Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

दुर्ग में अफीम खेती मामले पर विधानसभा में हंगामा, 35 विधायक निलंबित

March 9, 2026

सोने-चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट, फिर भी सेफ-हेवन की मांग बनी रही

March 9, 2026

धोनी का दिल जीतने वाला पोस्ट: गंभीर को कहा ‘कोच साहब’, बुमराह को बताया ‘चैंपियन बॉलर’

March 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»IND vs NZ: टी20 विश्वकप के 19 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा! टूट गया यह तिलिस्म; भारत बना चैंपियन
Sports

IND vs NZ: टी20 विश्वकप के 19 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा! टूट गया यह तिलिस्म; भारत बना चैंपियन

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniMarch 8, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
IND vs NZ: टी20 विश्वकप के 19 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा! टूट गया यह तिलिस्म; भारत बना चैंपियन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

IND vs NZ: टी20 विश्वकप 2026 का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। खिताबी मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हरा दिया और तीसरी बार इस प्रारूप में चैंपियन बनी। भारत ने एक बड़ा मिथक तोड़ा और टी20 विश्वकप के 19 साल के इतिहास में चैंपियन बनने वाली पहली मेजबान टीम बनी।

इसे आप श्राप कहें या दुर्भाग्य कहें या फिर तिलिस्म, जो इस टी20 विश्वकप से पहले नहीं टूट सका था। हालांकि, अब खिताब जीतकर टीम इंडिया ने तिलिस्म तोड़ दिया है। टी20 विश्वकप के 19 साल के इतिहास में पहली बार कोई मेजबान देश चैंपियन बना है।
आइए अब तक रिकॉर्ड के बारे में जानते हैं-

2007: टी20 विश्वकप के पहले संस्करण यानी 2007 में दक्षिण अफ्रीका मेजबान था, लेकिन टीम सुपर-8 राउंड से ही बाहर हो गई थी। भारत ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल और खिताब अपने नाम किया था।

2009: इंग्लैंड 2009 में टी20 विश्वकप का मेजबान था। हालांकि, टीम सुपर-8 राउंड में खराब प्रदर्शन के बाद बाहर हो गई थी। पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

2010: वेस्टइंडीज ने 2010 में टी20 विश्वकप की मेजबानी की थी। हालांकि, स्टार्स से सजी टीम सुपर-8 में ही हारकर बाहर हो गई थी। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

2012: श्रीलंका को 2012 में टी20 विश्वकप की मेजबानी दी गई थी। संगकारा और जयवर्धने जैसे स्टार्स से सजी टीम फाइनल में तो पहुंची, लेकिन वेस्टइंडीज के हाथों हार मिली। 2026 में भारत से पहले सिर्फ श्रीलंका ही ऐसी टीम है, जो मेजबान होते हुए फाइनल में पहुंच पाई है।

2014: बांग्लादेश को 2014 में टी20 विश्वकप की मेजबानी मिली थी। हालांकि, टीम सुपर-10 में ही हारकर बाहर हो गई थी। श्रीलंका और भारत फाइनल में पहुंचे और श्रीलंका की टीम ने भारत को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था।

2016: भारत को 2016 टी20 विश्वकप की मेजबानी मिली थी। टीम सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज से हारकर बाहर हो गई थी। बाद में वेस्टइंडीज टीम ही चैंपियन बनी थी। उसने फाइनल में इंग्लैंड को शिकस्त दी थी।

2021: 2021 में पहले तो भारत मेजबान था, लेकिन कोविड की वजह से यूएई और ओमान में मैचों को शिफ्ट किया गया। यूएई और ओमान की टीमें ग्रुप स्टेज में ही हारकर बाहर हो गई थीं। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था।

2022: ऑस्ट्रेलिया को 2022 टी20 विश्वकप की मेजबानी मिली, लेकिन टीम सुपर-12 राउंड से ही बाहर हो गई। फाइनल में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था।

2024: वेस्टइंडीज और अमेरिका को 2024 टी20 विश्वकप की मेजबानी मिली थी। हालांकि, दोनों टीमें सुपर-8 राउंड में ही हारकर बाहर हो गई थी। फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था।

2026: इस बार भारत और श्रीलंका मेजबान थे। हालांकि, श्रीलंका की टीम सुपर-8 राउंड में बाहर हो गई। वहीं, भारत श्रीलंका के बाद बतौर मेजबान फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी। भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया और तिलिस्म तोड़ दिया। भारतीय टीम बतौर मेजबान टी20 चैंपियन बनने वाली पहली टीम बनी।






Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमहतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Next Article गौतम गंभीर का आलोचनाओं को करारा जवाब, सूर्यकुमार ने संन्यास की अटकलों को किया खारिज
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

धोनी का दिल जीतने वाला पोस्ट: गंभीर को कहा ‘कोच साहब’, बुमराह को बताया ‘चैंपियन बॉलर’

March 9, 2026
Sports

भारत ने तीसरी बार टी20 विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया

March 9, 2026
Sports

टी20 विश्व कप 2026: इनामी राशि में 150% का भारी इजाफा, विजेता को कितने रुपये मिले?

March 9, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

दुर्ग में अफीम खेती मामले पर विधानसभा में हंगामा, 35 विधायक निलंबित

March 9, 2026

सोने-चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट, फिर भी सेफ-हेवन की मांग बनी रही

March 9, 2026

धोनी का दिल जीतने वाला पोस्ट: गंभीर को कहा ‘कोच साहब’, बुमराह को बताया ‘चैंपियन बॉलर’

March 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.