Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

क्रिकेट से ज्यादा राजनीति? खिलाड़ियों के चयन पर उठे गंभीर सवाल

April 30, 2026

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, मुनाफा वसूली से सेंसेक्स 436 अंक टूटा
Business

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, मुनाफा वसूली से सेंसेक्स 436 अंक टूटा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 9, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, मुनाफा वसूली से सेंसेक्स 436 अंक टूटा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत दर पर घोषणा से पहले बैंकिंग और तेल शेयरों में मुनाफा वसूली हावी होने से मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए. सेंसेक्स करीब 436 अंक टूट गया जबकि निफ्टी में 121 अंकों की गिरावट रही.

विश्लेषकों ने कहा कि विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी रहने और कमजोर वैश्विक संकेतों ने निवेशक धारणा को प्रभावित किया.
बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 436.41 अंक यानी 0.51 प्रतिशत गिरकर करीब दो सप्ताह के निचले स्तर 84,666.28 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 719.73 अंक लुढक़कर 84,382.96 पर आ गया था. बड़े निजी बैंकों, तेल और आईटी शेयरों में उल्लेखनीय गिरावट आई.

दूसरी ओर एनएसई का 50 शेयर वाला सूचकांक निफ्टी 120.90 अंक यानी 0.47 प्रतिशत टूटकर 25,839.65 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 232.55 अंक गिरकर 25,728 के स्तर तक आ गया था. सेंसेक्स के शेयरों में एशियन पेंट्स, टेक मंिहद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी इंडिया, सन फार्मास्युटिकल्स, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, मंिहद्रा एंड मंिहद्रा और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स में गिरावट हुई.

हालांकि, इटर्नल, टाइटन, अदाणी पोर्ट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी और भारती एयरटेल के शेयर बढक़र बंद हुए. जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, “घरेलू शेयर बाजार निचले स्तर पर खुले, मुनाफावसूली जारी रही और फेडरल रिजर्व की नीतिगत घोषणा से पहले सतर्कता, रुपये की कमजोरी, एफआईआई की बिकवाली और अमेरिका-भारत व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता बनी रही.” आईटी शेयरों ने बाजार को नीचे खींचा जबकि पीएसयू बैंक, रियल्टी और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं ने मजबूती दिखाई.

अमेरिकी फेडरल रिजर्व मंगलवार से अपनी दो दिवसीय नीतिगत बैठक शुरू करने जा रहा है, जिसमें फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के लिए प्रमुख ब्याज दरों पर फैसला करेगी. लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक गौरव गर्ग ने कहा, ”शेयर बाजार ने शुरुआती भारी गिरावट के बाद आंशिक सुधार दिखाया. अच्छी कीमत पर खरीदारी से बाजारों ने काफी नुकसान कम कर लिया. सेंसेक्स अपने दिन के निचले स्तर से लगभग 450 अंक उछला, जबकि निफ्टी 25,900 के ऊपर आ गया. हालांकि अंत में दोनों सूचकांक लाल निशान में ही बंद हुए.” व्यापक बाजारों में मंझोली कंपनियों का बीएसई मिडकैप सूचकांक 0.60 प्रतिशत चढ़ गया जबकि छोटी कंपनियों का स्मॉलकैप सूचकांक 1.27 प्रतिशत बढ़ा.

क्षेत्रवार सूचकांकों में लक्षित आईटी खंड सबसे ज्यादा 1.18 प्रतिशत गिरा. आईटी खंड में 0.89 प्रतिशत, प्रौद्योगिकी खंड में 0.72 प्रतिशत और वाहन खंड में 0.63 प्रतिशत की गिरावट हुई. एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, चीन का शंघाई कॉम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि जापान का निक्की बढ़त में रहा.

यूरोपीय बाजार मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे. अमेरिकी बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे. इस बीच, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 655.59 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,542.49 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड 0.27 प्रतिशत गिरकर 62.33 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleYear Ender 2025: धर्मेंद्र से लेकर जुबीन गर्ग तक, कई कलाकारों के निधन से सूना हुआ फिल्मी जगत
Next Article यूनेस्कों की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में तंगेल साड़ी बुनाई और बोरींडों वाद्ययंत्र को मिली जगह
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

रुपये पर दबाव जारी: डॉलर के मुकाबले गिरावट, तेल कीमतों और ग्लोबल हालात ने बढ़ाई टेंशन – |

April 29, 2026
Business

मुनाफा बढ़ते ही उछले Coal India के शेयर, निवेशकों के चेहरे खिले – |

April 28, 2026
Business

Paytm पर RBI की बड़ी कार्रवाई: लाइसेंस रद्द होते ही शेयर लुढ़के, निवेशकों में हलचल तेज – |

April 27, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

क्रिकेट से ज्यादा राजनीति? खिलाड़ियों के चयन पर उठे गंभीर सवाल

April 30, 2026

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.