Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रीमती कुसुम सिन्हा को दी श्रद्धांजलि

February 18, 2026

मुख्यमंत्री ने “विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा” का किया शुभारंभ

February 18, 2026

बिना प्रवेश के वीर्यपात रेप नहीं, बल्कि ‘रेप की कोशिश छत्तीसगढ़ HC ने ट्रायल कोर्ट का फैसला बदला

February 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»टी20 विश्व कप: सुपर आठ से पहले इटली पर बड़ी जीत दर्ज करने उतरेगा वेस्टइंडीज
Sports

टी20 विश्व कप: सुपर आठ से पहले इटली पर बड़ी जीत दर्ज करने उतरेगा वेस्टइंडीज

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniFebruary 18, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
टी20 विश्व कप: सुपर आठ से पहले इटली पर बड़ी जीत दर्ज करने उतरेगा वेस्टइंडीज
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कोलकाता: दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज की टीम गुरुवार को यहां इटली के खिलाफ टी20 विश्व कप के ग्रुप सी के अपने अंतिम मैच में अपने टीम संयोजन को और बेहतर बनाने की कोशिश करेगी। वेस्टइंडीज ने एक दशक पहले इसी मैदान पर अपना दूसरा टी20 विश्व कप जीतने के बाद अच्छा प्रदर्शन नहीं किया लेकिन वर्तमान टूर्नामेंट में उसने शुरू से लय पकड़ ली थी और वह इसे जारी रखने में किसी तरह की कसर नहीं छोड़ेगा।

टूर्नामेंट आगे बढ़ने के साथ वेस्टइंडीज का प्रदर्शन भी बेहतर होता जा रहा है। सुपर आठ में वेस्टइंडीज 23 फरवरी को मुंबई में जिम्बाब्वे और 26 फरवरी को अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका का सामना करेगा। इसके बाद वह एक मार्च को सह-मेजबान और खिताब के प्रबल दावेदार भारत के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए यहां वापस लौटेगा।

ईडन गार्डन्स में होने वाले उस मुकाबले को देखते हुए वेस्टइंडीज की टीम इस मैदान से अनुकूल होने की कोशिश करेगी। वेस्टइंडीज के लिए यह अच्छी खबर है कि उसके कप्तान शाई होप ने सही समय पर लय हासिल कर ली है। इंग्लैंड के खिलाफ शून्य और स्कॉटलैंड के खिलाफ 19 रन के मामूली प्रदर्शन के बाद इस सलामी बल्लेबाज ने पिछले मैच में नेपाल के खिलाफ 44 गेंदों में नाबाद 61 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

शिमरोन हेटमायर ने मध्य क्रम को मजबूती दी है। उन्होंने इसी मैदान पर स्कॉटलैंड के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मैच में 64 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने नेपाल के खिलाफ नाबाद 46 रन बनाए। शेरफेन रदरफोर्ड ने फिनिशर की भूमिका में शानदार प्रदर्शन किया है। गेंदबाजों में मैथ्यू फोर्डे का प्रदर्शन विशेष रूप से प्रभावशाली रहा है। उन्होंने दो मैचों में अच्छे इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की तथा रोस्टन चेज़ और गुडाकेश मोती के साथ मिलकर बीच के ओवरों में नियंत्रण प्रदान किया है।

प्रतियोगिता से पहले ही बाहर हो चुकी इटली के लिए यह मुकाबला सम्मान के साथ विदाई लेने का एक अवसर है। फुटबॉल में अपने कारनामों के लिए अधिक प्रसिद्ध होने के बावजूद, विश्व कप में पदार्पण करने वाली इस टीम का अभियान यादगार रहा है। उसकी उपलब्धि में नेपाल पर 10 विकेट की शानदार जीत भी शामिल है, जो इस स्तर पर उसकी पहली जीत थी।

इटली ईडन गार्डन्स में अपना तीसरा मैच खेलेगा और यहां की परिस्थितियों से वाकिफ होने के कारण वह एक बड़ा उलटफेर करने के लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेगा। इटली की तरफ से अभी तक मोस्का बंधुओं ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। छोटे भाई जस्टिन ने नेपाल के खिलाफ नाबाद 60 रन बनाकर फॉर्म में वापसी की और उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ 43 रन बनाए। नेपाल के खिलाफ मैच में बड़े भाई एंथोनी ने नाबाद 62 रन बनाए।

स्कॉटलैंड के खिलाफ अपने पहले मैच के चौथे ओवर में बाएं कंधे में चोट लगने के कारण नियमित कप्तान वेन मैडसेन की अनुपस्थिति में भी इटली ने अच्छा खेल दिखाया है। बेन मैनेंटी शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने तीन मैचों में दो अर्धशतक बनाए हैं, वहीं हैरी मैनेंटी ने टीम का नेतृत्व बखूबी किया है।

मैडसेन की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन टीम सूत्रों के अनुसार इटली के विश्व कप के आखिरी मैच में उनकी उपलब्धता पर फैसला मैच की सुबह लिया जाएगा।

टीम इस प्रकार हैं:

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्डे, शिम्रोन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन ंिकग, गुडाकेश मोती, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड।

इटली: हैरी मैनेंटी (कप्तान), मार्कस कैंपोपियानो, जियान पिएरो मीडे, ज़ैन अली, अली हसन, क्रिस्चन जॉर्ज, एंथोनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, सैयद नकवी, बेन मैनेंटी, जसप्रीत ंिसह, जे जे स्मट्स, ग्रांट स्टीवर्ट, थॉमस ड्रेका और वेन मैडसेन।

मैच शुरू होने का समय: भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे।





Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकेंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड द्वारा 11 जिलों की संशोधित गाइडलाइन दरें अनुमोदित
Next Article डिजिटल ऋण पुस्तिका राजस्व व्यवस्था को पारदर्शी, सशक्त और नागरिक-केन्द्रित बनाने की दिशा में ठोस कदम- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

दिल्ली ओपन: करन सिंह और मानस धामने को मिला एकल वाइल्ड कार्ड

February 14, 2026
Sports

टी20 विश्वकप 2026 का पहला बड़ा उलटफेर: जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया, 170 चेज नहीं कर सके कंगारू

February 13, 2026
Sports

भारत और पाकिस्तान के मैच देखने के लिए कोलंबो जाएंगे बीसीबी प्रमुख अमीनुल इस्लाम

February 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रीमती कुसुम सिन्हा को दी श्रद्धांजलि

February 18, 2026

मुख्यमंत्री ने “विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा” का किया शुभारंभ

February 18, 2026

बिना प्रवेश के वीर्यपात रेप नहीं, बल्कि ‘रेप की कोशिश छत्तीसगढ़ HC ने ट्रायल कोर्ट का फैसला बदला

February 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.