Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

दलीय राजनीति में सक्रिय कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई- जीएडी

April 22, 2026

भिलाई में 17 से 19 अप्रैल तक राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता

April 22, 2026

महासमुंद : एनएचएम भर्ती के तहत 74 संविदा पदों के लिए कौशल परीक्षा की तिथियां जारी

April 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»सूर्या भाऊ… और कितना इंतजार? कतार में खड़े हैं अय्यर और पाटीदार
Sports

सूर्या भाऊ… और कितना इंतजार? कतार में खड़े हैं अय्यर और पाटीदार

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniApril 22, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
सूर्या भाऊ… और कितना इंतजार? कतार में खड़े हैं अय्यर और पाटीदार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

सीजी न्यूज ऑनलाइन 17 अप्रैल 2026। IPL में लगातार गिरते प्रदर्शन के बीच सूर्यकुमार यादव की फॉर्म अब टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है. सवाल उठ रहा है कि क्या उन्हें और मौके देकर लंबा भरोसा दिखाया जाए या फिर श्रेयस अय्यर और रजत पाटीदार जैसे लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों को जिम्मेदारी सौंपी जाए.

कभी टी20 क्रिकेट में एक नाम गेंदबाजों की नींद उड़ाने के लिए काफी था. और वो नाम है सूर्यकुमार यादव. स्ट्राइक रेट, शॉट-मेकिंग और 360 डिग्री बैटिंग की परिभाषा बदल देने वाले इस बल्लेबाज को देखकर लगता था कि व्हाइट बॉल क्रिकेट में अब सीमाएं पुरानी हो चुकी हैं. लेकिन क्रिकेट उतना ही क्रूर खेल है जितना शानदार. यह किसी भी खिलाड़ी के ‘गौरवकाल’ को ज्यादा देर तक टिकने नहीं देता.

आज वही सूर्या भाऊ अपने ही स्टैंडर्ड्स के सामने खड़े हैं और सवाल भी उतना ही बड़ा है… क्या यह गिरावट है, या सिर्फ एक लंबा ठहराव?

फॉर्म की फिसलन या संकेत कुछ बड़ा?

आईपीएल 2026 में अब तक उनके स्कोर 16, 51, 6, 33 और 0… कहानी खुद बयां करते हैं. समस्या रन की कमी नहीं है, बल्कि वह प्रभाव है जो कभी उनकी पहचान था.

एक समय था जब 20 गेंदों में मैच पलट देना उनकी आदत थी, अब वही बल्लेबाज सेट होने के लिए संघर्ष करता दिख रहा है. गेंदबाजों ने उनकी कमजोरी पढ़ ली है. धीमी गेंदें, हार्ड लेंथ और ऑफ-स्टंप के बाहर का प्रेशर प्लान अब उन्हें लगातार परेशान कर रहा है.

रैंप शॉट, जो कभी उनका ‘ट्रेडमार्क हथियार’ था, अब पहले जितना खतरनाक नहीं दिखता. कवर के ऊपर से खेलने वाला उनका इनोवेटिव फ्लो भी कम दिखाई देता है. और यही बदलाव आलोचकों को सबसे ज्यादा खटक रहा है.

कप्तानी के बाद बदला ग्राफ

2024 के बाद जब उन्होंने टी20 टीम की कमान संभाली, तो उम्मीद थी कि उनका बल्लेबाजी ग्राफ और ऊपर जाएगा. शुरुआती दौर में एक उम्मीद भी दिखी…न्यूजीलैंड (New Zealand tour of India 2025/26) के खिलाफ सीरीज में तीन अर्धशतक और 242 रन, स्ट्राइक रेट लगभग 200 के आसपास.

लेकिन वह ‘कमबैक’ लंबा नहीं चला. अगले बड़े टूर्नामेंट में वही पुरानी अस्थिरता लौट आई. टी20 वर्ल्ड कप में एक अहम पारी को छोड़ दें तो निरंतर प्रभाव गायब रहा.

कप्तानी का दबाव और बल्लेबाजी की जिम्मेदारी, दोनों मिलकर उनके स्वाभाविक गेम को प्रभावित करते दिखे.

