Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

ED का बड़ा एक्शन: भिलाई से बिलासपुर तक छापों की झड़ी, उद्योगपति-सराफा कारोबारियों के ठिकाने खंगाले

April 30, 2026

HUL के शानदार नतीजे: मुनाफे में 21% उछाल, लेकिन शेयर क्यों फिसला? – |

April 30, 2026

भारतमाला घोटाले : चतुर्भुज राठी के घर एवं ठिकानों पर ED का शिकंजा

April 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»चार दिनों से गिरावट से उबरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 447 अंक मजबूत
Business

चार दिनों से गिरावट से उबरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 447 अंक मजबूत

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 19, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
चार दिनों से गिरावट से उबरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 447 अंक मजबूत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. वैश्विक बाजारों में तेजी और विदेशी निवेशकों की लिवाली के बीच घरेलू शेयर बाजार चार दिनों की गिरावट के बाद शुक्रवार को उछाल के साथ बंद हुए. मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स में 447 अंक की तेजी रही जबकि एनएसई निफ्टी 151 अंक चढ़ गया.
विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिका में नवंबर के खुदरा मुद्रास्फीति आंकड़े उम्मीद से कम रहने से फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में आगे और कटौती की उम्मीद मजबूत हुई है जिससे निवेशकों का रुझान शेयरों की ओर बढ़ा.

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 447.55 अंक यानी 0.53 प्रतिशत चढ़कर 84,929.36 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 585.69 अंक बढ़कर 85,067.50 अंक तक पहुंच गया था. एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी भी 150.85 अंक यानी 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,966.40 अंक पर बंद हुआ. साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स में कुल 338.3 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की गिरावट रही जबकि निफ्टी को 80.55 अंक यानी 0.30 प्रतिशत का नुकसान हुआ.

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजीत मिश्रा ने कहा, “सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस पर बाजार हाल की गिरावट से उबरने में सफल रहे. डॉलर के मुकाबले रुपये में तेज सुधार और विदेशी निवेशकों की निकासी थमने से भी निवेशक धारणा को समर्थन मिला.” सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और बजाज फिनसर्व के शेयर बढ़त में रहे.

दूसरी तरफ, एचसीएल टेक, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और सन फार्मा के शेयरों में गिरावट का रुख देखा गया.
व्यापक बाजार में मझोली कंपनियों का बीएसई मिडकैप सूचकांक 1.26 प्रतिशत उछल गया जबकि छोटी कंपनियों का स्मालकैप सूचकांक 1.25 प्रतिशत की बढ़त में रहा.

बीएसई पर सूचीबद्ध 2,731 शेयरों में तेजी रही जबकि 1,444 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए और 156 अन्य अपरिर्वितत रहे.
चौतरफा लिवाली के बीच सभी क्षेत्रवार सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए. सर्वाधिक 1.68 प्रतिशत की तेजी रियल्टी खंड में रही जबकि पूंजीगत उत्पाद खंड में 1.65 प्रतिशत, दूरसंचार खंड में 1.54 प्रतिशत और औद्योगिक खंड में 1.49 प्रतिशत की तेजी रही.
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए.

यूरोप के शेयर बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. अमेरिकी बाजारों में बृहस्पतिवार को तेजी दर्ज की गई थी. ऑनलाइन ट्रेडिंग मंच एनरिच मनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पोनमुदी आर. ने कहा, ह्लनिवेशकों की धारणा सकारात्मक रही और वैश्विक संकेतकों से समर्थन मिला. अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा आगे ब्याज दरों में और कटौती किए जाने की उम्मीद बढ़ने से वैश्विक जोखिम लेने की प्रवृत्ति बढ़ी.ह्व उन्होंने कहा कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में सुधार से भी निवेशकों का भरोसा बढ़ा और व्यापक स्तर पर खरीदारी देखने को मिली. अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 54 पैसे मजबूत होकर 89.66 रुपये प्रति डॉलर (अस्थायी) के भाव पर बंद हुआ.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 595.78 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी पिछले कारोबारी सत्र में 2,700.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.
इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.40 प्रतिशत गिरकर 59.58 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 77.84 अंक गिरकर 84,481.81 अंक और निफ्टी तीन अंक की मामूली गिरावट के साथ 25,815.55 अंक पर लगभग स्थिर बंद हुआ था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleदक्षिण अफ्रीका का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला
Next Article बाबा गुरु घासीदास ने पूरी मानवजाति को सामाजिक समरसता का दिया संदेश: CM साय
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

HUL के शानदार नतीजे: मुनाफे में 21% उछाल, लेकिन शेयर क्यों फिसला? – |

April 30, 2026
Business

रुपये पर दबाव जारी: डॉलर के मुकाबले गिरावट, तेल कीमतों और ग्लोबल हालात ने बढ़ाई टेंशन – |

April 29, 2026
Business

मुनाफा बढ़ते ही उछले Coal India के शेयर, निवेशकों के चेहरे खिले – |

April 28, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

ED का बड़ा एक्शन: भिलाई से बिलासपुर तक छापों की झड़ी, उद्योगपति-सराफा कारोबारियों के ठिकाने खंगाले

April 30, 2026

HUL के शानदार नतीजे: मुनाफे में 21% उछाल, लेकिन शेयर क्यों फिसला? – |

April 30, 2026

भारतमाला घोटाले : चतुर्भुज राठी के घर एवं ठिकानों पर ED का शिकंजा

April 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.