Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»यात्रा से दोनों देशों के बीच संबंधों को बढ़ावा मिलेगा: जॉर्डन पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी
International

यात्रा से दोनों देशों के बीच संबंधों को बढ़ावा मिलेगा: जॉर्डन पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 15, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
यात्रा से दोनों देशों के बीच संबंधों को बढ़ावा मिलेगा: जॉर्डन पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

अम्मान. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि जॉर्डन की उनकी यात्रा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देगी.
वह तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण के तहत अम्मान पहुंचे. दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों का एक विशेष संकेत देते हुए, जॉर्डन के प्रधानमंत्री जाफर हसन ने हवाई अड्डे पर मोदी की गर्मजोशी से अगवानी की और फिर उनका रस्मी स्वागत किया गया.

मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अम्मान पहुंच गया हूं. हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए जॉर्डन के हाशमी साम्राज्य के प्रधानमंत्री जाफर हसन का शुक्रगुजार हूं. मुझे विश्वास है कि यह यात्रा हमारे देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देगी.’’ जॉर्डन की यह पूर्ण द्विपक्षीय यात्रा 37 वर्षों के अंतराल के बाद हो रही है और ऐसे वक्त हो रही है, जब दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष हो रहे हैं. मोदी के तीन देशों के चार दिवसीय दौरे का पहला पड़ाव जॉर्डन है. इसके बाद वह इथियोपिया और ओमान भी जाएंगे.

जॉर्डन के प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज जॉर्डन में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक सम्मानित अतिथि के रूप में स्वागत करना हमारे लिए सम्मान की बात है. यह यात्रा हमारे 75 वर्षों के घनिष्ठ और स्थायी संबंधों को दर्शाती है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम दोनों देशों के बीच विशेष रूप से आर्थिक, निवेश और तकनीकी क्षेत्रों में सहयोग के नए आयाम तलाशने के इच्छुक हैं.’’ मोदी के होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. प्रधानमंत्री ने उनका अभिवादन किया और भारत से मित्रों और परिवारजनों की ओर से शुभकामनाएं दीं. स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक भारतीय नृत्य प्रस्तुत किए, जो देश की सांस्कृतिक विरासत को प्रर्दिशत कर रहे थे.

मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा, “अम्मान में भारतीय समुदाय द्वारा किए गए हार्दिक स्वागत से मैं अत्यंत प्रभावित हुआ. उनका स्रेह, भारत की प्रगति पर गर्व और मजबूत सांस्कृतिक बंधन भारत तथा प्रवासी भारतीयों के बीच अटूट संबंध को दर्शाते हैं. भारत-जॉर्डन रिश्तों को सुदृढ़ करने में प्रवासी भारतीयों की निरंतर भूमिका के लिए भी मैं आभारी हूं.” मोदी आज बाद में शाह अब्दुल्ला द्वितीय इब्न अल हुसैन से बातचीत करेंगे, जिसके बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी.

प्रधानमंत्री और शाह के मंगलवार को भारत-जॉर्डन व्यापार कार्यक्रम को संबोधित करने की उम्मीद है, जिसमें दोनों देशों के प्रमुख व्यवसायी शामिल होंगे. मोदी जॉर्डन में भारतीय समुदाय के साथ भी बातचीत करेंगे और देश के युवराज के साथ पेत्रा शहर का दौरा करेंगे, जो भारत के साथ प्राचीन व्यापारिक संबंधों को साझा करने वाला एक ऐतिहासिक शहर है. हालांकि, उनका यह दौरा मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर करेगा. विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी की जॉर्डन की यह पहली पूर्ण द्विपक्षीय यात्रा है. मोदी फरवरी 2018 में फलस्तीन जाते समय जॉर्डन में कुछ देर रुके थे.

विदेश मंत्रालय ने पिछले सप्ताह दिल्ली में एक विशेष प्रेसवार्ता में कहा था, ‘‘हालांकि यह एक पारगमन यात्रा थी, लेकिन शाह द्वारा उन्हें ­विशेष सम्मान दिया गया था, जिससे यह महज एक पारगमन यात्रा से कहीं अधिक बन गई… किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह वर्तमान पूर्ण द्विपक्षीय यात्रा 37 वर्षों के अंतराल के बाद हो रही है.’’ भारत और जॉर्डन के बीच मजबूत आर्थिक संबंध हैं, तथा दिल्ली अम्मान का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है. दोनों देशों के बीच 2.8 अरब अमेरिकी डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार है.
जॉर्डन भारत को उर्वरकों, विशेष रूप से फॉस्फेट और पोटाश का एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता भी है. इस अरब देश में 17,500 से अधिक भारतीय प्रवासी रहते हैं, जो कपड़ा, निर्माण और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में कार्यरत हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को यहां हुसैनिया पैलेस में जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय इब्न अल हुसैन से मुलाकात की और द्विपक्षीय एवं क्षेत्रीय हितों के मुद्दों पर चर्चा की. मोदी शाह अब्दुल्ला द्वितीय के आमंत्रण पर जॉर्डन की दो दिन की यात्रा पर यहां पहुंचे.

प्रधानमंत्री संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से तीन देशों की यात्रा के पहले पड़ाव में यहाँ पहुँचे हैं. उन्होंने पूर्व में कहा था कि जॉर्डन की उनकी यात्रा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देगी. जॉर्डन की यह पूरी तरह से द्विपक्षीय यात्रा 37 साल बाद हो रही है, और यह दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर हुई है. मोदी की चार दिवसीय तीन देशों की यात्रा का पहला पड़ाव जॉर्डन है. इसके बाद वह इथियोपिया और ओमान भी जाएंगे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleन्यायालय ने मार्केटिंग घोटाला मामले में अभिनेता श्रेयस तलपडे, आलोक नाथ को गिरफ्तारी से सुरक्षा दी
Next Article लाल किले में गूंजा ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
International

पश्चिम एशिया संकट: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से दो भारतीय एलपीजी टैंकरों को दी गुजरने की अनुमति, तनाव जारी

March 14, 2026
International

अमेरिकी युद्धपोत USS अब्राहम लिंकन पर ईरान का हमला? पोत को नुकसान होने का दावा; US ने भी दिया जवाब

March 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.