Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

मुख्यमंत्री साय ने जशपुर के पूर्व विधायक जगेश्वर राम भगत के निधन पर जताया शोक

April 5, 2026

छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर भागे, रिक्टर स्केल पर 4.4 तीव्रता

April 5, 2026

अब कहीं रेड कॉरिडोर नहीं, हर तरफ ग्रीन कॉरिडोर है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

April 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»छत्तीसगढ़: पिताजी को मार डाला, जाकर देख लो’; बेटी ने हंसिया से काट दिया गला, इस बात से हुई थी खफा; जुर्म भी कबूला
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: पिताजी को मार डाला, जाकर देख लो’; बेटी ने हंसिया से काट दिया गला, इस बात से हुई थी खफा; जुर्म भी कबूला

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniFebruary 10, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
छत्तीसगढ़: पिताजी को मार डाला, जाकर देख लो’; बेटी ने हंसिया से काट दिया गला, इस बात से हुई थी खफा; जुर्म भी कबूला
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कोरबा: हरदी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम रलिया के लिममुंडा बस्ती में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटी ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने तत्काल आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 55 वर्षीय अशोक कुमार केवट अपने परिवार के साथ रलिया में रहते थे। पिछले आठ वर्षों से उनकी पत्नी और तीन बेटियां कोरबा के आदिले चौक में अलग रह रही थीं। बेटियां निजी कंपनी में काम करती हैं और एक पढ़ाई कर रही है। सोमवार को अशोक केवट की पत्नी और तीनों बेटियां किसी काम से रलिया गांव आई हुई थीं।

एक बेटी का जाति प्रमाण पत्र बनवाना था, जिसके कारण वे वहीं रुकी हुई थीं। सोमवार की देर रात, बड़ी बेटी गीता केवट (27 वर्ष) और पिता अशोक केवट के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गीता ने घर में रखे हसिये से पिता के गले पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद गीता खुद घर से बाहर आकर रिश्तेदारों को बताने लगी कि उसने अपने पिता की हत्या कर दी है।

मृतक अशोक केवट के भाई संतोष कुमार ने बताया कि हत्या के बाद गीता बाहर आई और उसने कहा कि पिताजी को मार डाला है, जाकर देख लो। अंदर जाने पर अशोक खून से लथपथ मिले और उनकी मौत हो चुकी थी। गांव के सरपंच विष्णु बिंझवार ने बताया कि अशोक केवट अकेले रहते थे और उनका परिवार कोरबा में रहता था।

बताया जा रहा है कि अशोक केवट आदतन शराबी थे और उनकी हरकतों से परेशान होकर पत्नी और बच्चे उनसे अलग रहते थे। मृतक अशोक अक्सर अपनी मां और बेटी के चरित्र पर भी सवाल उठाते थे, जिससे वे परेशान थीं। अशोक राजमिस्त्री का काम करते थे और अकेले ही जीवन यापन कर रहे थे।

हरदी बाजार थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। हत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस विस्तृत जांच कर रही है।



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleराज्य शासन का बड़ा प्रशासनिक आदेश, 2 IFS अधिकारियों का तबादला
Next Article मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 13 फरवरी को मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री साय ने जशपुर के पूर्व विधायक जगेश्वर राम भगत के निधन पर जताया शोक

April 5, 2026
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर भागे, रिक्टर स्केल पर 4.4 तीव्रता

April 5, 2026
Chhattisgarh

अब कहीं रेड कॉरिडोर नहीं, हर तरफ ग्रीन कॉरिडोर है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

April 4, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

मुख्यमंत्री साय ने जशपुर के पूर्व विधायक जगेश्वर राम भगत के निधन पर जताया शोक

April 5, 2026

छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर भागे, रिक्टर स्केल पर 4.4 तीव्रता

April 5, 2026

अब कहीं रेड कॉरिडोर नहीं, हर तरफ ग्रीन कॉरिडोर है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

April 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.