🔴प्रदेश संवाद प्रमुख बने भिलाई के शारदा गुप्ता
राष्ट्रवाणी, 11 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय द्वारा भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी की नई सूची जारी की गई है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की अनुशंसा पर पार्टी संगठन ने विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों की नियुक्ति की घोषणा की है।
जारी सूची के अनुसार अजय गुप्ता, विकास अग्रवाल, राजेश यादव, जितेन्द्र गुप्ता और विशेष देवांगन को प्रदेश सहसंयोजक बनाया गया है। वहीं नागेन्द्र सिंह को प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा के. सुब्बल और अशोक बंसल को प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
पार्टी संगठन में सुनील दुबे को प्रदेश कार्यालय मंत्री बनाया गया है, जबकि शिव चांदनसेन और भुवनेश्वर को प्रदेश सह-कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। सोशल मीडिया विभाग में रामानंद श्रीवास्तव को प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी और निखिल गुप्ता तथा मुरली ठाकुर को प्रदेश सोशल मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसी तरह मीडिया विभाग में अनिल यादव को प्रदेश मीडिया प्रभारी और अमित जोरटेहा को सह-मीडिया प्रभारी बनाया गया है। संगठन के चुनावी प्रबंधन को मजबूत करने के लिए नारायण प्रसाद गुप्ता को प्रदेश चुनाव प्रमुख तथा अभिषेक कुमार राम को प्रदेश सह-चुनाव प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा दीपक चन्द्रवंशी को प्रदेश बूथ प्रबंधन प्रभारी, कुंजल पटेल और पंकज सिंह को कार्यक्रम योजना सह-प्रभारी बनाया गया है। वहीं आकाश सिंह ठाकुर, हेमंती सीमा ठाकुर और डॉ. देवनारायण लोधी को ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
साथ ही पार्टी ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की भी घोषणा की है, जिनमें यशपाल खांडे, रोहित साहू, धनंजय रूपल, सुरजीत पात्रा, प्रमोद खंडेल और एकनाथ भगत को शामिल किया गया है।
पार्टी नेतृत्व का कहना है कि नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी। नई टीम पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को कार्यकर्ताओं तथा आम जनता तक पहुंचाने के साथ आगामी राजनीतिक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों को गति देने का काम करेगी।

प्रदेश भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के संवाद प्रमुख बने शारदा गुप्ता
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह एवं भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजू सिंह ठाकुर कि अनुशंसा पर भिलाई भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक शारदा गुप्ता को प्रदेश नेतृत्व ने प्रदेश संवाद प्रमुख का दायित्व सौपा है। इसके पहले शारदा गुप्ता लगभग 30 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय हैं। इसके पहले वे किसान मोर्चा सुपेला मंडल अध्यक्ष भाजपा महाजनसंपर्क प्रभारी सुपेला मंडल सांसद प्रवक्ता भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी जैसे अनेक महत्वपूर्ण दायित्व में रह चुके हैं उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है शारदा गुप्ता जनहित संघर्ष समिति के माध्यम से सुपेला संडे बाजार का व्यवस्थापन से लेकर विभिन्न आंदोलनों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हैं उनकी नियुक्ति पर कन्हैया सोनी, विनोद उपाध्याय, निशु पांडे, मदन सेन, पारस जंघेल, डॉ रमेश श्रीवास्तव, सुभाष साव, रवि शंकर सिंह, बंटी नाहर, हरिशंकर चतुर्वेदी, अखिलेश वर्मा, जेपी घनघोरकर, संतोष जयसवाल गुरनाम सिंह सीपी सिंह सुभाष शर्मा प्रदीप पांडे रमेश देशमुख नेहरू साहू निर्मल भारती छोटू पासवान मृगेंद्र कुमार हरीशचंद्र भारती शक्ति सिंह, टिंकू संजय दुबे, संजय साहू, गिरीश दिलीप दामले, नरेश संतोष सोनी अमोल साहु अनिल सिंह पीसी प्रसाद नंदलाल प्रसाद नंदलाल प्रसाद नारायण सोनी सहित प्रमुख कार्यकर्ताओ ने बधाई दी।

