Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»इंडिगो उड़ान संकट: यात्रियों को मुआवजा देने संबंधी जनहित याचिका पर अदालत का सुनवाई से इनकार
Business

इंडिगो उड़ान संकट: यात्रियों को मुआवजा देने संबंधी जनहित याचिका पर अदालत का सुनवाई से इनकार

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 17, 2025No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
इंडिगो उड़ान संकट: यात्रियों को मुआवजा देने संबंधी जनहित याचिका पर अदालत का सुनवाई से इनकार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली/मुंबई. दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को उस जनहित याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया जिसमें केंद्र सरकार और विमानन कंपनी इंडिगो को उन सभी यात्रियों को पूरे टिकट मूल्य का चार गुना मुआवजा देने का निर्देश दिए जाने का अनुरोध किया गया था जिनके टिकट नवंबर और दिसंबर के दौरान नयी उड़ान ड्यूटी समय सीमा (एफडीटीएल) के लागू होने के बाद रद्द कर दिए गए थे.

मुख्य न्यायाधीश देवेन्द्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने कहा कि वह इसी मुद्दे पर पहले से दायर एक अन्य जनहित याचिका पर संज्ञान ले चुकी है और उसने याचिकाकर्ता ‘सेंटर फॉर अकाउंटेबिलिटी एंड सिस्टमिक चेंज’ (सीएएससी) को लंबित याचिका में हस्तक्षेप करने की छूट दी.

पीठ ने अपने आदेश में कहा, ”हमें इस बात का कोई कारण नहीं दिखता कि इस मामले में उठाई गई चिंताओं पर पहले से लंबित याचिका पर सुनवाई के दौरान विचार नहीं किया जा सकता. जनहित याचिकाओं को लेकर उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालयों द्वारा विकसित न्यायशास्त्र अदालत को सार्वजनिक हित में याचिका के दायरे का विस्तार करने की अनुमति देता है.” पीठ ने कहा, ”हम इस याचिका पर सुनवाई से इनकार करते हैं और याचिकाकर्ता को लंबित याचिका में हस्तक्षेप करने की छूट देते हैं. रिट याचिका का निस्तारण किया जाता है.” इंडिगो पायलटों की उड़ान ड्यूटी और नियमों में नियामकीय बदलाव का हवाला देते हुए दो दिसंबर से सैकड़ों उड़ानें रद्द करने को लेकर सरकार और यात्रियों, दोनों के निशाने पर है.

सीएएससी के अध्यक्ष प्रोफेसर विक्रम सिंह के माध्यम से दायर याचिका के अनुसार, इंडिगो की इस गड़बड़ी ने विमानन क्षेत्र में व्यापक चिंता पैदा कर दी है और हजारों उड़ानों के अचानक बाधित होने और अंतिम समय में रद्द होने के कारण फंसे यात्रियों को गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ा है. याचिकाकर्ता का प्रतिनिधित्व कर रहे अधिवक्ता विराग गुप्ता ने कहा कि गलत पते पर पहुंचे सामानों की हवाई अड्डों पर भरमार है, अत्यधिक देरी हो रही है, एयरलाइन की ओर से संचार ठीक नहीं है और धनवापसी या पुन? बुकिंग के विकल्पों को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है.

याचिका में सेवानिवृत्त न्यायाधीश या लोकपाल से जांच कराए जाने का भी अनुरोध किया गया है ताकि संकट को उत्पन्न करने में नागरिक उड्डयन निदेशालय (डीजीसीए) की लापरवाही और चूक की पहचान की जा सके. सुनवाई की शुरुआत में, पीठ ने कहा कि उसने हाल ही में एक अन्य याचिका में उठाए गए मुद्दों पर विचार किया है, जिस पर अभी भी सुनवाई हो रही है और कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है.

इंडिगो प्रवर्तक अपने दम पर कारोबार को ऊंचाई पर पहुंचाने वाले शीर्ष 10 उद्यमियों में शामिल
इंडिगो के प्रवर्तक राहुल भाटिया और राकेश गंगवाल अपने दम पर कारोबार को ऊंचाई पर पहुंचाने वाले 10 शीर्ष उद्यमियों में शामिल हैं. दोनों ने विमानन कंपनी को 2025 तक 2.2 लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन तक पहुंचाया है. हुरुन इंडिया की बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में यह कहा गया.

