Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

भिलाई में अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती महाकुंभ का शंखनाद कल से

April 22, 2026

इस्राइल का कबूलनामा: ईरान के खिलाफ ऑपरेशन में मारा गया मोसाद एजेंट मिस्ट ‘मेम’, 2023 में ही बिछा दिया था जाल

April 22, 2026

दलीय राजनीति में सक्रिय कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई- जीएडी

April 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»वैभव सूर्यवंशी को गावस्कर ने दी बड़ी नसीहत, मीडिया को भी किया आगाह
Sports

वैभव सूर्यवंशी को गावस्कर ने दी बड़ी नसीहत, मीडिया को भी किया आगाह

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniApril 22, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
वैभव सूर्यवंशी को गावस्कर ने दी बड़ी नसीहत, मीडिया को भी किया आगाह
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

सीजी न्यूज ऑनलाइन 12 अप्रैल 2026। वैभव सूर्यवंशी की 26 गेंदों में खेली गई 78 रनों की तूफानी पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर 6 विकेट से जीत दर्ज की. उन्होंने 300 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए अपनी पारी में 8 चौके और 7 छक्के जड़े

15 साल के वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग का तरीका ‘हाई-रिस्क, हाई-रिवॉर्ड’ वाला है, जिसकी बदौलत वैभव ने दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों के खिलाफ धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की है. आरसीबी और मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनकी बल्लेबाजी ने साबित किया है कि यह बल्लेबाज लंबी रेक का घोड़ा है. वैभव ने आरसीबी के खिलाफ मैच में 26 गेंद पर 78 रन की पारी खेली, इस पारी में उन्होंने भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड के खिलाफ धमाका किया. बड़े से बड़े गेंदबाजों के खिलाफ उनका निडर अंदाज पूर्व क्रिकेटरों को चौंका रहा है. कई दिग्गजों ने वैभव की बल्लेबाजी पर रिएक्ट किया है.

सुनील गावस्कर

सुनील गावस्कर भी वैभव सूर्यवंशी से बहुत प्रभावित हैं. राजस्थान रॉयल्स के लिए सूर्यवंशी के शानदार प्रदर्शन के बाद, सनी ने इस युवा खिलाड़ी के दबदबे वाले खेलने के अंदाज और गेंद की लेंथ और लाइन को बहुत तेजी से पहचानने की उसकी काबिलियत की तारीफ़ की. लेकिन गावस्कर ने मीडिया को आगाह किया कि वे इस युवा खिलाड़ी को जरूरत से ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश न करें.उन्होंने कहा कि बहुत ज्यादा उम्मीदें किसी खिलाड़ी को तोड़ सकती हैं और एक अच्छे करियर को बर्बाद कर सकती हैं.

इसके अलावा, गावस्कर ने एक बहुत ही अहम बात भी उठाई, उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे समय बीतेगा, विरोधी टीमें और कोच वैभव का बहुत बारीकी से अध्ययन करेंगे. वे यह पता लगाने की कोशिश करेंगे कि किस चीज से वह दबाव में आ जाता है. यह कमी किसी खास तरह की गेंदबाजी के खिलाफ उसकी खेलने की तकनीक में कोई खामी हो सकती है, या फिर उसके मानसिक रवैये में कोई कमजोरी हो सकती है.

गावस्कर ने कहा, “हो सकता है कि कोई ऐसी चीज हो जो उसके संयम को डगमगा दे, यह युवा खिलाड़ी अब सबकी नजरों में आ जाएगा, उसकी हर छोटी से छोटी बात की बारीकी से जांच की जाएगी और उसका फायदा उठाया जाएगा. उसकी असली परीक्षा तब होगी, उसकी भविष्य की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि वह अपनी कमजोरियों को कितनी अच्छी तरह से छिपा पाता है, या फिर उन्हें अपनी ताकत में बदल पाता है”.

इरफान पठान

इरफान पठान ने कहा “कि “बड़े-बड़े गेंदबाज भी वैभव सूर्यवंशी से डरे हुए हैं. अपने जीवन में किसी 15 साल के खिलाड़ी को ऐसी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते और बड़े गेंदबाजों को निशाना बनाते नहीं देखा है, उन्हें ऐसा करते देखना अविश्वसनीय है. वैभव का माइंडसेट ही ऐसा हो सकता है कि वो बड़े गेंदबाजों को ही टारगेट करेंगे’.

हरभजन सिंह

“जोश हेजलवुड सोचकर आए होंगे कि वे ऑस्ट्रेलिया के टॉप गेंदबाजों में से एक हैं, लेकिन वैभव ने उन्हें भी नहीं बख्शा और उनके ओवर में 19 रन कूट डाले.”

वीडियो गेम जैसा..

पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा कि “वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट को ऐसे खेलते हैं, जैसे यह कोई वीडियो गेम हो. उन्होंने कहा कि कभी 15 साल के खिलाड़ी को देख टी20 बल्लेबाजी इतनी आसान नहीं लगी. उन्होंने भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार गेंदबाजों की पहली गेंद पर बाउंड्री बटोरी है..

सहवाग क्या बोले

इस उम्र में इस तरह का रोमांच बहुत कम लोग ही पैदा कर पाते हैं; और वैभव का 15 साल की उम्र में ऐसा करना तो एक बिल्कुल ही अलग बात है. उसकी इस दीवानगी में भी एक तरीका छिपा है.वह पूरी तरह निडर है, और उसके लिए तो आसमान ही उसकी सीमा है.




Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Article15 साल का खिलाड़ी या ‘क्रिकेट का भगवान’ आखिर इतनी जल्दी क्यों मचा बवाल
Next Article रायपुर : बिंजाम एनीकट के कार्यों के लिए 4.95 करोड़ रूपए स्वीकृत
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

भिलाई में अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती महाकुंभ का शंखनाद कल से

April 22, 2026
Sports

भिलाई में 17 से 19 अप्रैल तक राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता

April 22, 2026
Sports

15 साल का खिलाड़ी या ‘क्रिकेट का भगवान’ आखिर इतनी जल्दी क्यों मचा बवाल

April 22, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

भिलाई में अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती महाकुंभ का शंखनाद कल से

April 22, 2026

इस्राइल का कबूलनामा: ईरान के खिलाफ ऑपरेशन में मारा गया मोसाद एजेंट मिस्ट ‘मेम’, 2023 में ही बिछा दिया था जाल

April 22, 2026

दलीय राजनीति में सक्रिय कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई- जीएडी

April 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.