Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में मल्लखंभ का भव्य शुभारंभ

April 2, 2026

उग्रवाद की खामोशी से विकास की गूंज तक : ककनार घाटी में बदली तस्वीर

April 2, 2026

शहर काजी आरिफ फारूकी पद से बर्खास्त, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने जारी किया आदेश

April 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Entertainment»हनी सिंह और बादशाह के विवादित गाने पर गिरी गाज, दिल्ली हाईकोर्ट ने डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटाने का आदेश दिया
Entertainment

हनी सिंह और बादशाह के विवादित गाने पर गिरी गाज, दिल्ली हाईकोर्ट ने डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटाने का आदेश दिया

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniApril 2, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
हनी सिंह और बादशाह के विवादित गाने पर गिरी गाज, दिल्ली हाईकोर्ट ने डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटाने का आदेश दिया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नई दिल्ली: साल 2000 में रैपर, सिंगर हनी सिंह और बादशाह ने मिलकर एक गाना बनाया था, जो बाद में विवाद में घिर गया। इस विवादित गाने को अब दिल्ली हाईकोर्ट ने हर डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटाने का आदेश दिया है। जानिए, क्या है पूरा मामला।

इस वजह से गाने को हटाने का आदेश दिया गया

रैपर हनी सिंह और सिंगर बादशाह ‘माफिया मुंडीर’ नाम का एक ग्रुप बनाकर साल 2000 में गाने लिखा करते थे। साथ में कई गाने दोनों ने बनाए थे, जिन्हें पसंद भी किया गया था। इस दौरान एक ऐसा गाना हनी सिंह और बादशाह ने बनाया, जिसके बोल बहुत ही अश्लील, अभद्र थे। इस गाने पर कई लोगों ने आपत्ति जताई, मामला कोर्ट तक पहुंचा। अब इस गाने को डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटाने का आदेश कोर्ट ने दिया है।

जस्टिस पुरुशेंद्र कौरव ने कहा कि इस गाने के बोल बेहद अश्लील, अभद्र और महिलाओं के प्रति अपमानजनक हैं। कोई भी सभ्य समाज ऐसी सामग्री को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बने रहने की अनुमति नहीं दे सकता।

सिंगर्स को दी गई कड़ी चेतावनी
कोर्ट में हनी सिंह और बादशाह के पुराने और विवादित गाने पर याचिका हिंदू शक्ति दल ने दायर की थी। इसी याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने गाना भी सुना। कोर्ट ने गाना सुनकर कहा कि यह उन बहुत ही कम मामलों में से एक है, जिसने कोर्ट की अंतरात्मा को अंदर तक झकझोर दिया है। कोर्ट के अनुसार गाने के बोल महिलाओं के लिए अपमानजनक हैं और उनमें कोई भी कलात्मक या सामाजिक मूल्य नहीं है। इसलिए ऐसे गाने को किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नहीं होना चाहिए।

जल्द होगी इस मामले में अगली सुनवाई

दायर याचिका में दलील दी गई थी कि हाल ही में हुए एक कॉन्सर्ट के दौरान हनी सिंह ने इस विवादित गाने की कुछ लाइनें गाई थीं, जिससे यह पक्का हो गया कि यह गाना उन्हीं ने गाया है।
ऐसे में कोर्ट ने हनी सिंह, बादशाह को निर्देश दिया कि वे सोशल मीडिया हैंडल, म्यूजिक प्लेटफॉर्म, शेयरिंग प्लेटफॉर्म या ऑनलाइन जगहों से इस गाने के यूआरएल को तुरंत हटा दें। साथ ही जो लोग इस गाने पर किसी तरह का भी अधिकार जता रहे हैं, वह भी गाने को हटा दें।
सिंगर्स को नोटिस जारी करते हुए, कोर्ट ने निर्देश दिया कि गाने वाले यूआरएल को तुरंत ब्लॉक कर दिया जाए। अब इस मामले की अगली सुनवाई 7 मई को होगी।



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleक्या नाटो को छोड़ सकता है अमेरिका?: ईरान संघर्ष में साथ न मिला तो भड़के ट्रंप, जानें यह कितना मुमकिन, कैसा असर
Next Article छत्तीसगढ़ : 4 जिलों के SP एक माह के प्रशिक्षण पर, जाएंगे NPA हैदराबाद
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Entertainment

सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर ऋचा चड्ढा को दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई फटकार; जानिए क्या है मामला?

April 1, 2026
Entertainment

एण्डटीवी के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा समर रिफ्रेशमेंट्स

March 30, 2026
Entertainment

डिप्रेशन से पीड़ित ‘सीक्रेटली ग्रेटली’ फेम एक्टर ली सांग-बो का निधन, घर पर इस हाल में पाए गए

March 28, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में मल्लखंभ का भव्य शुभारंभ

April 2, 2026

उग्रवाद की खामोशी से विकास की गूंज तक : ककनार घाटी में बदली तस्वीर

April 2, 2026

शहर काजी आरिफ फारूकी पद से बर्खास्त, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने जारी किया आदेश

April 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.