Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

क्रिकेट से ज्यादा राजनीति? खिलाड़ियों के चयन पर उठे गंभीर सवाल

April 30, 2026

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»यूक्रेन-अमेरिका वार्ता से पहले रूस का कीव पर मिसाइल और ड्रोन से हमला, एक व्यक्ति की मौत
International

यूक्रेन-अमेरिका वार्ता से पहले रूस का कीव पर मिसाइल और ड्रोन से हमला, एक व्यक्ति की मौत

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 27, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
यूक्रेन-अमेरिका वार्ता से पहले रूस का कीव पर मिसाइल और ड्रोन से हमला, एक व्यक्ति की मौत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कीव: यूक्रेन और अमेरिका के बीच वार्ता से एक दिन पहले रूस ने शनिवार सुबह यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन के जरिये शहर पर हमले से राजधानी में घंटों तक विस्फोट होते रहे। हमला शनिवार तड़के शुरू हुआ और दिन निकलने तक जारी रहा।

यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की लगभग चार साल से जारी युद्ध को समाप्त करने के प्रयास में आगे की बातचीत के लिए रविवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने की तैयारी कर रहे हैं। जेलेंस्की ने कहा कि वे दोनेत्स्क और जापोरिज्जिया क्षेत्रों में सुरक्षा गारंटी और क्षेत्रीय मुद्दों समेत मुद्दों पर चर्चा करने की योजना बना रहे हैं।

जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा कि रूस ने लगभग 500 ड्रोन और विभिन्न प्रकार की 40 मिसाइल से यूक्रेन को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि मुख्य लक्ष्य कीव में ऊर्जा और नागरिक बुनियादी ढांचा था। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कुछ जिलों में हमलों के कारण बिजली नहीं है।
आंतरिक मंत्री इहोर क्लिमेंको ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा कि हमले में 10 से अधिक आवासीय इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। उन्होंने कहा कि ढही इमारतों के मलबे से लोगों को निकाला जा रहा है।

कीव के शहर सैन्य प्रशासन के प्रमुख तिमूर तकाचेंको ने टेलीग्राम पर एक बयान में कहा कि हमले में घायल हुए व्यक्तियों में दो बच्चे भी शामिल हैं, जिसने कीव शहर के सात स्थानों को प्रभावित किया है। क्लिमेंको ने बताया कि एक इमारत के मलबे में एक व्यक्ति का शव मिला। शहर के निप्रो जिले में 18 मंजिला एक आवासीय इमारत में आग लग गई और आग पर काबू पाने के लिए आपातकालीन दल घटनास्थल पर पहुंचा।

तकाचेंको ने कहा कि डार्नित्सिया जिले में 24 मंजिला एक आवासीय इमारत भी इससे प्रभावित हुई और ओबोलोंस्की और होलोसिवस्की जिलों में आग लग गई। यूक्रेन की आपातकालीन सेवा के अनुसार, व्यापक कीव क्षेत्र में, हमलों ने औद्योगिक और आवासीय इमारतों को प्रभावित किया। विशहोरोड क्षेत्र में, आपातकालीन कर्मचारियों ने नष्ट हुए एक मकान के मलबे के नीचे से एक व्यक्ति को निकाला।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबीएनपी के तारिक रहमान ने कड़ी सुरक्षा के बीच हादी की कब्र पर फातिहा पढ़ा
Next Article जापान में राजमार्ग पर भीषण हादसा: दो लोगों की मौत, 26 घायल
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

अमेरिकी नाकाबंदी से ईरान पर बढ़ रहा दबाव, यूएस सेंट्रल कमान का दावा- तेहरान के रोके 38 जहाज

April 27, 2026
International

माली की राजधानी में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास गोलीबारी की आवाज सुनी गई

April 25, 2026
International

शांति वार्ता के लिए तैयार US-ईरान?: शहबाज से मिला ईरानी प्रतिनिधिमंडल, तेहरान ने बातचीत के लिए रखी अहम शर्त

April 25, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

क्रिकेट से ज्यादा राजनीति? खिलाड़ियों के चयन पर उठे गंभीर सवाल

April 30, 2026

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.