Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»पानी का हथियार के तौर पर इस्तेमाल: चिनाब नदी पर भारत की जलविद्युत परियोजना पर पाक सांसद
International

पानी का हथियार के तौर पर इस्तेमाल: चिनाब नदी पर भारत की जलविद्युत परियोजना पर पाक सांसद

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 29, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
पानी का हथियार के तौर पर इस्तेमाल: चिनाब नदी पर भारत की जलविद्युत परियोजना पर पाक सांसद
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

इस्लामाबाद. पाकिस्तान की एक सांसद ने सोमवार को कहा कि ”पानी को हथियार के तौर पर इस्तेमाल” करना शत्रुता और अविश्वास से भरे द्विपक्षीय संबंधों में तनाव और बढ़ाएगा. पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की सांसद शेरी रहमान ने यह टिप्पणी ऐसे वक्त में की है जब भारत में पर्यावरण मंत्रालय के अधीन एक समिति ने चिनाब नदी पर एक जलविद्युत परियोजना को मंजूरी दी है. यह मंजूरी इस साल अप्रैल में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को निलंबित करने की पृष्ठभूमि में दी गई है.

रहमान ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में जम्मू और कश्मीर के किश्तवार जिले में चिनाब नदी पर 260 मेगावाट की ‘दुलहस्ती तृतीय-चरण’ जलविद्युत परियोजना को हरित पैनल द्वारा दी गई मंजूरी का जिक्र किया. उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय जल संरक्षण समझौते का “स्पष्ट उल्लंघन” बताते हुए कहा, ” जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय दबाव की अग्रिम पंक्ति में स्थित इस क्षेत्र में पानी का इस तरह से हथियार के रूप में इस्तेमाल करना न तो समझदारी भरा है और न ही स्वीकार्य है. इससे पहले से ही शत्रुता और अविश्वास से भरे द्विपक्षीय संबंध में तनाव और बढ़ेगा.”

जलविद्युत परियोजनाओं पर विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति ने इस महीने की शुरुआत में अपनी 45वीं बैठक में इस परियोजना को मंजूरी दी, जिससे 3,200 करोड़ रुपये से अधिक की अनुमानित लागत वाली इस नदी-आधारित परियोजना के निर्माण के लिए निविदाएं जारी करने का मार्ग प्रशस्त हो गया.

समिति ने पाया कि सिंधु जल संधि, 1960 के प्रावधानों के अनुसार चिनाब बेसिन का जल भारत और पाकिस्तान के बीच साझा किया जाता है, और परियोजना के मापदंडों की योजना भी संधि के अनुरूप ही बनाई गई है. पैनल ने टिप्पणी की, ”हालांकि, सिंधु जल संधि 23 अप्रैल 2025 से निलंबित है.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleलंदन भारतीय फिल्म महोत्सव में श्याम बेनेगल को किया जाएगा सम्मानित
Next Article कोरबा जिले में आग लगने से तीन दुकानें क्षतिग्रस्त
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
International

पश्चिम एशिया संकट: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से दो भारतीय एलपीजी टैंकरों को दी गुजरने की अनुमति, तनाव जारी

March 14, 2026
International

अमेरिकी युद्धपोत USS अब्राहम लिंकन पर ईरान का हमला? पोत को नुकसान होने का दावा; US ने भी दिया जवाब

March 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.