Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

Breaking : दुर्ग में बड़े बिल्डर चतुर्भुज राठी के घर ED का छापा, जांच जारी

April 30, 2026

क्रिकेट से ज्यादा राजनीति? खिलाड़ियों के चयन पर उठे गंभीर सवाल

April 30, 2026

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»टी20 विश्व कप के लिए सूर्यकुमार की अगुवाई वाली टीम में किसी अप्रत्याशित चयन की संभावना नहीं
Sports

टी20 विश्व कप के लिए सूर्यकुमार की अगुवाई वाली टीम में किसी अप्रत्याशित चयन की संभावना नहीं

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 19, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
टी20 विश्व कप के लिए सूर्यकुमार की अगुवाई वाली टीम में किसी अप्रत्याशित चयन की संभावना नहीं
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई: कप्तान सूर्यकुमार यादव और उनके उप-कप्तान शुभमन गिल का खराब फॉर्म ंिचता का विषय है लेकिन राष्ट्रीय चयन समिति द्वारा अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप के लिए शनिवार को 15 सदस्यीय टीम का चयन करते समय कोई चौंकाने वाला बदलाव किए जाने की संभावना लगभग नहीं है।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को सात फरवरी को टी20 विश्व कप शुरू होने तक चुने हुए 15 खिलाड़ियों में से किसी को भी बदलने की छूट होगी। गौरतलब है कि इस साल की शुरूआत में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान दुबई की धीमी पिचों को ध्यान में रखते हुए वरुण चक्रवर्ती को यशस्वी जायसवाल की जगह टीम में शामिल किया गया था।
 
बीसीसीआई में हालांकि कोई भी इस बात को स्पष्ट रूप से नहीं कह रहा है, लेकिन भारत में होने वाला यह वैश्विक टूर्नामेंट सूर्यकुमार के लिए राष्ट्रीय टी20 कप्तान के रूप में आखिरी हो सकता है। वह 35 वर्ष के हो चुके हैं और पिछले एक साल से खराब लय में हैं। सूर्यकुमार कप्तान होने के कारण ही लगभग 14 महीनों और 24 मैचों में खराब प्रदर्शन के बावजूद टीम में बने हुए हैं।

चयन समिति न्यूजीलैंड के लिए टी20 टीम का भी करेगी और यह टीम विश्व कप के लिए चुनी जाने वाली टीम के समान ही होगी। मौजूदा भारतीय टी20 टीम में किसी भी स्थान के लिए कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है लेकिन जायसवाल जैसा शानदार विकल्प होने के बावजूद टीम में गिल की मौजूदगी पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या चयनकर्ता जायसवाल को न्यूजीलैंड श्रृंखला के लिए अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में शामिल करते हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका मूल्यांकन किया जा सके। टीम में रिजर्व सलामी बल्लेबाज के तौर पर फिलहाल संजू सैमसन है। सैमसन को शानदार प्रदर्शन के बावजूद टीम प्रबंधन से गिल की वापसी के बाद उन्हें इस भूमिका से हटा दिया।

टी20 विश्व कप अगर छह महीने दूर होता तो चयन समिति के पास कप्तानी के लिए वैकल्पिक नामों पर विचार करने की गुंजाइश होती। लेकिन सात फरवरी को मुंबई में अमेरिका के खिलाफ होने वाले विश्व कप के शुरूआती मुकाबले से पहले केवल पांच मैच बचे हैं, ऐसे में कोई भी चयन समिति इस निरंतरता को तोड़ना नहीं चाहेगी।

इस बात की काफी संभावना है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम न्यूजीलैंड और उसके बाद टी20 विश्व कप में भी खेलेगी, लेकिन जायसवाल का नाम लगभग निश्चित रूप से सामने आएगा क्योंकि उन्होंने गिल और सैमसन दोनों की तुलना में खुद को एक बहुमुखी टी20 खिलाड़ी साबित किया है।
 
सैमसन के लिए विकेटकींिपग में भी अब दूसरे विकल्प (जितेश शर्मा पहले पसंद के विकेटकीपर और फिनिशर हैं) होने और गिल को उप-कप्तान बनाए जाने के कारण जायसवाल के लिए 15 सदस्यीय टीम में जगह बनाना मुश्किल है। जायसवाल किसी अन्य विशिष्ट भूमिका में फिट नहीं बैठते।
कागजों पर इस 15 सदस्यीय टीम में एकमात्र कमजोर कड़ी वांिशगटन सुंदर दिख रहे हैं, जिन्होंने 57 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अभी तक कोई शानदार प्रदर्शन नहीं किया है। वह हालांकि इस प्रारूप में मुख्य रूप से गेंदबाजी आॅलराउंडर की तरह हैं।

टी20 विश्व कप के लिए भारत की संभावित टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप ंिसह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, र्हिषत राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉंिशगटन सुंदर

संभावित स्टैंड बाई : यशस्वी जयसवाल, ंिरकू ंिसह, रियान पराग, शाहबाज अहमद/नीतीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा।



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleKapil Dev on Gautam Gambhir: ‘वो कोच नहीं, टीम संभालने वाले मैनेजर हैं’, गंभीर की भूमिका पर कपिल देव की दो टूक
Next Article पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में सुरक्षा शिविर पर हमला नाकाम, पांच हमलावर मारे गए
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

क्रिकेट से ज्यादा राजनीति? खिलाड़ियों के चयन पर उठे गंभीर सवाल

April 30, 2026
Sports

IPL 2026 पर मौसम का खतरा, मैच रद्द होने का बढ़ा डर » Fourth Eye News

April 25, 2026
Sports

क्रिकेट में बदलाव का दौर क्या खत्म हो रहा स्टार सिस्टम

April 24, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

Breaking : दुर्ग में बड़े बिल्डर चतुर्भुज राठी के घर ED का छापा, जांच जारी

April 30, 2026

क्रिकेट से ज्यादा राजनीति? खिलाड़ियों के चयन पर उठे गंभीर सवाल

April 30, 2026

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.