Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

वैभव सूर्यवंशी को गावस्कर ने दी बड़ी नसीहत, मीडिया को भी किया आगाह

April 22, 2026

15 साल का खिलाड़ी या ‘क्रिकेट का भगवान’ आखिर इतनी जल्दी क्यों मचा बवाल

April 22, 2026

सूर्या भाऊ… और कितना इंतजार? कतार में खड़े हैं अय्यर और पाटीदार

April 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड टूटा… स्मृति मंधाना बनीं भारत की टॉप T20 रन स्कोरर
Sports

रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड टूटा… स्मृति मंधाना बनीं भारत की टॉप T20 रन स्कोरर

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniApril 22, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड टूटा… स्मृति मंधाना बनीं भारत की टॉप T20 रन स्कोरर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

सीजी न्यूज ऑनलाइन, 18 अप्रैल 2026। साउथ अफ्रीका के खिलाफ विमेंस टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया. उन्होंने एक रन लेते ही रोहित शर्मा का एक ‘महारिकॉर्ड’ ध्वस्त कर दिया. स्मृति मंधाना भारत की सबसे सफल टी20I बल्लेबाज बन गईं.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्ले से शानदार प्रदर्शन करती रही हैं. 17 अप्रैल (शुक्रवार) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन में खेले गए टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में स्मृति ने 13 रन बनाए, लेकिन इस छोटी सी इनिंग्स के दौरान उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. स्मृति भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल (T20I) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गईं.

इस मुकाबले में स्मृति मंधाना ने एक रन लेते ही स्मृति ने रोहित शर्मा को पछाड़ दिया, जिन्होंने टी20 इंटरनेशलन में भारत के लिए 4231 रन बनाए थे. स्मृति के नाम पर 161 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 30.31 की औसत से 4244 रन दर्ज हो चुके हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 33 अर्धशतक लगाए हैं.

यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि स्मृति मंधाना ने यह रिकॉर्ड ऐसे खिलाड़ी को पीछे छोड़कर बनाया है, जिसने भारतीय टी20 क्रिकेट में लंबे समय तक दबदबा बनाया था. रोहित ने वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लिया था. रोहित शर्मा ने 159 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 32.05 के एवरेज से 4231 रन बनाए, जिसमें 5 शतक और अर्धशतक शामिल रहे.

हालांकि, रिकॉर्ड बनाने के बाद स्मृति मंधाना अपनी पारी को बड़ा नहीं बना सकीं. वह अच्छी लय में दिख रही थीं और शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करने की कोशिश की. स्मृति मंधाना ने शेफाली वर्मा के साथ मिलकर भारत को तेज शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए सिर्फ पांच ओवर में 46 रन जोड़ दिए.

स्मृति मंधाना की पारी का सबसे शानदार पल तब आया, जब उन्होंने क्लो ट्रायोन की गेंद पर बैकवर्ड स्क्वायर लेग के ऊपर जोरदार छक्का लगायाय. उस शॉट में उनकी टाइमिंग और क्लास दोनों नजर आई. हालांकि, शेफाली वर्मा के आउट होने के बाद स्मृति भी ज्यादा देर टिक नहीं सकीं. अयाबोंगा खाका की गेंद पर कवर में कैच देकर वह आउट हो गईं.

मुकाबले में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. फिर भी, यह दिन पूरी तरह स्मृति मंधाना के नाम रहा. भारतीय महिला क्रिकेट में वह पहले ही सबसे बड़े नामों में शामिल हैं, लेकिन अब उन्होंने टी20 इंटरनेशल में रोहित शर्मा को पीछे छोड़कर बड़ा मुकाम हासिल किया. अब उनकी नजरें सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले पर होगी, जहां वह बड़ी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाना चाहेंगी.




Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleBCCI का मेगा प्लान! 35 खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार, एक ही समय पर खेलेंगी दो टीमें
Next Article सूर्या भाऊ… और कितना इंतजार? कतार में खड़े हैं अय्यर और पाटीदार
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

वैभव सूर्यवंशी को गावस्कर ने दी बड़ी नसीहत, मीडिया को भी किया आगाह

April 22, 2026
Sports

15 साल का खिलाड़ी या ‘क्रिकेट का भगवान’ आखिर इतनी जल्दी क्यों मचा बवाल

April 22, 2026
Sports

सूर्या भाऊ… और कितना इंतजार? कतार में खड़े हैं अय्यर और पाटीदार

April 22, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

वैभव सूर्यवंशी को गावस्कर ने दी बड़ी नसीहत, मीडिया को भी किया आगाह

April 22, 2026

15 साल का खिलाड़ी या ‘क्रिकेट का भगवान’ आखिर इतनी जल्दी क्यों मचा बवाल

April 22, 2026

सूर्या भाऊ… और कितना इंतजार? कतार में खड़े हैं अय्यर और पाटीदार

April 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.