सवाल सिर्फ फॉर्म का नहीं

अब चर्चा सिर्फ रन की नहीं है, बल्कि भूमिका की है. भारतीय टी20 सेटअप में यह बहस तेज हो गई है कि क्या टीम को अब नए टॉप ऑर्डर की ओर देखना चाहिए? क्योंकि दूसरी तरफ घरेलू और आईपीएल में लगातार प्रदर्शन कर रहे नाम कतार में खड़े हैं.

श्रेयस अय्यर जो बड़े मैचों में स्थिरता और क्लास दिखाते रहे हैं.रजत पाटीदार जिनकी टाइमिंग और स्ट्राइक रोटेशन टी20 क्रिकेट की नई जरूरतों के मुताबिक फिट बैठती है. दोनों खिलाड़ी लंबे समय से इंतजार में हैं, और हर सीजन के साथ अपनी दावेदारी मजबूत करते जा रहे हैं.

क्या वाकई ‘पीक’ खत्म हो गया है?

सबसे बड़ा सवाल यही है- क्या यह सिर्फ एक फेज है, या फिर करियर के ढलान की शुरुआत? क्रिकेट में कई बड़े खिलाड़ी वक्त के साथ खुद को बदल नहीं पाए और धीरे-धीरे बाहर हो गए. सूर्या का खेल भी काफी हद तक तकनीक और फुर्ती पर टिका है- जैसे ही इसमें जरा सी भी कमी आती है, उनका असर तुरंत कम होता नजर आने लगता है.

गेंदबाज ने अब उनके खिलाफ अलग प्लान तैयार कर लिया है. उन्हें ऑफ-स्पीड गेंदों से बांधा जा रहा है और पॉवर हिटिंग जोन से दूर रखा जा रहा है. यह वही बदलाव है जो किसी भी इनोवेटिव बल्लेबाज के लिए सबसे बड़ा टेस्ट होता है.

इंग्लैंड सीरीज- टर्निंग पॉइंट?

अब सबकी नजर जुलाई में होने वाली इंग्लैंड टी20 सीरीज पर है. वहीं से शायद तय होगा कि टीम मैनेजमेंट किस दिशा में सोच रहा है.क्या सूर्या को एक और मौका मिलेगा? या फिर भारतीय टी20 क्रिकेट में नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपने का समय आ गया है?

यह भी सच है कि भारतीय क्रिकेट में बदलाव अचानक नहीं होते, लेकिन संकेत धीरे-धीरे साफ होने लगते हैं.

आखिरी सवाल- इंतजार कितना लंबा?

टी20 क्रिकेट की दुनिया में कोई भी खिलाड़ी स्थायी नहीं होता. फॉर्म, फिटनेस और फेज…तीनों मिलकर तय करते हैं कि कौन कब तक रहेगा. और इसी मोड़ पर कहानी आकर रुकती है, जहां एक तरफ पुराने मैच-विनर खड़े हैं, और दूसरी तरफ नए दावेदार दस्तक दे रहे हैं. अब फैसला आसान नहीं है,
लेकिन सवाल जरूर साफ है- सूर्या भाऊ… और कितना इंतजार?




Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड टूटा… स्मृति मंधाना बनीं भारत की टॉप T20 रन स्कोरर
Next Article 15 साल का खिलाड़ी या ‘क्रिकेट का भगवान’ आखिर इतनी जल्दी क्यों मचा बवाल
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

भिलाई में 17 से 19 अप्रैल तक राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता

April 22, 2026
Sports

वैभव सूर्यवंशी को गावस्कर ने दी बड़ी नसीहत, मीडिया को भी किया आगाह

April 22, 2026
Sports

15 साल का खिलाड़ी या ‘क्रिकेट का भगवान’ आखिर इतनी जल्दी क्यों मचा बवाल

April 22, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

दलीय राजनीति में सक्रिय कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई- जीएडी

April 22, 2026

भिलाई में 17 से 19 अप्रैल तक राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता

April 22, 2026

महासमुंद : एनएचएम भर्ती के तहत 74 संविदा पदों के लिए कौशल परीक्षा की तिथियां जारी

April 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.