Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»अमेरिकी सांसदों ने बांग्लादेश की अवामी लीग पार्टी पर पूर्ण प्रतिबंध को लेकर चिंता जताई
International

अमेरिकी सांसदों ने बांग्लादेश की अवामी लीग पार्टी पर पूर्ण प्रतिबंध को लेकर चिंता जताई

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 24, 2025No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
अमेरिकी सांसदों ने बांग्लादेश की अवामी लीग पार्टी पर पूर्ण प्रतिबंध को लेकर चिंता जताई
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

न्यूयॉर्क/ढाका. बांग्लादेश में अगले साल की शुरुआत में प्रस्तावित आम चुनावों से पहले अवामी लीग पार्टी की गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने को लेकर अमेरिकी सांसदों के एक समूह ने चिंता जताई है. मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने 12 मई को पार्टी को आधिकारिक तौर पर भंग कर दिया था.

मंगलवार को यूनुस को भेजे गए एक पत्र में अमेरिकी सांसदों ने उनसे “समावेशी चुनाव” सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए कहा कि बांग्लादेश के लोग स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के माध्यम से निर्वाचित सरकार चुनने के हकदार हैं. यूनुस के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने बुधवार को कहा कि उन्हें पत्र के बारे में कोई जानकारी नहीं है. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि अवामी लीग के संबंध में अंतरिम सरकार के रुख में कोई बदलाव नहीं होगा.

एक प्रेस वार्ता में पत्र के बारे में पूछे जाने पर आलम ने कहा, “मैंने व्यक्तिगत रूप से पत्र नहीं देखा है और मुझे अभी तक इस मामले की जानकारी नहीं है. हालांकि, अवामी लीग के सिलसिले में सरकार का रुख अडिग है.” आलम ने कहा, “चूंकि, पार्टी की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और निर्वाचन आयोग ने एक राजनीतिक दल के रूप में इसका पंजीकरण रद्द कर दिया है, इसलिए अवामी लीग यह चुनाव नहीं लड़ सकेगी.” पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की विदेश मामलों की समिति के रैंकिंग सदस्य ग्रेगरी मीक्स, दक्षिण एवं मध्य एशिया उपसमिति के अध्यक्ष बिल हुइजेंगा, दक्षिण एवं मध्य एशिया उपसमिति की रैंकिंग सदस्य सिडनी कैमलेगर-डोव और सांसद जूली जॉनसन और टॉम सुओज्जी शामिल हैं.

सांसदों ने कहा कि यह बेहद जरूरी है कि अंतरिम सरकार सभी राजनीतिक दलों के साथ मिलकर स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के लिए परिस्थितियां तैयार करे, ताकि बांग्लादेश के लोगों की आवाज मतपेटी के माध्यम से शांतिपूर्ण रूप से व्यक्त हो सके और ऐसे सुधार किए जा सकें, जो सरकारी संस्थानों की निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता में भरोसा बहाल करें. उन्होंने आशा जताई कि यूनुस सरकार या निर्वाचित उत्तराधिकारी अवामी लीग की गतिविधियों को निलंबित करने के फैसले पर पुर्निवचार करेगा. बांग्लादेश ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग की सभी गतिविधियों पर रातों-रात संशोधित आतंकवाद-रोधी कानून के तहत प्रतिबंध लगा दिया है.

यूनुस भारत के साथ संबंध सुधारने पर काम कर रहे हैं: बांग्लादेश के वित्त सलाहकार

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के वित्त सलाहकार सालेहुद्दीन अहमद ने मंगलवार को कहा कि मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने नयी दिल्ली के साथ तनावपूर्ण संबंधों को सुधारने के लिए कदम उठाए हैं और उनका प्रशासन आर्थिक हितों को ”राजनीतिक बयानबाजी” से अलग रखते हुए भारत के साथ आर्थिक संबंध विकसित करने पर काम कर रहा है.

अहमद ने अपने कार्यालय में सरकार की खरीद संबंधी सलाहकार परिषद समिति की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ”मुख्य सलाहकार भारत के साथ कूटनीतिक संबंध सुधारने पर काम कर रहे हैं और वह स्वयं भी इस विषय पर विभिन्न संबंधित पक्षों से बात कर रहे हैं.” जब उनसे पूछा गया कि क्या यूनुस ने भारत से सीधे बात की है तो अहमद ने कहा कि मुख्य सलाहकार ने ”नहीं” की लेकिन उन्होंने इस मामले से जुड़े लोगों से बात की है.

उन्होंने कहा, ”हमारी व्यापार नीति राजनीतिक विचारों से संचालित नहीं होती. यदि भारत से चावल आयात करना वियतनाम या कहीं और से मंगाने की तुलना में सस्ता है तो आर्थिक रूप से यही तर्कसंगत है कि हम यह मुख्य खाद्यान्न भारत से खरीदें.” अहमद ने आशा जताई कि द्विपक्षीय संबंध और खराब नहीं होंगे. अहमद ने कहा कि बांग्लादेश ने ”अच्छे संबंध बनाने की दिशा में कदम उठाते हुए” भारत से 50,000 टन चावल खरीदने के एक प्रस्ताव को मंगलवार को मंजूरी दे दी. उन्होंने कहा कि इस चावल का आयात बांग्लादेश के लिए लाभकारी होगा क्योंकि भारत के बजाय वियतनाम से चावल मंगाने पर प्रति किलोग्राम 10 बांग्लादेशी टका (0.082 अमेरिकी डॉलर) अधिक खर्च आएगा.

अहमद की टिप्पणियां ऐसे समय आई हैं जब कूटनीतिक विश्लेषकों ने कहा है कि भारत एवं बांग्लादेश के संबंध 1971 में पाकिस्तान से बांग्लादेश की स्वतंत्रता के बाद अपने सबसे निचले स्तर पर हैं. दोनों देशों ने एक-दूसरे के दूतों को तलब किया है तथा दोनों देशों की राजधानियों एवं अन्य स्थानों पर बांग्लादेशी और भारतीय मिशनों के सामने विरोध-प्रदर्शन हुए हैं.

इसके बावजूद सलाहकार ने कहा, ”स्थिति इतनी बुरी अवस्था तक नहीं पहुंची है.” अहमद ने कहा, ”बाहर से देखने पर ऐसा लग सकता है कि बहुत कुछ हो रहा है… हालांकि, कुछ बयान ऐसे होते हैं जिन्हें रोकना कठिन होता है.” जब उनसे पूछा गया कि क्या ”लोग या बाहरी ताकतें” भारत-विरोधी बयान दे रही हैं तो उन्होंने कहा, ”हम दोनों देशों के बीच कोई कड़वाहट नहीं चाहते. यदि बाहर से कोई समस्या भड़काने की कोशिश कर रहा है तो यह किसी भी देश के हित में नहीं है.” उन्होंने साथ ही कहा कि ये घटनाएं ”राष्ट्रीय अभिव्यक्ति” का प्रतिनिधित्व नहीं करतीं बल्कि ये ”बांग्लादेश के लिए जटिल परिस्थितियां” पैदा कर रही हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकथित धर्मांतरण को लेकर छत्तीसगढ़ बंद का मिला-जुला असर, कई जिलों में दुकानें बंद
Next Article छत्तीसगढ़ में मंत्रीगणों एवं पुलिस अधिकारियों को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिए जाने की परंपरा समाप्त
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
International

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026
International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.