Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

शहर कांग्रेस की 61सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित, कई नए चेहरे शामिल

April 26, 2026

“बल्लू की धमाकेदार वापसी”: ‘खलनायक रिटर्न्स’ का टीजर आया सामने, फैंस हुए दीवाने – |

April 25, 2026

माली की राजधानी में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास गोलीबारी की आवाज सुनी गई

April 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»BCCI का मेगा प्लान! 35 खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार, एक ही समय पर खेलेंगी दो टीमें
Sports

BCCI का मेगा प्लान! 35 खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार, एक ही समय पर खेलेंगी दो टीमें

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniApril 22, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
BCCI का मेगा प्लान! 35 खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार, एक ही समय पर खेलेंगी दो टीमें
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

🔴श्रेयस अय्यर का कप्तान बनना तय

सीजी न्यूज ऑनलाइन 20 अप्रैल 2026। आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टीम इंडिया का टिकट मिल सकता है। इसी बीच श्रेयस अय्यर को कप्तानी देने की बात भी सामने आ रही है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अब केवल एक मजबूत टीम बनाने तक सीमित नहीं है बल्कि भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए बेंच स्ट्रेंथ का एक ऐसा किला तैयार कर रहा है जो एक साथ दो अलग-अलग देशों में जाकर खेल सके। आईपीएल से लगातार निकल रहे मैच-विनर खिलाड़ियों ने सेलेक्टर्स को बड़ा सोचने का मौका दिया है। बोर्ड अब 30-35 खिलाड़ियों का एक ऐसा स्पेशल पूल तैयार करने की योजना बना रहा है जिससे दो तगड़ी टी20 टीमें एक साथ मैदान में उतारी जा सकें।

बीसीसीआई दो टीमें बनाने की तैयारी में

इस रणनीति की जरूरत इसलिए पड़ी है क्योंकि इस साल के अंत में भारत के अंतरराष्ट्रीय दौरे आपस में टकरा रहे हैं। एक तरफ जहां टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है वहीं दूसरी ओर उसी समय एशियाई खेलों का आयोजन भी होना है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने NDTV से कहा, ‘एशियाई खेल और भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज एक ही समय पर होने जा रही हैं। ऐसे में हमें दो अलग-अलग टी-20 टीमों को उतारने की तैयारी करनी होगी। अब यह जरूरी हो गया है कि हमारे पास 30-35 क्रिकेटरों का ऐसा पूल हो जिन्हें किसी भी अंतरराष्ट्रीय असाइनमेंट के लिए तुरंत बुलाया जा सके।’

हर एक सीरीज पर सेलेक्टर्स की नजरें

आमतौर पर आयरलैंड जैसे दौरों पर बेंच स्ट्रेंथ को आजमाया जाता है लेकिन इस बार टीम का विस्तार बड़ा होगा ताकि एशियन गेम्स के लिए खिलाड़ियों की परख की जा सके। इसके अलावा सितंबर में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज भी सेलेक्टर्स के रडार पर है। बीसीसीआई का लक्ष्य केवल मौजूदा सीरीज जीतना नहीं बल्कि 2028 ओलंपिक जैसे बड़े मंचों के लिए भी खिलाड़ियों की एक फौज तैयार रखना है।

इन खिलाड़ियों पर है सेलेक्टर्स की नजरें

सेलेक्टर्स की इस लिस्ट में आईपीएल के चमकते सितारों का दबदबा साफ दिख रहा है। बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य और अंगकृष रघुवंशी जैसे निडर बल्लेबाजों पर नजरें हैं तो मिडिल ऑर्डर के लिए रजत पाटीदार और आयुष बदोनी जैसे नाम चर्चा में हैं। ऑलराउंडर की भूमिका में शशांक सिंह और अनुकूल रॉय जैसे खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है जो टीम को संतुलन प्रदान करते हैं। गेंदबाजी विभाग में रवि बिश्नोई की फिरकी के साथ खलील अहमद, प्रसिद्ध कृष्णा और कार्तिक त्यागी की रफ्तार पर भरोसा जताया जा सकता है।

श्रेयस अय्यर बनाए जा सकते हैं कप्तान

विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी के लिए ध्रुव जुरेल मुख्य दावेदार बनकर उभरे हैं जबकि टीम की कमान पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को सौंपी जा सकती है। साफ है कि बीसीसीआई अब केवल टॉप 15 खिलाड़ियों की तलाश में नहीं है बल्कि वह 35 ऐसे खिलाड़ी चाहता है जो दुनिया की किसी भी टीम को चुनौती दे सकें।




Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleभिलाई में राज्य पावरलिफ्टिंग स्पर्धा का दमदार समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया जोर
Next Article रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड टूटा… स्मृति मंधाना बनीं भारत की टॉप T20 रन स्कोरर
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

IPL 2026 पर मौसम का खतरा, मैच रद्द होने का बढ़ा डर » Fourth Eye News

April 25, 2026
Sports

क्रिकेट में बदलाव का दौर क्या खत्म हो रहा स्टार सिस्टम

April 24, 2026
Sports

IPL में तूफान क्या एक खिलाड़ी ने बदल दिया पूरा गेम » Fourth Eye News

April 23, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

शहर कांग्रेस की 61सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित, कई नए चेहरे शामिल

April 26, 2026

“बल्लू की धमाकेदार वापसी”: ‘खलनायक रिटर्न्स’ का टीजर आया सामने, फैंस हुए दीवाने – |

April 25, 2026

माली की राजधानी में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास गोलीबारी की आवाज सुनी गई

April 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.