Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : करीब 3,800 प्रतिभागी लेंगे हिस्सा

March 24, 2026

ईरान पर हमले का सुझाव सबसे पहले रक्षा मंत्री ने दिया: ट्रंप

March 24, 2026

भगदड़ में मारे गए लोगों की याद में अभ्यास के दौरान 11 नंबर की जर्सी पहनेंगे आरसीबी के खिलाड़ी

March 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»गरियाबंद के दुतकैया में दो गुटों में हिंसक झड़प, कई घर जलाये, तीन आरोपी गिरफ्तार, गांव छावनी में तब्दील
Chhattisgarh

गरियाबंद के दुतकैया में दो गुटों में हिंसक झड़प, कई घर जलाये, तीन आरोपी गिरफ्तार, गांव छावनी में तब्दील

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniFebruary 3, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
गरियाबंद के दुतकैया में दो गुटों में हिंसक झड़प, कई घर जलाये, तीन आरोपी गिरफ्तार, गांव छावनी में तब्दील
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के राजिम के दुतकैंया गांव में रविवार को भड़की हिंसा के बाद पूरे गांव में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। पुलिस ने हिंसा भड़काने वाले तीन आरोपियों को रविवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की भी पहचान की जा रही है। मामले में राजिम थाने में तीन एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं पुलिस पर पत्थरबाजी करने वालों की शिनाख्ती की जा रही है। फिलहाल गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। कर्फ्यू जैसे हालात हैं। सुरक्षा को लेकर बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। एसपी और आईजी मौके पर पहुंचे हुए हैं।

बताया जाता है कि मूर्ति क्षतिग्रस्त करन के पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। भीड़ ने घर-कार में आगजनी और घरों में घुसकर लोगों से मारपीट की। सबसे पहले हमलावरों ने रास्ते से गुजर रहे युवकों पर पर हमला किया। सब-स्टेशन में ड्यूटी कर रहे अरविंद साहू के सिर पर प्राणघातक हमला किया।

इतना ही नहीं राजिम मेला जा रहे नरेंद्र साहू के हाथ पर वार किया गया, जबकि रेखु यादव, परमानंद साहू के साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद दूसरे गुट ने घरों और वाहनों में आग लगा दी। पुलिस के साथ जमकर पथराव किया। स्थिति नियंत्रण करने के लिये पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया। बिगड़ती स्थिति को देखकर पुलिस बल भारी संख्या में तैनात किया गया है। पुलिस ने आरोपी आरिफ खान को जेल भेज दिया है। वह हाल ही में जेल से छूटकर आया था। इसके बाद वह इस वारदात को अंजाम दिया।

आरोपियों ने चार घंटे तक गांव के तीन लोगों को करीब चार घंटे तक पीटा। इससे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साये ग्रामीण आरोपी के घर पहुंचे। इस दौरान घर के अंदर मौजूद कुछ लोग भीड़ पर मिर्ची पाउडर फेंके। इससे लोग और भड़क गये। एक आरोपी के घर को आग लगा दी। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के करीब 12 मकानों में तोड़फोड़ और आगजनी की। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर ले गई। इस दौरान पुलिस और लोगों के बीच जमकर पत्थरबाजी भी हुई। इसमें करीब पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। वहीं छह नागरिक भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

भारी पुलिस बल तैनात

फिलहाल प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस की टीमें लगातार सर्चिंग कर रही हैं ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे। कई घरों के बाहर पुलिस पूरी रात पहरेदारी की ताकि कोई घर से बाहर न निकल सके। साम्प्रदायिक हिंसा के बाद पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया है। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत और तनाव का माहौल है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए राजिम, फिंगेश्वर, महासमुंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। दमकल वाहन मौजूद हैं।

साहू समाज और बजरंग दल आक्रोशित

हिंसा की सूचना पर साहू समाज और बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र हो गये। साहू समाज अध्यक्ष परमेश साहू और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा है कि शिवलिंग तोड़फोड़ मामले का आरोपी खुलेआम घूम रहा है और अब उसने जानलेवा हमला किया है। स्थानीय पुलिस प्रशासन ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करे।



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleDhurandhar 2: ‘ये नया हिंदुस्तान है…’, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का टीजर रिलीज; खतरनाक अंदाज में दिखे रणवीर
Next Article रायपुर: शुभांशु शुक्ला बोले- स्पेस टेक्नोलॉजी में भारत से दुनिया को बड़ी उम्मीदें, उभरती अंतरिक्ष शक्ति बन रहा देश
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : करीब 3,800 प्रतिभागी लेंगे हिस्सा

March 24, 2026
Chhattisgarh

रायपुर: वाणिज्य एवं उद्योग विभाग ने लॉन्च किया नई वन क्लिक सिंगल विंडो पोर्टल, व्यवसाय प्रक्रिया बनी आसान

March 24, 2026
Chhattisgarh

रायपुर: आयुर्वेद बना संजीवनी, मधुमेह, बीपी, सर्वाइकल, माइग्रेन समेत कई बीमारियों में मिली राहत

March 24, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : करीब 3,800 प्रतिभागी लेंगे हिस्सा

March 24, 2026

ईरान पर हमले का सुझाव सबसे पहले रक्षा मंत्री ने दिया: ट्रंप

March 24, 2026

भगदड़ में मारे गए लोगों की याद में अभ्यास के दौरान 11 नंबर की जर्सी पहनेंगे आरसीबी के खिलाड़ी

March 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.