Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

युद्ध में रसायनिक हथियारों के इस्तेमाल का डर? इस्राइल ने ईरान की फैक्ट्री पर किया हमला

April 1, 2026

Market Update: सेंसेक्स में 1900, निफ्टी में 500+ अकों की उछाल; डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे मजबूत

April 1, 2026

आईपीएल, आस्ट्रेलिया में ग्रीन से काफी उम्मीदें, उसे संतुलन बनाना होगा: मैकडोनाल्ड

March 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»Market Update: सेंसेक्स में 1900, निफ्टी में 500+ अकों की उछाल; डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे मजबूत
Business

Market Update: सेंसेक्स में 1900, निफ्टी में 500+ अकों की उछाल; डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे मजबूत

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniApril 1, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
Market Update: सेंसेक्स में 1900, निफ्टी में 500+ अकों की उछाल; डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे मजबूत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Market Update: भारतीय शेयर बाजार ने बुधवा को मजबूत शुरुआत की। वैश्विक बाजारों में आई तेजी और पश्चिम एशिया में जारी अमेरिका-ईरान संघर्ष के जल्द खत्म होने की उम्मीदों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,899.53 अंक बढ़कर 73,847.08 पर पहुंचा; निफ्टी 572.55 अंक बढ़कर 22,903.95 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 15 पैसे बढ़कर 94.70 पर पहुंच गया।

बाजार में उछाल का कारण
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया कि यह संघर्ष अगले तीन हफ्तों में समाप्त हो सकता है। वहीं, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने भी कहा कि तेहरान इस संकट को खत्म करने की जरूरी इच्छाशक्ति रखता है। इन बयानों के बाद एशियाई और वैश्विक बाजारों में सकारात्मक माहौल बना।

इस सकारात्मक संकेत का असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला, जहां शुरुआती कारोबार में खरीदारी हावी रही। हालांकि, डॉलर पर दबाव बना हुआ है और अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड में तेजी जारी है, जो निवेशकों की सतर्कता को भी दर्शाता है।

एशियाई बाजारों में दिखी तेजी
तनाव कम होने की उम्मीद के बीच एशियाई शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी देखने को मिली। निवेशकों को भरोसा है कि अगर हालात सुधरते हैं तो वैश्विक बाजारों में स्थिरता लौट सकती है।

हालांकि, दूसरी तरफ कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बनी हुई है। रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अनिश्चितता के चलते सप्लाई बाधित होने का खतरा बना हुआ है। ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया, जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) करीब 103 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना रहा।

इस संघर्ष का आर्थिक असर भी साफ दिखने लगा है। अमेरिका में पेट्रोल की औसत कीमत चार साल में पहली बार 4 डॉलर प्रति गैलन के पार पहुंच गई है। वहीं यूरोप में महंगाई तेज हो गई है, जिससे निपटने के लिए सरकारें राहत पैकेज और समर्थन उपाय लागू कर रही हैं।



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleआईपीएल, आस्ट्रेलिया में ग्रीन से काफी उम्मीदें, उसे संतुलन बनाना होगा: मैकडोनाल्ड
Next Article युद्ध में रसायनिक हथियारों के इस्तेमाल का डर? इस्राइल ने ईरान की फैक्ट्री पर किया हमला
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

जंग के आगे बेबस शेयर बाजार; सेंसेक्स 1636 अंक टूटा, निफ्टी 22400 के नीचे

March 30, 2026
Business

भारतीय रुपये की डॉलर के मुकाबले ऐतिहासिक गिरावट: 94.24 के नए निचले स्तर पर

March 27, 2026
Business

सोने-चांदी की कीमतों में तेजी: चांदी में 5380 रुपये का उछाल, सोना 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचा

March 27, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

युद्ध में रसायनिक हथियारों के इस्तेमाल का डर? इस्राइल ने ईरान की फैक्ट्री पर किया हमला

April 1, 2026

Market Update: सेंसेक्स में 1900, निफ्टी में 500+ अकों की उछाल; डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे मजबूत

April 1, 2026

आईपीएल, आस्ट्रेलिया में ग्रीन से काफी उम्मीदें, उसे संतुलन बनाना होगा: मैकडोनाल्ड

March 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.