Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

क्रिकेट से ज्यादा राजनीति? खिलाड़ियों के चयन पर उठे गंभीर सवाल

April 30, 2026

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Entertainment»हिंदी सिनेमा के लिए मिले-जुले साल में राष्ट्रवादी फिल्मों को बड़ी सफलता मिली
Entertainment

हिंदी सिनेमा के लिए मिले-जुले साल में राष्ट्रवादी फिल्मों को बड़ी सफलता मिली

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 25, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
हिंदी सिनेमा के लिए मिले-जुले साल में राष्ट्रवादी फिल्मों को बड़ी सफलता मिली
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. बॉलीवुड फिल्म ”छावा” और ”धुरंधर” जैसी राष्ट्रवादी हिट फिल्मों के साथ हिंदी फिल्म उद्योग के लिए यह साल मिला-जुला रहा. जहां सलमान खान अभिनीत ”सिकंदर” और ऋतिक रोशन अभिनीत ”वॉर 2” जैसी फिल्में फ्लॉप रहीं, वहीं रोमांटिक ड्रामा ”सैयारा” दर्शकों को खूब पसंद आई.

मराठा शासक संभाजी के जीवन पर आधारित फिल्म ”छावा” इस साल की पहली बड़ी हिट साबित हुई, जिसमें विक्की कौशल अभिनीत इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की और यह साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई. लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज हुई थी और इसमें अक्षय खन्ना और विनीत कुमार सिंह ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं.

खन्ना ने फिल्म ”धुरंधर” में रहमान डकैत के किरदार में अपने अभिनय से सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. दोनों ही फिल्मों ने अपने राष्ट्रवादी विषय के लिए सराहना पायी, जिनमें से एक सुदूर अतीत में घटित होती है और दूसरी कंधार अपहरण और 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के ईद-गिर्द घूमती है.

फिल्मों की कमाई पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘सैक्निल्क’ के आंकड़ों के अनुसार, पांच दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ”धुरंधर” ने 600 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है और यह शीर्ष 10 सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक बन गई है. कुछ प्रमुख फिल्मों और बहुप्रतीक्षित सीक्वल फिल्मों के उतार-चढ.ाव भरे प्रदर्शन के बावजूद, इन फिल्मों की सफलता ने 2025 को बॉक्स ऑफिस के लिहाज से एक सफल वर्ष बनाने में योगदान दिया है.

निर्देशक मोहित सूरी की फिल्म ”सैयारा” जुलाई में रिलीज हुई और अपने भावपूर्ण संगीत और कहानी से दर्शकों, विशेषकर युवाओं का दिल जीत लिया. नवोदित कलाकार अहान पांडे और अनीत पड्डा अभिनीत इस फिल्म ने भारत में 329 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की. जॉन अब्राहम की फिल्म ”द डिप्लोमैट”, अजय देवगन और रितेश देशमुख की ”रेड 2”, आमिर खान की ”सितारे जमीन पर” तथा अक्षय कुमार और अरशद वारसी की ”जॉली एलएलबी 3” जैसी कुछ फिल्मों ने भी अच्छा कारोबार किया.

कुछ बहुप्रतीक्षित फिल्में जैसे कि कंगना रनौत अभिनीत ”इमरजेंसी”, अक्षय कुमार की अभिनीत फिल्म ”स्काई फोर्स”, शाहिद कपूर की एक्शन-थ्रिलर ”देवा”, सलमान खान की ”सिकंदर”, सनी देओल अभिनीत ”जाट”, अक्षय कुमार की ”केसरी चैप्टर 2”, मल्टीस्टारर ”हाउसफुल 5”, अनुराग बसु की ”मेट्रोङ्घइन दिनो”, ऋतिक रोशन और एनटीआर जूनियर की ”वॉर 2”, अजय देवगन की ”दे दे प्यार दे 2” और ”सन ऑफ सरदार 2”, टाइगर श्रॉफ की ”बागी 4” ने औसत से कम कारोबार किया.

निर्देशक नीरज घायवान की ऑस्कर नामांकित फिल्म ”होमबाउंड”, फिल्म निर्माता रीमा कागती की ”सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव”, मनोज बाजपेयी अभिनीत ”जुगनुमा” जैसी फिल्मों को समीक्षकों से सराहना तो मिली, लेकिन वे बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ने में असफल रहीं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleवर्ष 2025: छत्तीसगढ़ में माओवादियों का पतन और ‘घोटालों’ पर हुई कार्रवाई
Next Article बांग्लादेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी को साथ आना होगा: रहमान
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Entertainment

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026
Entertainment

खतरों के खिलाड़ी 15: नए-पुराने सितारों की एंट्री से बढ़ा रोमांच, जानिए पूरी कंटेस्टेंट लिस्ट और शो की डिटेल – |

April 28, 2026
Entertainment

बेटे की फिल्म देख भावुक हुए आमिर खान, मंच पर छलके आंसू और दिखा एक पिता का दिल – |

April 27, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

क्रिकेट से ज्यादा राजनीति? खिलाड़ियों के चयन पर उठे गंभीर सवाल

April 30, 2026

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.