Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»बांग्लादेश: जिया को बुधवार को उनके पति की कब्र के बगल में सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा
International

बांग्लादेश: जिया को बुधवार को उनके पति की कब्र के बगल में सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 30, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
बांग्लादेश: जिया को बुधवार को उनके पति की कब्र के बगल में सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

ढाका. बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को बुधवार को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा और उन्हें उनके पति एवं पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान की कब्र के बगल में दफन किया जाएगा. अंतरिम सरकार ने मंगलवार को यह जानकारी दी. बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) की लंबे समय तक प्रमुख रहीं और तीन बार प्रधानमंत्री रह चुकीं जिया का सुबह ढाका में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. वह 80 वर्ष की थीं.

विधि सलाहकार आसिफ नजरुल ने बताया कि जिया का अंतिम संस्कार बुधवार को जोहर की नमाज के बाद संसद के ‘साउथ प्लाजा’ और उससे सटे मानिक मियां एवेन्यू में होगा. नजरुल ने अंतरिम सरकार की सलाहकार परिषद की राजकीय अतिथि गृह ‘जमुना’ में हुई विशेष बैठक के बाद पत्रकारों को बताया कि जिया को बाद में उनके पति, पूर्व राष्ट्रपति और बीएनपी के संस्थापक जियाउर रहमान की कब्र के बगल में, ढाका के शेर-ए-बांग्ला नगर स्थित जिया उद्यान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ दफनाया जाएगा. बीएनपी के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर विशेष आमंत्रित व्यक्ति के रूप में बैठक में शामिल हुए.

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री इशाक डार सहित विदेशी गणमान्य व्यक्ति जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि जयशंकर अंतिम संस्कार में भारत की सरकार और जनता का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिसके लिए वह बुधवार को ढाका जाएंगे.

ढाका स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के एक अधिकारी के हवाले से सरकारी समाचार एजेंसी ‘बीएसएस’ ने बताया, ”हमें पुख्ता जानकारी मिली है कि हमारे उप प्रधानमंत्री यहां (ढाका) आएंगे और जनाजे में शामिल होंगे.” इससे पहले, मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए तीन दिन के राजकीय शोक और एक दिन के आम अवकाश की घोषणा की. यूनुस ने राष्ट्र के नाम टेलीविजन पर प्रसारित संबोधन में लोगों से आग्रह किया कि वे संयम और कानून व्यवस्था बनाए रखें.

उन्होंने कहा, ”पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के निधन पर मैं तीन दिन के राजकीय शोक और कल उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किए जाने के दिन एक दिन की छुट्टी की घोषणा करता हूं.” उन्होंने कहा, ”मैं जानता हूं कि आप सभी इस समय बहुत दुखी हैं. मुझे आशा है कि आप शोक की इस अवधि में धैर्य रखेंगे और उनकी नमाज़-ए-जनाज़ा सहित सभी औपचारिकताओं को पूरा करने में शामिल सभी संबंधित लोगों के साथ सहयोग करेंगे.”

शोक की अवधि के दौरान देश भर में सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी और स्वायत्त संस्थानों, शैक्षणिक संस्थानों और सभी सरकारी और निजी भवनों के साथ-साथ विदेशों में बांग्लादेश के दूतावासों में भी राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि बुधवार को देशभर की मस्जिदों में जिया की मगफिरत (गुनाहों की माफी) के लिए विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की जाएंगी और इसी तरह की प्रार्थनाएं अन्य धर्मों के प्रार्थना स्थलों पर भी आयोजित की जाएंगी. यूनुस ने कहा कि सरकार अंतिम संस्कार में हर तरह का सहयोग प्रदान करेगी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकेबिनेट बैठक 31 दिसंबर को
Next Article पीडीएस के तहत छत्तीसगढ़ में 2.73 करोड़ लोग को खाद्यान्न सुरक्षा
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

अमेरिकी नाकाबंदी से ईरान पर बढ़ रहा दबाव, यूएस सेंट्रल कमान का दावा- तेहरान के रोके 38 जहाज

April 27, 2026
International

माली की राजधानी में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास गोलीबारी की आवाज सुनी गई

April 25, 2026
International

शांति वार्ता के लिए तैयार US-ईरान?: शहबाज से मिला ईरानी प्रतिनिधिमंडल, तेहरान ने बातचीत के लिए रखी अहम शर्त

April 25, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.