🔴30 जून अंतिम तिथि तय
राष्ट्रवाणी, 13 अप्रैल। छत्तीसगढ़ की बहुचर्चित महतारी वंदन योजना को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब इस योजना का लाभ ले रही प्रदेश की करीब 68 लाख महिलाओं का ई-केवायसी (e-KYC) अनिवार्य किया गया है। इसके लिए सरकार ने पहली बार अंतिम तिथि भी निर्धारित कर दी है।
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना की पारदर्शिता और सही हितग्राहियों तक लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि सभी हितग्राही महिलाओं को 30 जून 2026 तक अपना ई-केवायसी पूरा कराना होगा।
गौरतलब है कि महतारी वंदन योजना के तहत राज्य सरकार महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। इस योजना से लाखों महिलाओं को सीधा लाभ मिल रहा है, जिससे उनके आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला है।
मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर ई-केवायसी नहीं कराने वाली महिलाओं को योजना के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है। इसलिए सभी हितग्राहियों से अपील की गई है कि वे समय रहते नजदीकी केंद्र या ऑनलाइन माध्यम से अपनी केवायसी प्रक्रिया पूरी कर लें।
सरकार के इस फैसले से योजना में पारदर्शिता आएगी और अपात्र हितग्राहियों को चिन्हित करने में भी मदद मिलेगी। साथ ही वास्तविक जरूरतमंद महिलाओं तक योजना का लाभ सुनिश्चित किया जा