इस सूची में इटर्नल के दीपेंद्र गोयल शीर्ष पर हैं. उनके व्यवसाय का मूल्यांकन 3.2 लाख करोड़ रुपये है जो पिछले वर्ष की तुलना में 27 प्रतिशत अधिक है. उन्होंने एवेन्यू सुपरमार्ट्स के राधाकिशन दमानी को पीछे छोड़ दिया जिनके व्यवसाय का मूल्यांकन पिछले वर्ष की तुलना में 13 प्रतिशत घटकर तीन लाख करोड़ रुपये रहा. ‘आईडीएफसी फर्स्ट प्राइवेट एवं हुरुन इंडिया’ की अपने दम पर कारोबार को नई ऊंचाई पर पहुंचाने वाले 200 शीर्ष उद्यमियों की सूची को 25 सितंबर 2025 तक के आंकड़ों के आधार पर तैयार किया गया है.

इंडिगो के संस्थापक इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं. इस महीने की शुरुआत में नए विमानन नियमों को लागू करने में विफल रहने से उसकी परिचलान सेवाओं में काफी बढ़ा व्यवधान खड़ा हो गया था जिससे इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के शेयर में हाल ही में गिरावट आई है. हुरुन की रिपोर्ट के अनुसार, इंडिगो के संस्थापक भारत के विमानन बाजार में घरेलू क्षेत्र में 65 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ इस शीर्ष सूची में जगह बनाने में कामयाब रहें.

रिपोर्ट में कहा गया, ” विमानन कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी से विस्तार किया है और सतत विमानन पहलों को भी अपनाया है जिनमें जैव ईंधन का परीक्षण और ईंधन-कुशल विमानों की तैनाती शामिल है.” इसमें कहा गया कि गोयल पहली बार इस सूची में शीर्ष पर आए हैं. रिपोर्ट में खाद्य वितरण कंपनी की सराहना की गई है, जो 800 शहरों में संचालन कर रही है. इसके प्रतिस्पर्धी ब्रांड स्विगी के सह-संस्थापक श्रीहर्ष मजेटी और नंदन रेड्डी सूची में पांचवें स्थान पर हैं. उनकी कंपनी का मूल्यांकन पांच प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1.06 लाख करोड़ रुपये रहा.

पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने 67 प्रतिशत की सबसे बड़ी छलांग के साथ 72,900 करोड़ रुपये के मूल्यांकन के साथ सूची में आठवें स्थान पर हैं. बाजार में हाल ही में सूचीबद्ध लेंसकार्ट का मूल्यांकन भी 60 प्रतिशत बढ़कर 67,000 करोड़ रुपये हो गया जिससे इसके सह-संस्थापक पीयूष बंसल, अमित चौधरी, नेहा बंसल और सुमीत कपाही सूची में 10वें स्थान पर रहे. सूची में शामिल सभी कंपनियों का कुल मूल्यांकन वर्ष 2025 में 42 लाख करोड़ रुपये रहा जो पिछले वर्ष के 36 लाख करोड़ रुपये से 15 प्रतिशत अधिक है.

अपने दम पर स्थान बनाने वाले उद्यमियों द्वारा स्थापित अरब डॉलर मूल्यांकन वाली कंपनियों की संख्या 128 हो गई है जो पिछले वर्ष 121 थी. सूची में शामिल होने के लिए न्यूनतम मूल्यांकन सीमा बढ़कर 4,300 करोड़ रुपये कर दी गई है. बेंगलुरु, सूची में शामिल कंपनियों के आधार स्थल के रूप में शीर्ष पर बना रहा. वहां 52 कंपनियां स्थित हैं. हालांकि इस संख्या में पिछली सूची के मुकाबले 14 की कमी आई है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleसंसद ने बीमा क्षेत्र में 100% FDI के प्रावधान वाले विधेयक को दी मंजूरी
Next Article बीमा क्षेत्र में 100% FDI से इसका नियंत्रण बाहरी शक्तियों के पास चला जाएगा : विपक्ष
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

रुपये पर दबाव जारी: डॉलर के मुकाबले गिरावट, तेल कीमतों और ग्लोबल हालात ने बढ़ाई टेंशन – |

April 29, 2026
Business

मुनाफा बढ़ते ही उछले Coal India के शेयर, निवेशकों के चेहरे खिले – |

April 28, 2026
Business

Paytm पर RBI की बड़ी कार्रवाई: लाइसेंस रद्द होते ही शेयर लुढ़के, निवेशकों में हलचल तेज – |

April 27, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.