Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

HUL के शानदार नतीजे: मुनाफे में 21% उछाल, लेकिन शेयर क्यों फिसला? – |

April 30, 2026

भारतमाला घोटाले : चतुर्भुज राठी के घर एवं ठिकानों पर ED का शिकंजा

April 30, 2026

Breaking : दुर्ग में बड़े बिल्डर चतुर्भुज राठी के घर ED का छापा, जांच जारी

April 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»छत्तीसगढ़: जेईई परीक्षा में खराब प्रदर्शन से परेशान नाबालिग लापता, सुसाइड की बात लिख पिता और मामा को भेजा मैसेज
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: जेईई परीक्षा में खराब प्रदर्शन से परेशान नाबालिग लापता, सुसाइड की बात लिख पिता और मामा को भेजा मैसेज

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJanuary 9, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
छत्तीसगढ़: जेईई परीक्षा में खराब प्रदर्शन से परेशान नाबालिग लापता, सुसाइड की बात लिख पिता और मामा को भेजा मैसेज
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जगदलपुर: जेईई की परीक्षा देने के लिए रायगढ़ से अपने ननिहाल आए एक 17 वर्षीय नाबालिग के लापता होने से हड़कंप मच गया है। परीक्षा में मनमाफिक प्रदर्शन न होने से आहत छात्र ने अपने पिता और मामा को आत्महत्या करने की बात कहते हुए एक व्हाट्सएप संदेश भेजा है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम छात्र की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

जानकारी के अनुसार, रायगढ़ निवासी अंश श्रीवास्तव (17 वर्ष), पिता अमित श्रीवास्तव, लगभग 15 दिन पहले जेईई की परीक्षा देने के लिए जगदलपुर अपने ननिहाल आया था। शुक्रवार की सुबह 8 बजे परीक्षा में मनमाफिक प्रदर्शन न होने से आहत होकर वह अपनी स्कूटी लेकर घर से निकल गया। इसके बाद से उसका फोन लगातार बंद आ रहा है। नाबालिग अंश ने अपने पिता और मामा को व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर आत्महत्या करने की बात कही।

संदेश मिलने के बाद परिजनों ने संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन बंद होने के कारण अंश से संपर्क नहीं हो सका। जब परिजनों ने नया पुल के पास उसकी स्कूटी देखी, तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने नदी में छात्र की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोई भी जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। इस घटना से परिवार में गहरा सदमा है और वे अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकिस वजह से अटका व्यापार समझौता, अमेरिकी वाणिज्य सचिव का बड़ा खुलासा; सिर्फ एक कॉल बनी वजह
Next Article दंतेवाड़ा में 63 नक्सलियों ने किया सरेंडर, एक करोड़ से ज्यादा का था इनाम, 18 महिलाएं भी शामिल
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

भारतमाला घोटाले : चतुर्भुज राठी के घर एवं ठिकानों पर ED का शिकंजा

April 30, 2026
Chhattisgarh

Breaking : दुर्ग में बड़े बिल्डर चतुर्भुज राठी के घर ED का छापा, जांच जारी

April 30, 2026
Chhattisgarh

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

HUL के शानदार नतीजे: मुनाफे में 21% उछाल, लेकिन शेयर क्यों फिसला? – |

April 30, 2026

भारतमाला घोटाले : चतुर्भुज राठी के घर एवं ठिकानों पर ED का शिकंजा

April 30, 2026

Breaking : दुर्ग में बड़े बिल्डर चतुर्भुज राठी के घर ED का छापा, जांच जारी

April 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.