Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

Breaking News : IG रतन लाल डांगी निलंबित, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

March 26, 2026

‘देर हो जाए, उससे पहले गंभीरता से लो काम’: ट्रंप ने ईरान को समझौते की दी धमकी, कहा- फिर पीछे जाने का मौका नहीं

March 26, 2026

ईरान ने ठुकराया युद्ध विराम का प्रस्ताव तो क्रूड फिर उछला, जानिए वैश्विक ऊर्जा बाजार पर इसके क्या मायने

March 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»बर्ड फ्लू के बाद 22 हजार चूजे मारे गए, 3 महीने तक बिक्री पर रोक
Chhattisgarh

बर्ड फ्लू के बाद 22 हजार चूजे मारे गए, 3 महीने तक बिक्री पर रोक

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniMarch 26, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
बर्ड फ्लू के बाद 22 हजार चूजे मारे गए, 3 महीने तक बिक्री पर रोक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

🔴होटल रेस्तरों से चिकन गायब, कानन पेंडारी जू 7 दिन बंद, कई जिलों में अलर्ट; छिपकर बिक्री करने वालों पर FIR

राष्ट्रवाणी, 26 मार्च 2026। बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद शहर और आसपास के इलाकों में प्रशासन ने निगरानी और सर्चिग बढ़ा दी है। कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में हुई संक्रमण की घटना के बाद हालात गंभीर है। दो दिनों के भीतर करीब 22 हजार चूजों को मारकर दफनाया गया है, हजारों अंडे और चारा नष्ट किया गया है और पूरे जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सबसे बड़ा फैसला यह है कि अब चिकन और अंडे की बिक्री पर 21 दिन नहीं, बल्कि पूरे 3 महीने तक रोक लगा दी गई है।

मार्च महीने में ही कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म से 349 यूनिट पोल्ट्री सप्लाई अलग-अलग जिलों में भेजी गई थी। लापरवाही की बात यह है कि 17 मार्च से ही पक्षियों की मौत शुरू हो चुकी थी, फिर भी सप्लाई जारी रही। इसी वजह से अब प्रशासन को डर है कि संक्रमण पड़ोसी जिलों तक पहुंच चुका होगा।
रायगढ़, कोरबा, रायपुर, मुंगेली, बीजापुर और कबीरधाम सहित कई जिलों को अलर्ट जारी किया गया है।

10 किलोमीटर का इलाका सर्विलांस जोन घोषित

बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए 10 किलोमीटर का इलाका सर्विलांस जोन घोषित किया गया है। इसके अलावा एक किलोमीटर क्षेत्र संक्रमित जोन रखा गया है। पोल्ट्री फार्म के 25 कर्मचारी क्वारंटाइन किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम 24 घंटे निगरानी में लगी है।

संक्रमण रोकने के लिए बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई है। 22,808 पक्षियों को मारा जा चुका है। 25 हजार 896 अंडे नष्ट किए गए हैं और लगभग 79 क्विंटल चारा जला दिया गया है। केवल वेटनरी कॉलेज परिसर में करीब 2000 मुर्गियां, 2000 बटेर, 1500 बतख और 100 अन्य पक्षी खत्म किए गए। पूरा ऑपरेशन वैज्ञानिक तरीके से किया गया ताकि वायरस आगे न फैले।

आठ दुकानें की गई सील

जिले के 35 पोल्ट्री फार्म में जांच और कार्रवाई की गई और मुर्गियों को तुरंत खत्म किया गया। जांच के दौरान कोनी से बिरकोना तक के 1 किलोमीटर इलाके में 8 दुकानों को सील किया गया। प्रशासन की जांच में पाया गया कि कोनी के आसपास कुछ जगहों पर बीमार मुर्गे 150 रुपए किलो में बेचे जा रहे थे, जबकि सामान्य कीमत 170 रुपए रखी गई थी। इन दुकानों को भी सील किया गया है।

3 महीने तक चिकन बिक्री पर रोक

इधर पूरे जिले में 3 महीने तक चिकन बिक्री पर रोक लग गई है, जो पहले केवल 21 दिन के लिए थी। इसके बाद होटल और रेस्टोरेंट में चिकन पूरी तरह बंद हो चुकी है।

