Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु कल ‘बस्तर पंडुम-2026‘ का करेंगी शुभारंभ

February 6, 2026

IT पार्क दुर्ग के लिए 28 कंपनियों से मुख्यमंत्री विष्णु देव की मौजूदगी में MOU

February 6, 2026

इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान शिया मस्जिद में धमाका; 31 की मौत, 169 लोग घायल

February 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Entertainment»Dhurandhar 2: ‘ये नया हिंदुस्तान है…’, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का टीजर रिलीज; खतरनाक अंदाज में दिखे रणवीर
Entertainment

Dhurandhar 2: ‘ये नया हिंदुस्तान है…’, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का टीजर रिलीज; खतरनाक अंदाज में दिखे रणवीर

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniFebruary 3, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
Dhurandhar 2: ‘ये नया हिंदुस्तान है…’, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का टीजर रिलीज; खतरनाक अंदाज में दिखे रणवीर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

फैंस का इंतजार खत्म हुआ और रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ का टीजर आज रिलीज हो गया है। फैंस फिल्म के टीजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कल रणवीर सिंह ने टीजर को लेकर हिंट दी थी और आज सुबह उन्होंने फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया था। अब ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का टीजर सामने आ गया है, यहां देखिए कैसा है टीजर?

हमजा की बढ़ी ताकत, और भी खतरनाक हुए रणवीर

1 मिनट 12 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत में रणवीर सिंह छोटे बालों वाले लुक में नजर आते हैं। भूरी आंखें, छोटे बाल और हाथ में बंदूक लिए रणवीर सिंह काफी खतरनाक लगते हैं। इसके बाद रणवीर फिर हमजा अली मजारी के किरदार में लंबे बालों वाले लुक में दिखते हैं। टीजर में रणवीर ‘धुरंधर’ से भी ज्यादा खतरनाक लग रहे हैं। एक्शन और वायलेंस से भरपूर इस टीजर में दिखता है कि अब हमजा का पावर बढ़ गया है। वहीं वो पहले से भी ज्यादा आक्रामक भी हो गया है।

ऐसी होगी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की कहानी ‘धुरंधर 2’ की शूटिंग अभी भी जारी है। मुंबई से हाल ही में सामने आई बिहाइंड-द-सीन तस्वीरों में मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) और एसपी असलम चौधरी (संजय दत्त) को तनावपूर्ण स्थिति में दिखाया गया है, जिससे प्रशंसकों के बीच कहानी को लेकर अटकलें लगने लगी हैं। सीक्वल में हमजा के बदले पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा और ‘बड़े साहब’ की असली पहचान उजागर की जाएगी। इसमें जसकिरत सिंह रंगी (हमजा का असली नाम) की पृष्ठभूमि पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ ने की दमदार कमाई
पिछले साल रिलीज हुई ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। फिल्म ने भारत में 800 करोड़ रुपए से भी अधिक की कमाई और वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 1300 करोड़ रुपए से भी ऊपर का रहा। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और आर माधवन भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।

टीजर देखकर पता चलता है कि इस बार कहानी दो हिस्सों में चलेगी, जिसमें रणवीर सिंह के खुफिया जासूस बनने से लेकर पाकिस्तान पहुंचने तक का सफर दिखाया जाएगा। टीजर में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन की भी झलक देखने को मिलती है। टीजर के अंत में रणवीर सिंह का किरदार कहता है, ‘ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी।’

रणवीर ने जारी किया था पहला पोस्टर
इससे पहले रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का जो पहला पोस्टर जारी किया था, उसमें रणवीर हमजा अली मजारी के दमदार किरदार में दिख रहे हैं। लाल रंग के बैकग्राउंड में जबरदस्त बारिश हो रही है और बीच में रणवीर सिंह इंटेंस लुक देते हुए खड़े दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में रणवीर ने लिखा, ‘अब बिगड़ने का वक्त आ गया है।’ ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleआज सेंसेक्स 3200+ और निफ्टी 1200+ अंक उछला; ट्रेड डील के बाद शेयर बाजार में बंपर उछाल
Next Article गरियाबंद के दुतकैया में दो गुटों में हिंसक झड़प, कई घर जलाये, तीन आरोपी गिरफ्तार, गांव छावनी में तब्दील
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Entertainment

घूसखोर पंडित: विवाद पर मेकर्स और एक्टर मनोज बाजपेयी ने दी सफाई, बोले- हम लोगों की भावना का सम्मान करते हैं

February 6, 2026
Entertainment

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने देश में टिकट खिड़की पर 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की

January 28, 2026
Entertainment

‘जन नायकन’ सेंसर सर्टिफिकेट विवाद: मद्रास हाईकोर्ट में एकल पीठ का आदेश रद्द, फिल्म के रिलीज पर सस्पेंस बरकरार

January 27, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु कल ‘बस्तर पंडुम-2026‘ का करेंगी शुभारंभ

February 6, 2026

IT पार्क दुर्ग के लिए 28 कंपनियों से मुख्यमंत्री विष्णु देव की मौजूदगी में MOU

February 6, 2026

इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान शिया मस्जिद में धमाका; 31 की मौत, 169 लोग घायल

February 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.