Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

किसानों के सम्मान और समृद्धि के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

February 28, 2026

जनसंपर्क विभाग के अपर संचालक जेएल दरियो को सेवानिवृत्ति पर दी गई गरिमामय विदाई

February 28, 2026

ईरान से आ रही मिसाइलों को रोकने के प्रयासों के बीच उत्तरी इज़राइल धमाकों की आवाज से गूंजा

February 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»नबी ने पूरे सत्र में शानदार गेंदबाजी की, लेकिन फाइनल में हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए: पडिक्कल
Sports

नबी ने पूरे सत्र में शानदार गेंदबाजी की, लेकिन फाइनल में हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए: पडिक्कल

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniFebruary 28, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
नबी ने पूरे सत्र में शानदार गेंदबाजी की, लेकिन फाइनल में हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए: पडिक्कल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

हुबली: कर्नाटक के कप्तान देवदत्त पडिक्कल ने शनिवार को कहा कि जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज औकिब नबी ने रणजी ट्रॉफी के पूरे सत्र में असाधारण गेंदबाजी की लेकिन स्वीकार किया कि उनकी टीम फाइनल में अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रही जिससे उसे हार का सामना करना पड़ा। जम्मू कश्मीर ने फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर जीत हासिल की। जम्मू कश्मीर के इस अभियान में नबी ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 60 विकेट लिए जिसमें कर्नाटक की पहली पारी में लिए गए पांच विकेट भी शामिल हैं।

पडिक्कल ने मैच के बाद कहा, ”हम जानते थे कि टॉस बड़ी भूमिका निभाएगा, लेकिन आखिरकार यह फाइनल है। हम सभी जानते हैं कि चाहे आप कुछ भी करो फाइनल का दबाव रहेगा। हमें बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था। दुर्भाग्य से हम ऐसा नहीं कर पाए और उन्होंने हमसे कहीं बेहतर क्रिकेट खेली।”

कर्नाटक के कप्तान ने इस पूरे सत्र में नबी के प्रदर्शन के बारे में कहा, ”उन्होंने पूरे सत्र में असाधारण रूप से अच्छी गेंदबाजी की। हमारे बल्लेबाजों ने भी काफी रन बनाए थे इसलिए हमें विश्वास था कि हम उसका अच्छी तरह से सामना करने में सफल रहेंगे।” उन्होंने कहा, ”लेकिन आखिर में वह हमसे बेहतर साबित हुआ। कभी-कभी ऐसा होता है। जब कोई टीम शानदार प्रदर्शन कर रही हो, तो उसकी तरफ से इस तरह के प्रदर्शन को नकारना इतना आसान नहीं होता है और मैं उसके लिए वास्तव में खुश हूं। इस सत्र में 60 से अधिक विकेट लेना अविश्वसनीय है।”

पडिक्कल ने कहा, ” कप्तान के रूप में यह मेरी पहली हार है जिसका मुझे दुख हुआ है। लेकिन हमने रणजी ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई और मुझे अपने खिलाड़ियों पर गर्व है। यह आसान नहीं है। इसके लिए बहुत त्याग और मेहनत की जरूरत होती है। बेशक पूरा श्रेय जम्मू कश्मीर को जाता है। उसने पूरे सत्र में शानदार क्रिकेट खेली और वह खिताब का हकदार था।”






Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleअमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हमले ‘अस्तित्व के खतरे को दूर करने’ के लिए किए: नेतन्याहू
Next Article ईरान से आ रही मिसाइलों को रोकने के प्रयासों के बीच उत्तरी इज़राइल धमाकों की आवाज से गूंजा
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

T20 WC Semifinal Scenario: भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए क्या करना होगा? पाकिस्तान लगाएगा आखिरी दांव!

February 26, 2026
Sports

टी20 विश्व कप: वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के सामने दक्षिण अफ्रीका की रफ्तार की चुनौती

February 25, 2026
Sports

महिला टी20 विश्वकप का पूरा शेड्यूल यहां देखें, इस दिन खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला

February 24, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

किसानों के सम्मान और समृद्धि के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

February 28, 2026

जनसंपर्क विभाग के अपर संचालक जेएल दरियो को सेवानिवृत्ति पर दी गई गरिमामय विदाई

February 28, 2026

ईरान से आ रही मिसाइलों को रोकने के प्रयासों के बीच उत्तरी इज़राइल धमाकों की आवाज से गूंजा

February 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.