कानन पेंडारी 7 दिनों के लिए बंद

बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए कानन पेंडारी जूलॉजिकल गार्डन को 7 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। जू में बड़ी संख्या में पक्षी मौजूद हैं और प्रशासन का कहना है कि पर्यटकों के जरिए यहां संक्रमण का खतरा है। जू प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर रोज सैनिटाइजेशन, पिंजरों में दवा छिड़काव के अलावा बाहरी लोगों की एंट्री सीमित रखने का निर्णय लिया है। अप्रैल के पहले सप्ताह में जू दोबारा खोला जाएगा।

जू प्रबंधन ने बड़ा फैसला लिया है कि 2 महीने तक किसी भी जानवर को चिकन नहीं दिया जाएगा, अब दूसरे मांस से आहार दिया जाएगा, ताकि संक्रमण का खतरा खत्म हो।

डोर टू डोर सर्वे शुरू

इधर स्वास्थ्य विभाग ने डोर-टू-डोर सर्वे शुरू किया है। पोल्ट्री फॉर्म के आसपास 156 घरों में 636 लोगों की जांच की गई। इस दौरान 9 लोगों में सर्दी-खांसी और बुखार के लक्षण थे। पर, फिलहाल कोई गंभीर केस नहीं मिला।

हेल्पलाइन नंबर जारी

प्रशासन ने कलेक्टोरेट में 24 घंटे का बर्ड फ्लू कंट्रोल रूम शुरू किया है और इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 07752-251000 जारी किया है। प्रशासन ने अपील की है कि किसी भी संदिग्ध पक्षी या मौत की जानकारी तुरंत दें। इधर पुलिस और साइबर सेल भी एक्टिव है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखी जाएगी। पुलिस टीम पोल्ट्री फार्म और बाजारों में लगातार जांच करेगी और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

चिकन अथवा अंडे बेचने पर होगी FIR

प्रशासन अब यह पता लगाने में जुटा है कि भुवनेश्वर से आए मुर्गों से संक्रमण फैला या नहीं। पूरी सप्लाई चेन और रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

प्रशासन ने साफ किया है कि किसी भी कीमत पर संक्रमण फैलने नहीं दिया जाएगा। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अपील की है कि लोग घबराएं नहीं, लेकिन पूरी सतर्कता रखें। एसएसपी रजनेश सिंह ने चेतावनी दी है कि छिपकर चिकन या अंडे बेचते पकड़े गए तो सीधे एफआईआर दर्ज होगी।

संभागायुक्त सुनील जैन ने भी कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्क रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध स्थिति की तुरंत प्रशासन को सूचना दें।

मालूम हो कि बर्ड फ्लू तेजी से फैलने वाला वायरस है जिसकी इंसानों तक पहुंच आसान है। इसलिए प्रशासन हर स्तर पर सख्ती बरत रहा है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleछत्तीसगढ़ में GST का छापा, कारोबार में फर्जी बिलों का इस्तेमाल
Next Article ईरान ने ठुकराया युद्ध विराम का प्रस्ताव तो क्रूड फिर उछला, जानिए वैश्विक ऊर्जा बाजार पर इसके क्या मायने
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

Breaking News : IG रतन लाल डांगी निलंबित, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

March 26, 2026
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में GST का छापा, कारोबार में फर्जी बिलों का इस्तेमाल

March 26, 2026
Chhattisgarh

खारून ब्रिज मरम्मत : 1 से 30 अप्रैल तक नेशनल हाईवे पर डायवर्सन लागू

March 26, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

Breaking News : IG रतन लाल डांगी निलंबित, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

March 26, 2026

‘देर हो जाए, उससे पहले गंभीरता से लो काम’: ट्रंप ने ईरान को समझौते की दी धमकी, कहा- फिर पीछे जाने का मौका नहीं

March 26, 2026

ईरान ने ठुकराया युद्ध विराम का प्रस्ताव तो क्रूड फिर उछला, जानिए वैश्विक ऊर्जा बाजार पर इसके क्या मायने

March 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.