Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

IPL 2026 पर बड़ा सवाल क्या शुरुआती हफ्ते में ही तय हो जाएगा प्लेऑफ का गेम

April 12, 2026

क्रिकेट छोड़ कोचिंग में उतरी दिग्गज खिलाड़ी क्या ये है करियर का अंत या नई शुरुआत

April 12, 2026

क्रिकेट फैंस के लिए झटका IPL के बीच मौसम ने बिगाड़ा खेल

April 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»Chhattisgarh Budget 2026: रानी दुर्गावती योजना का एलान, बच्चियों को 18 साल पूरे होने पर डेढ़ लाख मिलेंगे
Chhattisgarh

Chhattisgarh Budget 2026: रानी दुर्गावती योजना का एलान, बच्चियों को 18 साल पूरे होने पर डेढ़ लाख मिलेंगे

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniFebruary 24, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
Chhattisgarh Budget 2026: रानी दुर्गावती योजना का एलान, बच्चियों को 18 साल पूरे होने पर डेढ़ लाख मिलेंगे
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

रायपुर: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राज्य का 2026-27 का बजट पेश किया। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,72,000 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट पेश किया है। इस दौरान उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं कीं। वित्त मंत्री ने रानी दुर्गावती योजना का भी एलान किया। इस योजना के तहत बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर डेढ़ लाख रुपये की राशि दी जाएगी।

पर्यटन से विकास को मिलेगी गति, वित्त मंत्री बोले
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट पेश करते हुए कहा कि इस बार के बजट में मैनपाट के पर्यटन विकास के लिए 5 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

छत्तीसगढ़ में शिक्षा के लिए बजट

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट पेश करते हुए कहा कि अबूझमाड़ और जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी निर्माण के लिए 100 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

बस्तर के कायाकल्प का बजट
चौधरी ने कहा कि बस्तर में इंद्रावती नदी पर मटनार एवं देउरगांव बैराज के निर्माण के लिए 2,024 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

औद्योगिक विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान: चौधरी
वित्त मंत्री ने प्रदेश के औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए बड़ा ऐलान किया है। औद्योगिक विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। छत्तीसगढ़ में आत्मनिर्भरता व समृद्धि का नया दौर शुरू होगा।

बस्तर एवं सरगुजा के विकास का बजट
कुनकुरी, मनेंद्रगढ़ एवं, दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज के संचालन के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

बस्तर और सरगुजा के विकास हेतु वित्त मंत्री ने की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बस्तर और सरगुजा क्षेत्रों के लिए कई महत्वपूर्ण प्रावधानों की घोषणा की है। इन प्रावधानों का उद्देश्य इन क्षेत्रों में आजीविका के अवसर बढ़ाना और बुनियादी ढांचे का विकास करना है। इस बजट में विभिन्न विकास कार्यों के लिए बड़ी राशि आवंटित की गई है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और रोजगार सृजित होंगे।

वित्त मंत्री ने बताया कि बस्तर और सरगुजा में आजीविका के लिए 100 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। यह निवेश अलाइड, कृषि और एग्रो फॉरेस्ट प्रोसेसिंग जैसे रोजगार आधारित सेक्टरों पर केंद्रित होगा। इसमें राइस मिल और पोल्ट्री फार्म जैसे उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इन उद्योगों के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। बस्तर और सरगुजा के बीच बस सेवा को बेहतर बनाने के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। यह राशि इन क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन सुविधा को सुगम बनाने में मदद करेगी। इसके अतिरिक्त, निवेशकों को अनुदान देने के लिए भी 100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। यह पहल इन क्षेत्रों में नए निवेश को आकर्षित करने और औद्योगिक विकास को प्रोत्साहन देने के लिए है, जिससे समग्र आर्थिक वृद्धि होगी।

स्वास्थ्य और सड़क संपर्क में सुधार
बस्तर और सरगुजा क्षेत्रों में डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी। इस कदम से इन दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा और लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। वित्त मंत्री ने यह भी बताया कि बस्तर और सरगुजा को सड़क नेटवर्क कनेक्टिविटी से जोड़ने का प्रावधान किया जाएगा। यह पहल इन क्षेत्रों को राज्य के अन्य हिस्सों से बेहतर तरीके से जोड़ेगी, जिससे आवागमन आसान होगा और व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी।

राज्य में रेलवे का विकास
राज्य में रेलवे लाइन का विकास किया जाएगा। यह घोषणा राज्य की समग्र परिवहन व्यवस्था को मजबूत करेगी और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देगी। नई रेलवे लाइनों से माल ढुलाई और यात्री परिवहन दोनों को लाभ मिलेगा। इससे राज्य के दूरस्थ इलाकों तक पहुंच बेहतर होगी, व्यापार में वृद्धि होगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleChhattisgarh Budget 2026: प्रदेश के लिए 1 लाख 72 हजार करोड़ का ‘संकल्प’ बजट, जानें इस बार क्या खास मिला
Next Article CG Budget 2026: किसानों, युवाओं से महिलाओं तक, छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने की ये बड़ी घोषणाएं
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 172 दिनो के लिए 23 समर स्पेशल ट्रेनो की सुविधा

April 12, 2026
Chhattisgarh

पांडुलिपि संरक्षण में आगे आएँ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों से आह्वान

April 11, 2026
Chhattisgarh

यातायात विभाग में बड़ा फेरबदल, 8 निरीक्षकों के तबादले

April 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

IPL 2026 पर बड़ा सवाल क्या शुरुआती हफ्ते में ही तय हो जाएगा प्लेऑफ का गेम

April 12, 2026

क्रिकेट छोड़ कोचिंग में उतरी दिग्गज खिलाड़ी क्या ये है करियर का अंत या नई शुरुआत

April 12, 2026

क्रिकेट फैंस के लिए झटका IPL के बीच मौसम ने बिगाड़ा खेल

April 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.