Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»रायपुर के मॉल में क्रिसमस की सजावट में तोड़फोड़ करने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Chhattisgarh

रायपुर के मॉल में क्रिसमस की सजावट में तोड़फोड़ करने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 25, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
रायपुर के मॉल में क्रिसमस की सजावट में तोड़फोड़ करने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक मॉल में क्रिसमस की सजावट में तोड़फोड़ करने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. यह घटना बुधवार को राज्य में कथित धर्मांतरण के विरोध में हिंदू संगठनों द्वारा बुलाए गए एक दिन के ‘छत्तीसगढ़ बंद’ के दौरान हुई थी. इस दौरान लाठी-डंडे लिए लोगों के एक समूह ने शहर के तेलीबांधा क्षेत्र के अंतर्गत ‘मैग्नेटो मॉल’ में कथित तौर पर घुसकर हंगामा किया.

रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मॉल कर्मचारियों की शिकायत के आधार पर 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस ने बताया कि मॉल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक समूह को लाठियों के साथ परिसर में घुसते और संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हुए देखा जा सकता है. मॉल प्रबंधन के अनुसार, लगभग 40-50 लोग रॉड और हॉकी स्टिक लेकर मॉल में आ गए. मॉल के कर्मचारियों ने बताया कि बंद के समर्थन में मॉल के आधिकारिक तौर पर बंद होने के बावजूद यह घटना हुई.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें प्रदर्शनकारी नारे लगाते और मॉल के अंदर और बाहर दोनों जगह क्रिसमस की सजावट को नुकसान पहुंचाते दिख रहे हैं. परिसर के अंदर के दृश्यों में एक क्रिसमस ट्री और उत्सव का सजावट बिखरा हुआ दिख रहा है. बुधवार को छत्तीसगढ़ में एक दिन के बंद का मिला-जुला असर रहा, कई शहरों में जनजीवन बाधित रहा, जबकि अन्य शहरों में इसका आंशिक असर देखा गया. यह बंद राज्य के कांकेर जिले में एक ईसाई व्यक्ति को दफनाने को लेकर हाल में हुई झड़प के बाद बुलाया गया था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबांग्लादेश पुलिस ने हिंदू परिवार पर हमला करने वालों के बारे में जानकारी देने पर इनाम की घोषणा की
Next Article इंडिगो ने खराब मौसम एवं परिचालन मुद्दों के चलते विभिन्न हवाई अड्डों पर 67 उड़ानें रद्द कीं
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Chhattisgarh

देश में पहली पहल : दुर्ग का जेंडर-बैलेंस्ड सिस्टम बना रोल मॉडल

April 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.