Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

युद्ध के बीच राहत: होर्मुज से सुरक्षित निकला भारतीय LPG टैंकर, भारत पहुंची गैस की नई खेप – |

April 10, 2026

कैंसर के बाद फिर नई चुनौती: दीपिका कक्कड़ को हुआ सिस्ट, फैंस से मांगी दुआ – |

April 10, 2026

Gold Rate Today: एक हफ्ते में 3,600+ उछाल, सोना ₹1.47 लाख पार—क्या और महंगा होगा? – |

April 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»दुर्ग में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का कहर : 83 से ज्यादा सूअरों को दफनाया गया, फार्म सील
Chhattisgarh

दुर्ग में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का कहर : 83 से ज्यादा सूअरों को दफनाया गया, फार्म सील

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniApril 8, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
दुर्ग में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का कहर : 83 से ज्यादा सूअरों को दफनाया गया, फार्म सील
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

भिलाईनगर, 08 अप्रैल 2026। दुर्ग जिले के मुडपार-नारधा गांव में स्थित सूअर पालन केंद्र में खतरनाक बीमारी अफ्रीकन स्वाइन फीवर की पुष्टि के बाद हड़कंप मच गया है। इस संक्रमण के चलते अब तक 100 से ज्यादा सूअरों की मौत हो चुकी है, जबकि बचे हुए संक्रमित सूअरों को भी नष्ट कर दिया गया है।
उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं दुर्ग डॉ वसीम शम्स ने राष्ट्रवाणी से चर्चा करते हुए बताया कि इस बीमारी से पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है इसका संक्रमण केवल और केवल सूअर से सूअर के मध्य ही होता है। इसके मांस को खाने के बाद भी संक्रमण का कोई खतरा मनुष्य अथवा अन्य किसी प्राणी पर भी नहीं है।

लगातार हो रही थी सूअरों की मौत

फार्म में अचानक बड़ी संख्या में सूअरों की मौत होने लगी, जिससे संचालक को बीमारी की आशंका हुई। इसके बाद पशुपालन विभाग को सूचना दी गई। विभाग ने 29 मार्च को सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा।

भोपाल लैब से आई रिपोर्ट पॉजिटिव

सैंपल को हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज लैब, भोपाल भेजा गया था। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद विभाग ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।

83 से ज्यादा सूअरों को किया गया नष्ट

रिपोर्ट आने के बाद सोमवार को पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और फार्म में मौजूद 83 से अधिक सूअरों को इंजेक्शन देकर मार दिया गया। इसके बाद सभी मृत सूअरों को निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार सुरक्षित तरीके से दफनाया गया।

प्रमुख सप्लाई सेंटर है नारधा-मुडपार

नारधा-मुडपार क्षेत्र दुर्ग-भिलाई सहित प्रदेश और अन्य राज्यों में सूअर मांस सप्लाई का प्रमुख केंद्र रहा है। यहां बड़े पैमाने पर सूअर पालन किया जाता है, जिससे इस बीमारी का प्रभाव व्यापक हो सकता है।

क्या है अफ्रीकन स्वाइन फीवर

डिप्टी डायरेक्टर पशु चिकित्सा सेवाएं दुर्ग डॉक्टर वसीम शम्स के अनुसार, अफ्रीकन स्वाइन फीवर एक अत्यंत खतरनाक वायरल बीमारी है, इस बीमारी का संक्रमण केवल सुअर से सुअरो के मध्य ही होता है। इस बीमारी के संक्रमण का खतरा मनुष्य एवं अन्य कोई पशु या जानवरों को भी नहीं है।

इंसानों एवं अन्य पशुओं के लिए कोई खतरा नहीं

विशेषज्ञों के मुताबिक यह बीमारी इंसानों या अन्य जानवरों को प्रभावित नहीं करती, लेकिन सूअरों के लिए घातक है। इसका कोई इलाज या वैक्सीन उपलब्ध नहीं है, इसलिए संक्रमित पशुओं को नष्ट करना ही एकमात्र उपाय है।

फार्म को किया गया सील, निगरानी बढ़ी

रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन ने संबंधित फार्म को सील कर दिया है और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
यह घटना पशुपालन क्षेत्र के लिए गंभीर चेतावनी है, वहीं प्रशासन अलर्ट मोड में आकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा हुआ।

एक से 10 किलोमीटर का एरिया सर्विलांस में

डॉ वसीम शम्स ने बताया कि इस बीमारी का पता लगने के बाद संबंधित सूअर पालन केंद्र से 1 से 10 किलोमीटर तक के परिधि क्षेत्र को सर्विलांस एरिया मानकर अलर्ट मोड पर रखा जाता है। परंतु संक्रमित फार्म हाउस से 10 किलोमीटर की परिधि पर अन्य कोई पालन केंद्र नहीं है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleएवरेस्ट पर तिरंगा फहराने निकली छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
Next Article जग्गी हत्याकांड: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

तीन इमारतों के पार्किंग एरिया सील, डी-मार्ट की अवैध रेलिंग भी तोड़ी गई

April 10, 2026
Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरगुजा जिले के लुंड्रा में 280 करोड़ से अधिक के कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

April 9, 2026
Chhattisgarh

नहाने नहर गई तीन बहनें बहीं, दो बचा ली गई, पलौद की घटना, देर से पहुंचा बचाव दल

April 9, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

युद्ध के बीच राहत: होर्मुज से सुरक्षित निकला भारतीय LPG टैंकर, भारत पहुंची गैस की नई खेप – |

April 10, 2026

कैंसर के बाद फिर नई चुनौती: दीपिका कक्कड़ को हुआ सिस्ट, फैंस से मांगी दुआ – |

April 10, 2026

Gold Rate Today: एक हफ्ते में 3,600+ उछाल, सोना ₹1.47 लाख पार—क्या और महंगा होगा? – |

April 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.