोव ने सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि क्रेमलिन, रूस के साथ रचनात्मक संबंध विकसित करने पर दस्तावेज में जोर दिए जाने का स्वागत करता है.

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘नयी अवधारणा में जो बारीकियां हम देखते हैं, वे निश्चित रूप से हमें आकर्षक लगती हैं. इसमें संवाद और रचनात्मक, मैत्रीपूर्ण संबंध बनाने की आवश्यकता का उल्लेख है. इससे कोई मदद नहीं मिलेगी लेकिन यह हमें आर्किषत करने के लिए है और यह पूरी तरह से हमारे दृष्टिकोण के अनुरूप है. हम समझते हैं कि द्विपक्षीय संबंधों में वर्तमान में मौजूद अड़चनों को दूर करके, हमारे लिए अपने संबंधों को वास्तव में बहाल करने और उन्हें गहरे संकट से बाहर निकालने की संभावना खुल सकती हैं.’’ व्हाइट हाउस द्वारा शुक्रवार को जारी दस्तावेज में कहा गया कि अमेरिका रूस के साथ अपने संबंध सुधारना चाहता है, विशेष रूप से उन वर्षों के बाद जब मॉस्को को वैश्विक स्तर पर तिरस्कृत माना गया और युद्ध को समाप्त करना अमेरिका के लिए एक मूलभूत हित है ताकि रूस के साथ रणनीतिक स्थिरता पुन? स्थापित की जा सके.

स्टार्मर की सरकार ने अमेरिकी दस्तावेज पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि यह अमेरिकी सरकार का मामला है.
राजनयिक प्रयास जारी रहने के बीच, रूसी सेना ने सप्ताहांत में यूक्रेन पर हमले जारी रखे. क्षेत्रीय प्रशासन के प्रमुख ओलेह हृगोरॉव ने टेलीग्राम पर लिखा कि रूसी ड्रोन ने उत्तर-पूर्वी यूक्रेनी शहर ओख्तिर्का में रात में एक आवासीय इमारत को निशाना बनाया, जिससे सात लोग घायल हो गए. उन्होंने कहा कि इमारत को व्यापक क्षति पहुंची है.

दूसरी ओर, उत्तरी शहर चेर्निहीव में, एक रूसी ड्रोन द्वारा एक आवासीय इमारत के बाहर किये गए विस्फोट में तीन लोग घायल हो गए. यह जानकारी क्षेत्रीय प्रमुख वियाचेस्लाव चौस ने दी. हमले में एक ंिकडरगार्टन, घरेलू गैस पाइपों और कारों को भी नुकसान पहुंचा.

यूक्रेन की वायुसेना ने सोमवार को कहा कि रूस ने रातभर देशभर में कुल 149 ड्रोन दागे, जिनमें से 131 को मार गिराया गया और 16 अन्य ने अपने लक्ष्यों पर हमला किया. इस बीच, रूसी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि रूसी वायु रक्षा बलों ने रात में 67 यूक्रेनी ड्रोन नष्ट कर दिए. मंत्रालय ने बताया कि ये ड्रोन रूस के 11 क्षेत्रों में मार गिराए गए.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleभारत में टाटा ने सी-130 जे विमान की मरम्मत और रखरखाव सुविधा का किया शिलान्यास
Next Article मुनाफावसूली के दबाव में सेंसेक्स 610 अंक लुढक़ा, निफ्टी 26 हजार के नीचे आया
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
International

पश्चिम एशिया संकट: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से दो भारतीय एलपीजी टैंकरों को दी गुजरने की अनुमति, तनाव जारी

March 14, 2026
International

अमेरिकी युद्धपोत USS अब्राहम लिंकन पर ईरान का हमला? पोत को नुकसान होने का दावा; US ने भी दिया जवाब

March 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.