Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Entertainment»ऑस्कर 2026: आज होगा 98वें अकादमी पुरस्कारों के नामांकन का एलान, जानिए भारत से कौन सी फिल्म है रेस में?
Entertainment

ऑस्कर 2026: आज होगा 98वें अकादमी पुरस्कारों के नामांकन का एलान, जानिए भारत से कौन सी फिल्म है रेस में?

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJanuary 22, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
ऑस्कर 2026: आज होगा 98वें अकादमी पुरस्कारों के नामांकन का एलान, जानिए भारत से कौन सी फिल्म है रेस में?
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई: मार्च में होने जा रहे ऑस्कर 2026 पुरस्कारों के नामांकनों का एलान आज गुरुवार को किया जाना है। इस बार इस इवेंट को एक्टर डेनियल ब्रूक्स और लुईस पुलमैन होस्ट करेंगे। वे ही प्रतिष्ठित ऑस्कर के लिए नॉमिनी के नामों का एलान करेंगे। भारत की तरफ से इस साल ‘होमबाउंड’ नॉमिनेशन के लिए मुकाबला कर रही हैं। इसके अलावा कुछ और फिल्में भी हैं। जानिए नॉमिनेशन कब और कहां देख सकते हैं?

भारत में कब और कहां देखें नॉमिनेशन?

ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन 15 मार्च को किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड की रेस में शामिल फिल्मों का नामांकन गुरुवार सुबह 8.30 बजे (पूर्वी मानक समय) होगा। भारतीय समयानुसार नामांकन की घोषणा गुरुवार शाम करीब सात बज होगी। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स की घोषणा लाइव देखी जा सकती है। अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन को एकेडमी अवॉर्ड्स की ऑफिशियल वेबसाइट Oscar.com और Oscar.org पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा। इस इवेंट को फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर भी स्ट्रीम किया जाएगा। भारतीय दर्शक गुरुवार को शाम सात बजे नॉमिनेशन अनाउंसमेंट का लाइव ब्रॉडकास्ट देख सकते हैं।

टॉप 15 में भारतीय फिल्म ‘होमबाउंड’

इसके अलावा ऑस्कर नॉमिनेशन से जुड़ी अपडेट अकादमी अवॉर्ड्स के आधिकारिक एक्स अकाउंट (@TheAcademy) पर भी लगातार दी जा रही हैं। भारत की तरफ से ‘होमबाउंड’ को 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में भेजा गया गया है। यह फिल्म वोटिंग के अगले राउंड में पहुंच गई है। इसे ऑस्कर 2026 में टॉप 15 शॉर्टलिस्ट फिल्मों में जगह मिली है। इनमें से सिर्फ 5 फिल्मों को फाइनल नॉमिनेशन मिलेगा। इसमें कौन-कौन सी फिल्में शामिल होंगी, इसका फैसला आज कुछ ही घंटों में हो जाएगा।

ये फिल्में भी दौड़ में शामिल

‘होमबाउंड’ के अलावा पांच अन्य भारतीय फिल्में भी ऑस्कर की रेस में हैं। दरअसल, बीते दिनों एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने सर्वश्रेष्ठ पिक्चर कैटेगरी के लिए 201 फिल्मों की पात्रता सूची जारी की थी। इसमें 5 भारतीय फिल्में भी शामिल हुईं। पहली फिल्म है ऋषभ शेट्टी की ‘कंतारा: चैप्टर 1’, जिसे अकादमी ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म, अभिनय, निर्देशन, छायांकन, निर्माण डिजाइन और पटकथा, में पुरस्कार के लिए पात्र घोषित किया है। इसके अलावा ‘महावतार नरसिम्हा’ और ‘टूरिस्ट फैमिली’ को भी ऑस्कर की बेस्ट फिल्म की दौड़ में शामिल किया गया है। इसके अलावा ‘तन्वी द ग्रेट’ और ‘सिस्टर मिडनाइट’ भी हैं।

फिल्म ‘होमबाउंड’ की स्टारकास्ट

नीरज घेवान निर्देशित इस फिल्म में ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जान्हवी कपूर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म को करण जौहर, आदर पूनावाला, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा ने प्रोड्यूस किया है। भारतीय सिनेमाघरों में यह फिल्म 26 सितंबर 2025 को रिलीज हुई थी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleछत्तीसगढ़ प्लांट हादसा: क्लिनिकल फर्नेस के दौरान ब्लास्ट में 6 मजदूरों की मौत, 5 घायल, मौके पर अफरा-तफरी…
Next Article झारखंड के सारंडा में मुठभेड़: एक करोड़ के इनामी अनल समेत कई नक्सली ढेर, करीब 10 साथियों के मारे जाने की भी खबर
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Entertainment

राजकुमार राव, कीर्ति सुरेश अभिनीत फिल्म ‘रफ्तार’ 24 जुलाई को रिलीज होगी

March 14, 2026
Entertainment

सोनी सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में आरोपों से डगमगाती साख के बीच, क्या अन्विता जीत पाएगी अपने भाई-बहनों की कस्टडी?

March 10, 2026
Entertainment

Dhurandhar Trailer: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख

March 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.