Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

सूर्या भाऊ… और कितना इंतजार? कतार में खड़े हैं अय्यर और पाटीदार

April 22, 2026

रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड टूटा… स्मृति मंधाना बनीं भारत की टॉप T20 रन स्कोरर

April 22, 2026

BCCI का मेगा प्लान! 35 खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार, एक ही समय पर खेलेंगी दो टीमें

April 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»भिलाई में राज्य पावरलिफ्टिंग स्पर्धा का दमदार समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया जोर
Sports

भिलाई में राज्य पावरलिफ्टिंग स्पर्धा का दमदार समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया जोर

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniApril 22, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
भिलाई में राज्य पावरलिफ्टिंग स्पर्धा का दमदार समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया जोर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

🔴26वीं छत्तीसगढ़ राज्य पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप संपन्न, भूपेश बघेल ने विजेताओं को किया सम्मानित

भिलाई नगर 21 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन एवं पॉवर जिम, द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 26वीं छत्तीसगढ़ राज्य पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप’ का शानदार समापन हुआ।

भिलाई में 17 से 19 अप्रैल तक आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 250 से अधिक सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर, मास्टर एवं दिव्यांग वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर कई नए कीर्तिमान स्थापित किए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल थे, जो स्वयं छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं।

विशिष्ट अतिथियों के रूप में जी. सुरेश बाबे (मुख्य संरक्षक, CGPLA), अर्जुन अवार्डी श्री राजेंद्र प्रसाद (डीजीएम – SCNCA, बीएसपी), इंद्रजीत सिंह छोटू (संरक्षक, CGPLA), सुजीत बघेल, तुलसी सोनी (कार्यकारी अध्यक्ष, CGPLA), तुलसी साहू, नीरज पाल (महापौर, भिलाई), लक्ष्मीपति राजू (पार्षद, सेक्टर-6) और मुकेश चंद्राकर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि श्री भूपेश बघेल ने ‘बेस्ट प्लेयर’ का खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों को टाइटल्स पहनाकर ट्रॉफी दे कर पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता हेतु भारतीय टीम में चयनित जयदीप साहू, प्रियांक मिश्रा, अमान शुक्ला, नश्कर टंडन तथा भारतीय टीम के कोच के रूप में चयनित श्री कृष्णा साहू सम्मान किया ।

संस्मरण और भावुक पल

एसोसिएशन के महासचिव श्री कृष्णा साहू ने इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री के साथ अपने पुराने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए श्री बघेल ने कोविड महामारी के दौरान उनके परिवार की मदद की थी, और यह भी बताया कि वर्ष 1999 और 2001 में जब वे एक खिलाड़ी के रूप में भारतीय टीम में शामिल हुए थे उस समय बघेल जी ने उन्हें फ़िनलैन और दक्षिण कोरिया जाने के लिए एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की थी।

🏆 बेस्ट लिफ्टर (मेंस क्लासिक)
सब-जूनियर: आयुष देवांगन (कोरबा)
सब-जूनियर: उत्सव सेन (बलौदा बाजार)
जूनियर: कुलदीप वर्मा (दुर्ग)
सीनियर: अभिषेक जॉर्ज (बिलासपुर)
सीनियर: गणेश चंद्राकर (महासमुंद)
मास्टर-3: अखिलेश पांडेय (दुर्ग)
🏆 बेस्ट लिफ्टर (विमेंस क्लासिक)
सब-जूनियर: आभा चंद्राकर (महासमुंद)
सीनियर: समृद्धि मिश्रा (बिलासपुर)
जूनियर: देविका सोनकेवारा (रायपुर)
🏆 बेस्ट लिफ्टर (विमेंस इक्विप्ड)
सब-जूनियर: हिमांशी देशमुख (दुर्ग)
सीनियर: ममता रजक (दुर्ग)
मास्टर-1: पद्मिनी शर्मा (कवर्धा)
🏆 बेस्ट लिफ्टर (मेंस इक्विप्ड)
सीनियर: उपेन्द्र अग्रवाल (राजनांदगांव)
सीनियर: खुशाल पटेल (बीएसपी)
मास्टर-3: नश्कर टंडन (दुर्ग)
सीनियर: आसिफ अली खान (बीएसपी)

आयोजन समिति को बधाई
भूपेश बघेल ने इस सफल आयोजन के लिए आयोजन प्रमुख श्री कृष्णा साहू (महासचिव), श्री कैलाश जैन बरमेचा (अध्यक्ष), संतोष देवांगन (कोषाध्यक्ष) सहित संचालन समिति के सदस्यों रिलोक सिंह, ए. नागभूषण, संतोषी माझी, पद्मिनी शर्मा, धारिणी जोशी, नामदेव साहू, नश्कर टंडन, महेश पटेल, प्रशांत मिश्रा गोल्डी, आसिफ़ अली ख़ान, अखिलेश पांडेय, लोमन सिंह, राजकुमार पांडेय, सुरेंद्र सूरी, अशोक पिल्लई, राज वासनिक, जयदीप साहू, अरुण गोयल, जे. भुनेश्वर राव, श्रीकांत, ममता रजक, प्रियांक मिश्रा, मुन्नू स्वामी, पीयूष टंडन, ब्लेसन बोस्को और पिंटू आर्या साहू को बधाई दी ।
उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता के आधार पर खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है जिनके नाम की घोषणा शीघ्र किया जाएगा।




Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticlePocket FM में बड़ा बदलाव: ललित गंगवार बने COO, अब संभालेंगे ग्लोबल बिजनेस की कमान – |
Next Article BCCI का मेगा प्लान! 35 खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार, एक ही समय पर खेलेंगी दो टीमें
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

सूर्या भाऊ… और कितना इंतजार? कतार में खड़े हैं अय्यर और पाटीदार

April 22, 2026
Sports

रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड टूटा… स्मृति मंधाना बनीं भारत की टॉप T20 रन स्कोरर

April 22, 2026
Sports

BCCI का मेगा प्लान! 35 खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार, एक ही समय पर खेलेंगी दो टीमें

April 22, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

सूर्या भाऊ… और कितना इंतजार? कतार में खड़े हैं अय्यर और पाटीदार

April 22, 2026

रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड टूटा… स्मृति मंधाना बनीं भारत की टॉप T20 रन स्कोरर

April 22, 2026

BCCI का मेगा प्लान! 35 खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार, एक ही समय पर खेलेंगी दो टीमें

April 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.